Portable Tower Air Cooler या Portable AC: कौन देता है ज्यादा ठंडक और करता है बिजली की बचत?
Portable Tower Air Cooler और Portable AC एक ही काम करते हैं।
Portable Tower Air Cooler या Portable AC में कौन ज्यादा कूलिंग करता है।
Portable Tower Air Cooler या Portable AC में से किस डिवाइस से ज्यादा बिजली बचती है।
जैसे जैसे गर्मी बढ़ती है तो इससे बचने के लिए और नए नए उपाय आदि की तलाश में एक अच्छे cooling solution के लिए लोग इधर उधर तलाशने लगते हैं। ऐसे में किसी को आप AC खरीदते देखने वाले हैं, कोई अपने घर के लिए कूलर खरीद रहा है तो कोई अपने पुराने कूलर या एसी के साथ ही कुछ जुगाड़ करने में लगे हुए हैं। हालांकि, अगर बाजार में ज्यादा से ज्यादा ऑप्शन मौजूद हैं तो कहीं न कहीं लोग कन्फ्यूज रहे हैं कि आखिर चल क्या रहा है। किस ऑप्शन के साथ जाया जाए, किस ऑप्शन से बिजली का बिल कम हो जाने वाला है, किन ऑप्शन के साथ आपको सस्ते में अच्छी कूलिंग मिल जाने वाली है। इसी कारण आज हम आपको कुछ Portable Options के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं, ताकि आपके पास चॉइस का एक बड़ा पिटारा हो। ऐसे में अगर आप एसी जो कई प्रकार के आते हैं, कूलर जो कई प्रकार के आते हैं में से अपने लिए एक सही ऑप्शन को खरीद सकें। आहम हम आपको Portable AC और Tower Air Cooler के बीच के अंतर को समझाने वाले हैं, ताकि आपको यह जानकारी हो जाए कि आखिर इन दोनों में से आपके लिए कौन सा ऑप्शन बेस्ट होने वाला है। आइए 4 पॉइंट्स में समझते हैं कि बेस्ट कौन सा है।
SurveyCooling Performance में कौन है बेस्ट?
आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि Tower Air Cooler blower की मदद से हवा को एक डायरेक्शन में तेजी से फेंकने का काम करता है। अगर आप सीधे इसके सामने बैठे हैं तो कूलिंग अच्छी मिलती रहती है, हालांकि अगर आप इससे दूर चले जाते हैं तो कूलिंग अपने आप ही कम हो जाती है। जबकि इसकी कूलिंग को अच्छा माना जा सकताहै लेकिन यह पूरे कमरे के लिए इतनी असरदार नहीं होती है। इसके अलावा कूलर की हवा में नवी ज्यादा होती है तो आपको चिपचिपाहट भी महसूस हो सकती है।

दूसरी ओर, Portable AC में कंप्रेसर और Refrigerant होता है जो कमरे की हवा का तापमान सच में कम करता है। इसकी कूलिंग कूलर के मुकाबले आप जानते ही हैं कि कैसी हो सकती है। इससे कूलिंग कहीं ज्यादा फास्ट और असरदार बन जाती है। इसके अलावा इसमें आपको एक Exhaust Pipe भी मिलता है, जो आपके कमरे की खिड़की से बाहर निकाला जाता है, इसी के चलते आपको कूलिंग मिलती है।
बिजली के बिल कौन सा डिवाइस कम करता है?
अगर आप बिजली के बिल को लेकर दोनों ही डिवाइस को देखते हैं तो दोनों में जमीन आसमान का फर्क है। जहां Tower Air Cooler blower technology पर चलता है तो इसी के चलते यह बिजली को बेहद ही कम खर्च करता है। इसमें महीने का खर्च लगभग लगभग 200 रुपये से 500 रुपये के बीच ही रहता है, इसी कारण इसे आप एक बेहतरीन बजट फिट भी कह सकते हैं। हालांकि, अगर Portable AC को देखा जाए तो यह कंप्रेसर आधारित तकनीकी पर काम करता है। इसी कारण से इसमें बिजली की खपत भी बेहद ज्यादा होती है। अगर इसके महीने के खर्च को देखा जाए तो यह 2000 रुपये से 5000 रुपये के आसपास तक रेटिंग के हिसाब से जा सकता है। ऐसे में अगर बिजली का बिल कम करने के लिए ही एक डिवाइस को खरीदना चाह रहे हैं तों आपको Tower Air Cooler के साथ चले जाना चाहिए, क्योंकि इसमें सच में बिजली का बिल कम खर्च होता है।
दोनों की कीमत में कितना फर्क?
Tower Air Cooler आमतौर पर 6000 रुपये से से 20000 रुपये तक के प्राइस में मिल जाने वाले हैं, और यह ठीक ठाक कूलिंग भी करते हैं। वहीं अगर Portable AC के प्राइस को देखा जाए तो यह 25000 रुपये के आसपास से शुरू होते हैं और 50000 रुपये के आसपास तक भी जा सकते हैं। अब यहाँ आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही किसी डिवाइस के साथ जाना चाहिए। हालांकि, अगर आप चाहते हैं कि इसी बजट में आपको ज्यादा बेहतर कूलिंग अनुभव मिल जाए तो आप Split या Window AC की ओर से भी जा सकते हैं। हालांकि, अगर आप जगह के चलते पोर्टेबल एसी ही खरीदना चाहते हैं तो आपको इतना पैसा तो खर्च करना पड़ेगा ही।

कौन सा ऑप्शन रहेगा बेस्ट?
अगर आपका बजट कम है आप चाहते हैं कि आपके बिजली का बिल भी कंट्रोल में रहे तो आपको बिना कुछ सोचे समझे Tower Air Cooler को खरीद लेना चाहिए। हालांकि, अगर आप किराये के घर में रहते हैं या किसी ऐसे स्पेस में रहते हैं जहां आपको जगह कम मिल रही है तो आप आपके लिए Portable AC एक बेस्ट चॉइस होने वाला है। हालांकि, अगर आप कूलिंग को ज्यादा महत्त्व दे रहे हैं तो आपको पोर्टेबल एसी के साथ जाना चाहिए। क्योंकि यह आपको पूरे कमरे में एक जैसी कूलिंग दे सकता है, लेकिन कूलर ऐसा शायद ही करे।
आर्टिकल में AC से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: सारे जुगाड़ फेल कर देगा ये बाल्टी वाला पंखा.. सस्ते में AC-Cooler को भी कर दिया चित!
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile