चिलचिलाती गर्मी में..अपने इलाके के हिसाब से चुनें बेस्ट AC, देखें क्या है प्रोसेस

HIGHLIGHTS

क्या आप एसी खरीदने निकल रहे हैं?

आपको अपने शहर में पड़ रही गर्मी के हिसाब से एक एसी खरीदना चाहिए।

यहाँ आप जान सकते हैं कि किस प्रोसेस से सही एसी चुना जा सकता है।

चिलचिलाती गर्मी में..अपने इलाके के हिसाब से चुनें बेस्ट AC, देखें क्या है प्रोसेस

बहुत से लोग AC खरीदते वक्त सिर्फ ब्रांड और ऑफर को ही देखते हैं। इतने पर ही एसी खरीदकर अपने घर ले आते हैं। हालांकि, अब जमाना बदल रहा है, साल 2026 की यह गर्मी पिछले सालों से बिल्कुल अलग मानी जा रही है। इस साल उत्तर भारत में तापमान 50 डिग्री के आसपास पहुँच सकता है, इसके अलावा मुंबई और चेन्नई में 34 डिग्री में भी शरीर पर ऐसा बोझ लगता है जैसे भट्टी में बैठे हों। इसीलिए अब सिर्फ अच्छा AC चुनना काफी नहीं है बल्कि अपने शहर और मौसम के हिसाब से सही AC चुनना जरूरत बन चुका है। आइए जानते हैं कि अपने शहर के अनुसार आपको AC (Air Conditioner) को क्या देखकर खरीदना चाहिए।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

उत्तर भारत के लोगों को AC खरीदते समय क्या देखना चाहिए?

उत्तर भारत में हमेशा से ही सूखी और जानलेवा गर्मी होती है। लू चलती है और तापमान 50 डिग्री तक पहुँचने की संभावना रहती है। ऐसे में आपके AC में यह चीजें होनी अनिवार्य हो जाती है, तभी आप इस चिलचिलाती गर्मी को मात दे सकते हैं।

सबसे पहले यह देखें कि AC कितनी गर्मी में काम कर सकता है। 2026 में कई अच्छे अच्छे मॉडल्स आ रहे हैं, यह मॉडल 52 से 55 डिग्री तक के तापमान में भी बढ़िया कूलिंग देने में सक्षम हैं। यह फीचर उत्तर भारत वालों के लिए सबसे जरूरी है।

इसके बाद Heavy Duty Inverter Compressor वाले एसी को अगर चुन सकते हैं तो ज्यादा बेहतर हो सकता है। यह बार बार on-off नहीं होता बल्कि कमरे के तापमान के हिसाब से खुद की speed adjust करता रहता है। इससे बिजली की बचत होती है और मशीन पर भी कम दबाव पड़ता है।

Turbo या Fast Cooling Mode के साथ आने वाले AC के साथ जाएँ। जब दोपहर में कमरा भट्टी जैसा लगे तो यह mode तुरंत कमरे को ठंडा करने में सक्षम होता है। Viraat Mode, Powerful Mode, Jet Cool या Turbo Cool जैसे नामों से यह फीचर आजकल मिलता है। अंत में सबसे जरूरी बात यह है कि 5 Star Energy Rating वाला AC ही लीजिए। दिल्ली जैसे शहरों में गर्मियों में AC 8 से 12 घंटे रोज चलता है। ऐसे में बिजली का बिल बहुत बड़ा झंझट हो सकता है। हालांकि, 5 Star Inverter AC लंबे समय तक चलने पर भी बिजली की अच्छी खासी बचत कर सकता है।

दक्षिण भारत वालों को AC में क्या देखना चाहिए?

यहाँ की समस्या गर्मी नहीं बल्कि उमस और नमी है। 34 डिग्री में भी चिपचिपाहट इतनी होती है कि जान निकलने लगती है। यहाँ के लोगों को AC में यह चीजें देखनी चाहिए।

Dry Mode सबसे जरूरी फीचर है। यह मोड कमरे को ज्यादा ठंडा करने की बजाय हवा से नमी हटाने पर ध्यान देता है। जब गर्मी कम हो लेकिन उमस ज्यादा हो तब यह mode बिजली भी कम खर्च करता है।

Anti-Corrosion Protection भी यहाँ जरूरी है। समुद्री इलाकों में हवा में नमक की मात्रा ज्यादा होती है जो AC के पुर्जों को धीरे धीरे नुकसान पहुँचाती है। समय के साथ गैस लीक होने लगती है और cooling कम हो जाती है, इसकए अलावा मरम्मत का खर्च बढ़ जाता है। Gold Fin, Blue Fin, Ocean Black Protection या Durafin Protection वाला AC ऐसे इलाकों के लिए बेस्ट हो सकता है।

Self-Clean Technology भी ज्यादा नमी वाले इलाकों में बहुत काम आती है। नमी में AC के अंदर फंगस और bacteria जमने लगते हैं जो हवा की गुणवत्ता और सेहत दोनों पर बुरा असर डालते हैं। ऐसे में Self-Clean वाला AC अंदर की गंदगी खुद साफ कर लेता है।

Air Purification Features भी यहाँ उपयोगी हो सकता है। समुद्री शहरों में धूल नमी और प्रदूषण एक साथ झेलने पड़ते हैं। PM Filter, nanoe Technology या HD Filtration वाले AC घर की हवा को साफ और ताजा रखते हैं।

AC एक बड़ा खर्च है इसलिए सिर्फ सस्ता या brand मात्र देखकर ही एसी खरीदना सही नहीं है। अपने शहर की जरूरत समझिए और उसी हिसाब से फीचर्स आदि का चुनाव करके एक बढ़िया एसी खरीदिए। उत्तर भारत वालों के लिए high ambient cooling और inverter compressor जरूरी है तो तटीय शहरों वालों के लिए dry mode और anti-corrosion protection जैसे फीचर बड़े काम के होते हैं। ऐसे में आपको अपने शहर के अनुसार ही अपने घर के लिए एक सही AC का ही चुनाव करना चाहिए।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: 30,000 रुपये के अंदर आने वाले ये 5 स्मार्टफोन्स हैं गेमिंग के बादशाह! देते हैं टॉप-क्लास परफॉर्मेंस

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile