Digit.in

क्या भारत में इस्तेमाल किया जा सकता है DeepSeek AI? जानें कैसे करें डाउनलोड, ChatGPT का है 'बाप'!

क्या भारत में इस्तेमाल किया जा सकता है DeepSeek AI? जानें कैसे करें डाउनलोड, ChatGPT का है 'बाप'!

Chinese-AI स्टार्टअप DeepSeek AI काफी चर्चा में है. इंटरनेट से लेकर शेयर बाजार तक में इसने तहलका मचा दिया है. काफी कम समय में DeepSeek AI ने OpenAI के ChatGPT को ऐप स्टोर रैकिंग में पीछे छोड़ दिया है. हाल के दिनों में सबसे ज्यादा बातचीत वाला AI DeepSeek बन गया है.

DeepSeek AI की कटिंग-एज कैपिबिलिटी और ओपन सोर्स नेचर ने इसको टेक रिसर्चर और टेक पसंद करने वालों के बीच काफी पसंदीदा बना दिया है. ऐप की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. हालांकि, भारत में अभी यूजर्स इसको पूरी तरह से यूटिलाइज करने नहीं पाए हैं. आइए आपको इसके बारे में सबकुछ बताते हैं.

भारत में DeepSeek को मोबाइल पर कैसे करें इस्तेमाल?

DeepSeek मोबाइल ऐप को Google Play Store या Apple App Store दोनों जगहों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाया गया है. यूजर्स इस ऐप को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं. यानी इसके लिए उन्हें कोई चार्ज देने की जरूरत नहीं है. AI चैटबॉट को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने आपको ऐप पर रजिस्टर करना होगा.

इसके लिए यूजर्स अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर या गूगल अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद यूजर्स चैटबॉट से इंटरैक्ट करना शुरू कर सकते हैं. आप इससे अपने सवाल पूछ सकते हैं और जवाब पा सकते हैं.

क्या भारत में कर सकते हैं DeepSeek AI का इस्तेमाल?

आपको बता दें कि हाल ही में DeepSeek AI ने इसको लिमिटेड कर दिया है. लिमिटेशन से पहले इसको ग्लोबली रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करवाया गया था. Chinese AI स्टार्टअप ने अब इस पर रिस्ट्रिक्शन लगाते हुए केवल चीनी यूजर्स को साइनअप करने की परमिशन दे रहा है. अभी इस पर रजिस्ट्रेशन के लिए यूजर के पास चीनी मोबाइल नंबर का होना जरूरी है.

कंपनी ने कहा है कि उनके सिस्टम पर बड़े पैमाने पर मैलिशियल अटैक किया जा रहा है. जिसकी वजह से भारत में रजिस्ट्रेशन को लिमिटेड कर दिया गया है. वेबसाइट पर साइन इन पेज पर जाने के बाद यूजर्स को कहा जा रहा है कि "DeepSeek की सर्विस पर बड़े पैमाने पर मैलिशियस अटैक के कारण, रजिस्ट्रेशन बिजी हो सकता है. कृपया प्रतीक्षा करें और पुनः प्रयास करें. रजिस्टर्ड यूजर्स सामान्य रूप से लॉग इन कर सकते हैं. समझने और समर्थन के लिए धन्यवाद."

हालांकि, कई लोगों के लिए अभी भी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस काम कर रहा है. ऐसे में आप भी इस पर रजिस्ट्रेशन करके DeepSeek AI का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles