Old Air Cooler AC Jugad: क्या आप चाहते हैं कि आपका पुराना कबाड़े में पड़ा कूलर नए AC जैसी कूलिंग देना शुरू कर दे? ऐसा कौन नहीं चाहता है, सभी ऐसा चाहते हैं कि बिना किसी खर्च के आपका पुराना कूलर नए एसी के जैसे काम करने लग जाए। कुछ पुराने कूलर के साथ अपनाए जाने वाले जुगाड़ ऐसे हैं जो वाकई काम करते हैं और आपके पुराने कूलर को एसी जैसी कूलिंग देने के लिए मजबूर कर देते हैं। हालांकि, कई बार कुछ जुगाड़ काम नहीं करते हैं। इसके कुछ कारण हो सकते हैं। सबसे बड़ा कारण अगर देखा जाए तो वह फैन की स्पीड हो सकती है। असल में, आपने सभी तरह के जुगाड़ अपने पुराने कूलर के साथ करके दो देख लिए लेकिन यह आपको एसी वाली कूलिंग नहीं दे पा रहा है। ऐसा क्यों है, आप भी इसमें फँसकर रह जाते हैं। इसके बाद इंटरनेट पर फिर से सर्च करते हैं ‘Old Air Cooler AC Jugad’ लेकिन इसके बाद भी आपको कोई समाधान नहीं मिलता है। असल में, दिक्कत आपके पुराने कूलर में है, इसी कारण कोई भी जुगाड़ काम नहीं कर रहा है। आइए दिक्कत को तलाशते हैं।
अगर आप Old Air Cooler AC Jugad को लेकर दबा के सर्च कर चुके हैं और इन्हें अपना भी रहे हैं तो भी आपको कूलर वाली कूलिंग नहीं मिलती है। असल में, आपने अपने कूलर के फैन की जांच ही नहीं की है। क्यों मैंने सही कहा न? कई बाद सभी जुगाड़ कर लेने के बाद भी आपको इसलिए कूलिंग नहीं मिल पाती है क्योंकि आपके कूलर का फैन ही धीमे चल रहा है। इसकी स्पीड उतनी नहीं है कि आपको सही प्रकार से कूलिंग दे सके। इसी लिए आपको पुराने कूलर की फैन की स्पीड बढ़ाने का भी जुगाड़ करना चाहिए। इसके लिए आप क्या कर सकते हैं। आइए आपको आगे इसकी जानकारी देते हैं।
Old Air Cooler AC Jugad के तौर पर आपको अपने पुराने कूलर में 90 रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाले Capacitor का इस्तेमाल करना चाहिए। इस डिवाइस को अगर आप लगा देते हैं तो उसी समय फैन को नई पावर मिल जाती है और यह डबल स्पीड में चलने लगता है। ऐसे में, कूलर के साथ किए गए आपके सभी जुगाड़ सही से काम करना शुरू कर देते हैं। असल में, समय के साथ साथ पुराने कूलर के फैन की स्पीड अपने आप ही कम होने लगती है। इसका कारण होता है लंबे समय से Capacitor का इसमें लगा होगा। अब जैसे ही आप इसे चेंज करते हैं तो कूलर का फैन फिर से काम करना शुरू कर देता है। बाजार में अगर आप इस आइटम या डिवाइस को लेने जाते हैं तो यह आपको 90 रुपये से शुरू होकर 500-600 रुपये या उससे ज्यादा के प्राइस में भी मिल जाएगा। आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही बाजारों से खरीद सकते हैं। अगर आपके Old Air Cooler AC Jugad के आड़े फैन की स्पीड आ रही है तो इस डिवाइस से यह समस्या दूर हो जाने वाली है।
अगर आप अपने पुराने कूलर से वाकई ठंडी हवा लेना चाहते हैं और निरंतर लेना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले Capacitor के अलावा कूलर के पैड्स को चेंज कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा करके यानि पुरानी कूलर की घास को निकालकर नए Honey Comb Pads का इस्तेमाल करते हैं तो यह पानी को लंबे समय तक रोककर रखते हैं। ऐसा होने से हवा जब फैन के जरिए आप तक आती है तो वह ठंडी आती है।
यह भी पढ़ें: Rs 10 का खर्च और AC वाली कूलिंग देगा कूलर! क्या आपने देखा इंटरनेट का ये ट्रेंड
अगर आप कूलर को एक बंद कमरे में चला रहे हैं तो कोई भी Old Air Cooler AC Jugad आपके काम नहीं आने वाला है। इसी कारण आपको चाहिए कि आप कूलर को जिस कमरे में रख रहे हैं उसकी खिड़की और दरवाजे खोलकर रखें। ताकि ठंडी हवा आपको मिलती रहे और गर्म हवा रूम से बाहर जाती रहे। अगर आप दिन में कूलर चला रहे हैं तो आप कूलर को डायरेक्ट धूप में ना रखें और अगर कोई चारा नहीं है तो इसपर शेड रखें।
यह सब कर लेने के बाद अगर आप चाहते हैं कि आपको अपने पुराने कूलर से लंबे समय के लिए ठंडी हवा मिलती रहे तो आपको टैंक में बर्फ डाल देना चाहिए। आप अपने घर के बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं या आप बर्फ को बोतल में जमाकर सीधे बोतल को ही टैंक में रख सकते हैं। अब यह पानी ठंडा हो चुका है तो जाहिर है कि यह ठंडा पानी अब आपको ठंडी ही हवा देने वाला है। इसके बाद आपको नमक वाली ट्रिक को भी यहीं पर आजमा लेना चाहिए। इस Old Air Cooler AC Jugad के बाद आपका कूलर वाकई एसी वाली कूलिंग देना शुरू कर देने वाला है। असल में, जैसे ही आप ठंडे पानी में नमक डालते हैं तो पानी का फ्रीजिंग पॉइंट कम हो जाता है और पानी लंबे समय के लिए ठंडा ही बना रहा और बर्फ का पिघलना भी स्लो हो जाता है।
जी हाँ, इस ट्रिक को मैं अपने घर पर ट्राई कर चुका हूँ और यह जुगाड़ वाकई काम करता है। अगर आप इन गर्मियों में चाहते हैं कि आप भी किसी Old Air Cooler AC Jugad के साथ अपने पुराने कूलर से एसी वाली कूलिंग लें तो आपको इन सभी बातों को ध्यान रखना है और जैसे जैसे आपको कहा गया है वैसा ही आपको करना है। अगर आप इन जुगाड़ को सही प्रकार से करते हैं तो इतनी तो गारंटी है कि आपको इन गर्मियों में एसी की जरूरत नहीं होने वाली है। आप Old Air Cooler AC Jugad के साथ ही अपने कूलर से AC वाली कूलिंग ले सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।
यह भी पढ़ें: ‘Zero’ बिजली में AC वाली कूलिंग जामफाड़ है ये नई तकनीकी