Digit.in
  • न्यूज
  • टॉप 10
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • मोबाइल
    • सर्वश्रेष्ठ
      • तोडू हैं 30 हजार रुपये की कीमत में आने वाले ये फोन, 5G की सुपरफास्ट स्पीड है इनकी ताकत
      • भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते मोबाइल फ़ोन की लिस्ट
      • 15 हजार रुपये की कीमत वाले इन फोन्स ने लूट रखी गई महफ़िल, इनके फीचर ही इन्हें बनाते हैं खासम खास
      • भारत में मिलने वाले 6,000 रुपए के बजट में सबसे बेस्ट स्मार्टफोन
      • भारत में 5000 रुपये की कीमत वाले सबसे दमदार स्मार्टफोन्स की लिस्ट यहाँ देखें
    • न्यूज
      • Vivo बहुत जल्द भारत में उतारेगा Vivo V27 का 4G वर्जन, इस खूबसूरत डिजाइन के साथ मरेगा धमाकेदार एंट्री
      • Oppo 10 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगा Reno 10 लाइनअप, 27 मिनट में होगा फुल चार्ज
      • Tecno Camon 20 Premier 5G: कल लॉन्च होने जा रहा Tecno का 512GB स्टोरेज और 108MP कैमरा वाला ये धमाका फोन, पहले ही जानें कीमत
      • Oppo Reno 10 series: भारत में आ रहे Oppo के तीन धाकड़ स्मार्टफोंस
  • लैपटॉप
    • सर्वश्रेष्ठ
      • भारत में मिलने वाले 10 बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में 50000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेस्ट लैपटॉप्स
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप वो भी 25000 रुपये के अंदर
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप्स 30000 रुपये के अंदर
    • न्यूज
      • एचपी पवेलियन एयरो 13: पावरफुल एएमडी 7000 प्रोसेसर के साथ अल्ट्रा-लाइट लैपटॉप
      • Primebook 4G इस दिन हो रहा लॉन्च, फ्लिपकार्ट सेल में मिलेंगे ये धांसू लॉन्च ऑफर
      • Samsung Galaxy Book3 Series की सेल हुई शुरू, पा सकते हैं 8000 रुपये तक का कैशबैक
Home » Feature Story » General » नए अकाउंट में ट्रांसफ़र करना चाहते हैं PF का पैसा? मिनटों में हो जाएगा काम, ये रहा छोटा सा ऑनलाइन प्रोसेस

नए अकाउंट में ट्रांसफ़र करना चाहते हैं PF का पैसा? मिनटों में हो जाएगा काम, ये रहा छोटा सा ऑनलाइन प्रोसेस

By Faiza | Updated on 14-Jul-2025
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
नए अकाउंट में ट्रांसफ़र करना चाहते हैं PF का पैसा? मिनटों में हो जाएगा काम, ये रहा छोटा सा ऑनलाइन प्रोसेस
Faiza Faiza
14-Jul-2025

कई बार नौकरी बदलने के बाद कर्मचारियों को अपने पुराने PF अकाउंट से नए अकाउंट में बैलेंस ट्रांसफर करने में दिक्कत होती है। लेकिन अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने यह प्रक्रिया बेहद आसान कर दी है। EPFO अब अपने पोर्टल पर PF ट्रांसफर की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराता है, जिससे कर्मचारी बिना किसी रुकावट के अपने रिटायरमेंट फंड को सुरक्षित रखते हुए नया PF अकाउंट एक्टिवेट कर सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्यों जरूरी है PF ट्रांसफर?

जब आप अपना PF फंड ट्रांसफर करते हैं, तो आपके डिपॉजिट पर मिलने वाला चक्रवृद्धि ब्याज लगातार जुड़ता रहता है, जिससे आपकी सेविंग्स तेजी से बढ़ती हैं। यह न केवल आपकी पेंशन से जुड़ी गैर-जरूरी कटौती से आपको बचाता है, बल्कि नौकरी बदलते समय आपके फाइनेंशियल प्लान को भी स्थिर बनाए रखता है।

PF ट्रांसफर प्रक्रिया हुई आसान

EPFO पोर्टल के ज़रिए PF बैलेंस ट्रांसफर अब ऑनलाइन और सरल तरीके से किया जा सकता है। इससे पहले जहां काफी समय और मेहनत लगती थी, अब वही काम कुछ स्टेप्स में पूरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते का मनोरंजन स्पेशल: सिनेमाघरों में ‘सैयारा’ का धमाल, ओटीटी पर ‘स्पेशल ऑप्स 2’ का तड़का

ऑनलाइन PF ट्रांसफर का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  • सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव हो और वह आधार, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर से लिंक हो।
  • EPFO की आधिकारिक मेंबर पोर्टल वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं और अपने UAN और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • लॉगिन के बाद ‘एक सदस्य एक PF अकाउंट’ ऑप्शन को चुनें और ट्रांसफर रिक्वेस्ट शुरू करें।
  • इसके बाद अपनी पर्सनल और नौकरी से संबंधित जानकारी को वेरिफाई करें।
  • वेरिफिकेशन के लिए आपको पुराने या नए नियोक्ता को चुनना होगा और फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के माध्यम से प्रक्रिया को प्रमाणित करें।
  • अब फॉर्म 13 भरें और सबमिट करें। इसके बाद आपका PF बैलेंस ट्रांसफर हो जाएगा।

इस प्रक्रिया की वजह से ट्रांसफर में लगने वाला समय काफी कम हो गया है, जिससे यह ऑप्शन आज कई कर्मचारियों की पहली पसंद बन चुका है।

EPFO PF ट्रांसफर से जुड़े महत्वपूर्ण नियम

पीएफ अकाउंट ट्रांसफर तभी सफल हो सकता है जब पुराने नियोक्ता ने एग्जिट डेट सिस्टम में अपडेट कर दी हो। इसके लिए EPFO पोर्टल पर ‘Manage > Mark Exit’ ऑप्शन का उपयोग किया जा सकता है। ध्यान दें, एक पुराने PF अकाउंट के लिए केवल एक बार ही ट्रांसफर रिक्वेस्ट की जा सकती है।

ऑनलाइन ट्रांसफर होने की स्थिति में फॉर्म 13 को फिजिकल रूप से जमा करने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, कुछ मामलों में – जैसे कि एक से अधिक UAN होने या छूट प्राप्त में काम करने की स्थिति में – ऑफलाइन प्रक्रिया और मैनुअल वेरिफिकेशन की आवश्यकता हो सकती है।

PF अकाउंट को एक जगह जोड़ने के क्या फायदे हैं?

EPFO सदस्यों को सलाह देता है कि नौकरी बदलने पर PF को निकालने के बजाय उसे नए अकाउंट में ट्रांसफर करें। इससे आपका रिटायरमेंट फंड लगातार ग्रो करता रहता है और आपको चक्रवृद्धि ब्याज का पूरा लाभ मिलता है।

एक PF अकाउंट बनाए रखने के फायदे

  • सेविंग्स पर बेहतर नियंत्रण और मैनेजमेंट
  • टैक्स सेविंग के फायदे
  • रिटायरमेंट फंड में तेज़ ग्रोथ
  • फाइनेंशियल प्लानिंग में आसानी

अगर आप भी नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं या हाल ही में नई नौकरी जॉइन की है, तो PF बैलेंस को ट्रांसफर करना आपकी फाइनेंशियल हेल्थ के लिए एक अहम कदम हो सकता है और आप इसके लिए ऊपर बताए गए ऑनलाइन प्रोसेस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vivo X200 FE और Vivo X Fold5 हुए भारत में लॉन्च, फीचर्स के दीवाने हो रहे लोग, प्राइस देख सनक जाएगा माथा

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Latest Article
Reliance Jio का Freedom Plan Launch.. कीमत देखकर सिट्टी बिट्टी हो जाएगी गुल Reliance Jio का Freedom Plan Launch.. कीमत देखकर सिट्टी बिट्टी हो जाएगी गुल
Google Account Recovery: अब बिना OTP और कोड के लॉगिन होगा अकाउंट, गूगल लाया कमाल का सेल्फ़ी वीडियो फीचर Google Account Recovery: अब बिना OTP और कोड के लॉगिन होगा अकाउंट, गूगल लाया कमाल का सेल्फ़ी वीडियो फीचर
Gold Price Today (24 July 2026): तीन दिन लगातार चढ़ने के बाद आज टूटा सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानें ताजा रेट Gold Price Today (24 July 2026): तीन दिन लगातार चढ़ने के बाद आज टूटा सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानें ताजा रेट
5G ताकत और 50MP के साथ लॉन्च हुआ ये Flip Phone, देखें कितना है दाम 5G ताकत और 50MP के साथ लॉन्च हुआ ये Flip Phone, देखें कितना है दाम
‘The Scam: Leaked’: पेपर लीक से बिखरे लाखों सपनों की कहानी दिखाएगी ये दमदार सीरीज, टीज़र आउट! ‘The Scam: Leaked’: पेपर लीक से बिखरे लाखों सपनों की कहानी दिखाएगी ये दमदार सीरीज, टीज़र आउट!
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • Samsung Galaxy Z Fold 8
  • Samsung Galaxy Z Flip 8
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra
  • Redmi Turbo 5
  • Motorola Razr Fold
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo