ये स्मार्ट जुगाड़ Cooler से दिलाएगा सुपर कूलिंग.. 5 रुपये भी नहीं होंगे खर्च
क्या आप फ्री में अपने Cooler को AC बनाना चाहते हैं?
ये स्मार्ट जुगाड़ आपके लिए बेहतरीन होने वाला है।
इससे आपका AC कूलर का बाप बन जाने वाला है।
क्या आप जानते हैं कि दिन और रात में गर्मी का लेवल अलग अलग होता है। कई लोग तो ऐसा भी कहते हैं कि बिजली के रेट भी दिन और रात में अलग अलग होते हैं। मैंने ऐसा आधिकारिक तौर पर नहीं सुना है, लेकिन हो सकता है कि ऐसा सच हो। अब अगर ऐसा सही में होता है तो आपको कम रेट वाली बिजली के घंटों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए, ऐसा मुझे लगता है। इसी समय में आपको एक बेहतरीन जुगाड़ को भी इस्तेमाल कर लेना चाहिए, क्योंकि इसके बाद आपको जबरदस्त कूलिंग मिल सकती है। इस तकनीकी से आपका कूलर आपको जबरदस्त कूलिंग दे सकता है, और आपको उसके लिए अलग से कुछ भी खर्च नहीं करना है। जो बिजली एक बार खर्च होने वाली है, उसी में आपका ज्यादा से ज्यादा काम हो जाने वाला है।
Surveyएक स्मार्ट तरीका मैं आज आपको बताने वाला हूँ। क्या आप Ice Battery System के बारे में जानते हैं। बड़े मॉल्स और ऑफिस में यही तकनीक इस्तेमाल होती है जहाँ रात को सस्ती बिजली से बर्फ बनाई जाती है और दिन में उस बर्फ से Cooling का आनंद लिया जाता है। आप इसी तकनीक का एक देसी वर्जन घर पर बिल्कुल फ्री में आजमाकर देख सकते हैं। इस जुगाड़ में आपको एक्स्ट्रा बिजली खर्च करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।
Ice Battery System क्या है और कैसे काम करता है?
इस कान्सेप्ट को अगर देखा जाए तो यह बेहद ही आसान और सीधा सा है। रात को जब बाहर का तापमान कम होता है तब फ्रीजर को बर्फ जमाने में कम मेहनत लगती है यानि कम बिजली खर्च होती है। उस वक्त बड़े कन्टेनर्स में पानी जमा लो। सुबह होते होते वो कन्टेनर्स पूरी तरह जम जाएंगे। फिर दिन में जब गर्मी अपने चरम पर होती है तब इन जमे हुए कन्टेनर्स को Cooler की टंकी में डाल दो। टंकी का पानी घंटों तक ठंडा रहेगा और Cooler से AC जैसी ठंडक मिलती रहेगी। अगर आप लंबे समय तक इस बर्फ को जमा हुआ रखना चाहते हैं तो पानी भरते समय ही इसमें कुछ चम्मच नमक भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से बर्फ लंबे समय चलती है।
इस जुगाड़ के लिए क्या क्या चाहिए?
आइए जानते हैं कि इस जुगाड़ के लिए आपको किन चीजों की जरूरत होने वाली है।
- घर पर मौजूद फ्रीज़ और उसका फ्रीजर।
- 4 से 6 बड़े प्लास्टिक के कंटेनर या बोतल।
- पानी और थोड़ा नमक
शुरुआती कैसे और कहाँ से करें?
रात को सोने से पहले 4 से 6 बड़ी प्लास्टिक की बोतल या घर पर ही मौजूद प्लास्टिक के कंटेनर आदि में पूरी तरह से पानी भर दें, ढक्कन बंद करने से पहले आपको इनमें कुछ कुछ चम्मच नमक भी डाल देना है। ऐसा करके आप पानी के फ्रीजिंग पॉइंट लो कम कर देते हैं और बर्फ लंबे समय तक चलती है। अब बोतल या कंटेनर का ढक्कन बंद करें और इन्हें फ्रीज़र में जमने के लिए रख दें। सुबह 8 से 9 बजे तक यह बोतल पूरी तरह से बर्फ के साथ जाम जाने वाली हैं। अब आप इन्हें कूलर की टंकी में बिना ढक्कन खोले ही डाल दें, हनीकॉम्ब पैड्स के साथ आपको बेहतरीन कूलिंग मिलने वाली है। इसमें आपका मात्र नमक का ही खर्च अलग से होने वाला है। हालांकि, ये भी नहीं लगंर वाला है क्योंकि घर में नमक होता है ही। एक बोतल लगभग लगभग 5-6 घंटे के लिए आपको ठंडक देने वाली है, ऐसे में अगर आप कुछ ज्यादा बोतल जमा लेते हैं और इसे एक रूटीन बना लेते हैं तो आपको AC की जरूरत होने वाली ही नहीं है, आप अपने Cooler से ही जबरदस्त कूलिंग ले सकते हैं।
क्या वाकई AC वाली कूलिंग मिलेगी?
असल में, आपको यह समझनया चाहिए कि AC में कूलिंग गैस होती है। इसकी कूलिंग में और कूलर की कूलिंग में काफी फर्क होता है। आप कितना ही जुगाड़ कर लें आपको Cooler से AC वाली कूलिंग नहीं मिल सकती है, लेकिन इतना जरूर है कि आपको वो कूलिंग मिलने वाली है जो आपकी गर्मी को पूरी तरह से दूर कर देने वाली है। ऐसा कह सकते हैं कि अगर आप AC का इस्तेमाल करते रहे हैं तो आपको Cooler के इस जुगाड़ के साथ AC की याद नहीं आने वाली है। ऐसा कह सकते हैं कि आपको दमदार कूलिंग मिलने वाली है।
अंत में, मैं आपसे इतना ही कहना चाहूँगा कि मैंने आपको इस जुगाड़ के बारे में जानकारी तो दे दी है। यह कोई तकनीकी नहीं है लेकिन इस जुगाड़ का इस्तेमाल बहुत जगहों पर किया जा रहा है। इसी कान्सेप्ट को आपको अपने घर पर लागू करना है और फिर आपको जो कूलिंग मिलने वाली है वो जबरदस्त होने वाली है। इस जुगाड़ में मेरे ख्याल से आपके 5 रुपये के आसपास भी खर्च नहीं होने वाले हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: ना है AC और ना है Cooler! फिर क्या है ये डिवाइस और कैसे है गर्मी का दुश्मन
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
