ओ तेरी! 1 घंटे चलाने पर 4 रुपये बिजली बिल! 14,499 रुपये में लॉन्च हुआ गजब का AC

HIGHLIGHTS

भारत में AC खरीदना इस समय सस्ता नहीं है।

अगर आप एक AC और वो भी इंवर्टर एसी खरीदना चाहते हैं तो बड़ा खर्च होता है।

Oakter ने एक 16999 रुपये का एसी लॉन्च कर दिया है।

इस बार की गर्मी ने तो हद ही कर दी है और ऐसे में अगर आप एक छोटे कमरे या स्टूडियो अपार्टमेंट में रहते हैं तो AC खरीदने का मन तो करता है लेकिन जेब और जगह दोनों साथ नहीं देते। बड़े AC महंगे हैं, जगह ज्यादा लेते हैं और बिजली का बिल अलग से सिरदर्द बन जाता है। हालांकि, अगर मैं आपको बताऊं कि एक ऐसा AC आया है जो सिर्फ 16,999 रुपये में मिल रहा है, वजन में हल्का है, बिजली कम खाता है और घर के inverter पर भी चलता है तो शायद आप एक बार जरूर सोचेंगे। Oakter ने अपना Studio AC 5000 का 2026 मॉडल इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया है, इसे खासतौर पर छोटे कमरों, studio apartments और छोटे ऑफिस स्पेस के लिए बनाया गया है। आइए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं।

कैसा है इस एसी का डिजाइन?

Studio AC 5000 का डिजाइन सबसे पहले ध्यान खींचता है। इसका वजन सिर्फ 22kg है जो कि आम window ACs से करीब 30 प्रतिशत कम है। इसका मतलब यह है कि जहां बड़े AC नहीं लग सकते वहां भी यह आसानी से फिट हो जाता है। शहर के छोटे अपार्टमेंट और तंग ऑफिस स्पेस में यह बिल्कुल सही बैठता है।

Inverter Technology से लैस है ये एसी

Inverter technology की बात करें तो इसका compressor कमरे की जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड खुद अजस्ट करता है। Oakter का दावा है कि Studio AC 5000 आम window ACs के मुकाबले 60 प्रतिशत तक कम बिजली इस्तेमाल करता है। अगर इसे एक घंटे चलाएं तो बिजली का खर्च करीब 4 रुपये ही आता है जो गर्मियों के बढ़ते बिजली बिल को देखते हुए काफी राहत की बात है। इसका 0.5-ton compressor छोटे कमरों और office cabins को जल्दी ठंडा कर देता है।

Inverter पर भी काम कर सकता है ये धांसू एसी

इस AC की सबसे खास बात यह है कि यह standard 1200VA pure sine-wave home inverter पर चलता है। मतलब यह कि गर्मी के पीक सीजन में बिजली कटौती होने पर भी आपका कमरा ठंडा रहेगा। इसके अलावा Oakter का कहना है कि window AC होने के बावजूद यह बहुत कम आवाज करता है जो इसे और भी बेहतर बनाता है।

किन फीचर्स से लैस है और वारंटी कितनी है?

Studio AC 5000 में anti-dust filter, CWRC cooling system, remote control support, low-noise operation और inverter compressor technology जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि Oakter इस AC के compressor पर 5 साल की warranty देती है।

कीमत और उपलब्धता

Oakter Studio AC 5000 का 2026 model 16,999 रुपये में मिल रहा है जिसमें GST शामिल है। Base price 14,499 रुपये है। अगर आप एक छोटे कमरे के लिए किफायती और energy-efficient AC ढूंढ रहे हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: कबाड़े में ना बेचें ‘पुराना कूलर’..ये छुटकू सा जुगाड़ कूलिंग कर देगा डबल, AC हो जाएगा फेल

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :