IPL के हर मैच में आ जाता है ये अजीब 'कुत्ता', धोनी ने देखते ही जमीन पर लेटाया, खासियत जान आप भी रह जाएंगे दंग

IPL 2025 का मौसम चल रहा है. इसमें काफी कुछ खास है. लेकिन लोगों का ध्यान अब एक रोबोट डॉग ने खींचा है. रोबोट डॉग की चर्चा खिलाड़ियों से लेकर एक्सपर्ट्स और फैंस भी कर रहे हैं. दरअसल महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह मजाकिया अंदाज में अपनी ओर आ रहे रोबोट डॉग को जमीन पर लिटा देते हैं.

आपको बता दें कि यह रोबोट डॉग काफी काम का है. यह चल सकता है, दौड़ सकता है, कूद सकता है और अपने पिछले पैरों पर खड़ा भी हो सकता है. दरअसल इसके ऊपर एक कैमरा लगा है, जो खिलाड़ियों के वीडियो को शूट करता है. LSG और CSK के मैच में यह रोबोट डॉग फिर से सुर्खियों में था.

धोनी ने किया मजाक

इसके कैमरे एमएस धोनी की तरफ घूमे. CSK के कप्तान धोनी ने रोबोट डॉग से मिलते ही मजेदार रिएक्शन दिया. उन्होंने इसे उठाकर जमीन पर लिटा दिया, जिससे वो हिल नहीं पाया. यह मजाकिया हरकत दिखाती है कि 40 के पार होने के बावजूद धोनी का बच्चा वाला मासूमपन बरकरार है.

लेकिन हम आपको यहां पर रोबोट डॉग की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं. दरअसल रोबोट डॉग पर लगा कैमरा GoPro जैसे एक्शन कैमरे की क्वालिटी का है. IPL का यह रोबोट डॉग नेट सेशन्स को फिल्म कर चुका है और हार्दिक पांड्या, Danny Morrison जैसे लोगों के पीछे-पीछे भी घूमा है.

एक्शन का पूरा शूट

ऐसा लगता है कि इसका इस्तेमाल बिहाइंड-द-सीन्स मोमेंट्स को कैप्चर करने के लिए होगा. इससे फैंस को एक नया और पर्सनल अनुभव मिल पाता है. इसकी पोजिशन की वजह से ये ऐसे शॉट्स ले सकता है, जो आम कैमरा ऑपरेटर नहीं ले पाते हैं.

आपको बता दें कि यह रोबोट डॉग के ऊपर कैमरे और सेंसर्स लगे हुए हैं. ये कई शॉट्स को लेने में काम आते हैं. यह रोबोट डॉग ब्रॉडकास्टिंग टीम का हिस्सा है. इसको बाकी खिलाड़ियों के साथ भी खेलते देखा गया है. फिलहाल तो धोनी के साथ इस रोबोट डॉग का वीडियो नेट पर वायरल हो रहा है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles