Smart TV खरीदते समय ना करें ये गलती..बाद में होता है भारी नुकसान
क्या आप स्मार्ट टीवी खरीदने निकले हैं?
आपको प्राइस से लेकर फीचर आदि पर ध्यान देना चाहिए।
सही स्मार्ट टीवी खरीदने के लिए इन बातों का ध्यान रखें।
लोग जब भी एक नया TV खरीदने जाते हैं और दुकान पर पहुँचते हैं तो ऐसा आमतौर पर देखा गया है कि वह सस्ते टीवी की ओर जाते हैं, उसे ही खरीद लेते हैं। घर आते हैं दीवार पर लगाते हैं और फिर पता चलता है कि कमरे में फिट नहीं हुआ या तस्वीर इतनी खराब है कि देखने का मन ही नहीं करता। पिछले कुछ सालों में भारत में Smart TV का चलन बड़ी ही तेजी से बढ़ा है और कीमतें भी काफी कम हुई हैं लेकिन इसी के साथ गलत TV खरीदने के मामलों में भी इजाफा देखा गया है। अगर आप भी नया TV खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको इन 5 बातें का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको बाद में पछताने की जरूरत नहीं होने वाली है।
Surveyकमरे के हिसाब से साइज़ का चुनाव करें
यह सबसे पहली और सबसे जरूरी बात है जिसे लोग सबसे ज्यादा कहीं न कहीं ध्यान में रखते ही नहीं हैं। बड़ा TV लेने की चाहत में कमरे का साइज़ भूल जाना ही सबसे बड़ी गलती होती है। आपको कुछ बातों को नोट कर लेना चाहिए।

- छोटे कमरे में बड़ा TV लगाने से आँखों पर जोर पड़ता है और देखने का अनुभव खराब होता है।
- बड़े कमरे या हॉल में छोटा TV लगाने से बेढंगा लगता है और दूर से दिखता नहीं।
- हमेशा कमरे की दूरी के हिसाब से TV का साइज़ तय करें।
डिस्प्ले क्वालिटी का भी ध्यान रखें
बाजार में HD, HD+, 4K और 8K जैसे कई ऑप्शन आजकल बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा LED, OLED, QLED और MiniLED जैसी अलग अलग स्क्रीन टेक्नॉलजी भी बाजार का हिस्सा हैं। कम कीमत में बड़ी स्क्रीन मिलती है तो लोग इमेज क्वालिटी भूल जाते हैं। यह सबसे बड़ी गलती है। एक बार TV घर आ जाए और तस्वीर खराब निकले तो बाद में बहुत पछतावा होता है।
OS का खास ध्यान रखें
भारत में मिलने वाले Smart TVs अलग अलग OS पर लॉन्च किए जानते हैं, ऐसा भी कह सकते हैं कि अलग अलग कंपनी अपने अलग अलग स्मार्ट टीवी अलग अलग OS पर लॉन्च करती हैं, ऐसे में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए:
- LG के TV WebOS पर चलते हैं।
- Samsung के TV Tizen OneUI पर चलते हैं।
- बाकी ज्यादातर brands Android या Google TV पर चलते हैं।
- कुछ TV Jio Tele OS के साथ भी आ रहे हैं।
Android या Google TV पर सबसे ज्यादा streaming apps मिलते हैं। इसके अलावा यह भी देखिए कि TV को समय समय पर software update मिलते हैं या नहीं। जो TV updates नहीं देता वो कुछ सालों में पुराना पड़ जाता है। इसलिए आपको OS का टीवी खरीदते समय ज्यादा और बेहद ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।
कनेक्टिविटी ऑप्शन्स का खास ध्यान रखें
Smart TV को सच में smart बनाने के लिए अच्छा internet connection और सही कनेक्टिविटी ऑप्शन जरूरी है। TV खरीदने से पहले देखिए कि उसमें यह सब है या नहीं:
- WiFi और Bluetooth
- USB port
- HDMI port
- LAN port
- Optical port
अगर जरूरी connections नहीं हैं तो बाद में दिक्कत आएगी। इसलिए सभी चीजों की जांच पहले ही कर लेना सही रहता है।

साउन्ड आदि का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी
यह वो बात है जो लोग सबसे आखिर में सोचते हैं और बाद में सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। अच्छी इमेज क्वालिटी के साथ अगर साउन्ड खराब हो तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है। TV खरीदने से पहले दुकान पर ही साउन्ड आदि की जांच कर लेना सही रहता है।
अगर आप टीवी खरीद रहे हैं तो आप बार बार इसकए लिए निवेश नहीं करने वाले हैं। इसी कारण अगर आप टीवी खरीदने जा रहे हैं तो सभी चीजों की लिस्ट बनाकर उन्हें चेक कर लेना बेहद ही ज्यादा जरूरी है। कीमत और ब्रांड के अलावा आपको स्क्रीन साइज़ के अलावा इमेज क्वालिटी पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके साथ साथ आपको साउन्ड आदि की वही जांच कर लेनी चाहिए। जब आप इन सभी बातों को ध्यान में रखकर टीवी खरीदते हैं तो जाहिर तौर पर आपको बाद में पछताना नहीं पड़ता है, और आप सही टीवी ही घर लाते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा कूलर देगा AC वाली कूलिंग..2 रुपये के जुगाड़ से बन जाएगी बात
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile