30,000 रुपये के अंदर आने वाले ये 5 स्मार्टफोन्स हैं गेमिंग के बादशाह! देते हैं टॉप-क्लास परफॉर्मेंस
आज कल अच्छी परफॉर्मेंस और गेमिंग केवल फ्लैगशिप फोन्स तक ही सीमित नहीं रह गई है. कई बड़े ब्रांड्स ऐसे स्मार्टफोन्स लॉन्च कर रहे हैं जो अच्छी परफॉर्मेंस के साथ हैवी गेम्स को सपोर्ट करते हैं और साथ ही किफायती भी हैं. इन मॉडल्स में दमदार प्रोसेसर, बेहतरीन डिस्प्ले, बढ़िया बैटरी और इंटरनल कूलिंग सिस्टम्स देखने को मिलते हैं. ये डिवाइसेज़ BGMI, Call of Duty Mobile और Genshin Impact जैसी हाई परफॉर्मेंस गेम्स को बिना किसी लैग या ओवरहीटिंग के चलाने में सक्षम हैं. इन फ़ोन्स में AMOLED डिस्प्ले और बेहतरीन रिफ्रेश रेट्स मिलते हैं जो आपके गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाने में मदद करते हैं. अगर आप एक ऐसे ही गेमिंग फोन की तलाश में हैं जो बढ़िया परफॉर्मेंस और स्पेक्स के साथ आता हो लेकिन इसके साथ ही साथ वह किफायती भी हो तो इस आर्टिकल में हम बात करेंगे 5 ऐसे फोन्स की जो 30,000 रुपये से भी कम में आपको धांसू परफॉर्मेंस देंगे.
SurveyVivo T5 Pro (29,999 रुपये)

Vivo का यह फ़ोन 9020mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है. इसमें एक 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसमें 144 Hz का बढ़िया रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. इस फ़ोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है. इन बढ़िया स्पेक्स के अलावा इसमें 50 MP + 2 MP का रियर कैमरा भी मिलता है जो फोटोग्राफी के लिए अच्छा है. इसका फ्रंट कैमरा 32MP का है जो शानदार सेल्फी लेता है.
Vivo V60e (31,349 रुपये)

दमदार परफॉरमेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट मिलता है जो गेमिंग में इसे शानदार बना देता है. इस फ़ोन की ख़ास बात है इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी जो 90W तक फ़्लैश चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आती है. इसका AMOLED डिस्प्ले 6.77 इंच का है और इसमें 200MP + 8MP का रियर कैमरा मिलता है जो इसे फोटोग्राफी के मामले में भी टॉप क्लास बना देता है. फ्रंट कैमरा के मामले में यह फ़ोन एक 50MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है और यह फ़ोन एक गेमर के लिए बेहतरीन है.
Realme GT 6T में (27,999 रुपये)

Realme GT 6T में Snapdragon 7 Plus Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मौजूद है, जबकि 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। Realme GT 6T में 6.78 इंच का फुल HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स तक जाती है। फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
iQOO Neo 10 (32,990 रुपये)

iQOO का यह फ़ोन 7000mAh की बेहतरीन बैटरी के साथ आता है. यह एक 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस है जिसमें 144 Hz का बढ़िया रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. इस फ़ोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलता है. इन बढ़िया स्पेक्स के अलावा इसमें 50 MP + 8 MP का रियर कैमरा भी मिलता है जो फोटोग्राफी के लिए अच्छा है. इसका फ्रंट कैमरा 32MP का है और बढ़िया तस्वीरें लेता है.
Vivo T4 Pro (29,999 रुपये)

50MP + 50MP + 2MP के रियर कैमरा और 32MP के फ्रंट कैमरा के साथ आने वाले इस फ़ोन में एक 6500mAh की बड़ी बैटरी 90W की फ़्लैश चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इसमें बेहतरीन गेमिंग अनुभव के लिए सिर्फ एक 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले ही नहीं बल्कि Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर भी मिलता है. इसकी परफॉरमेंस काफी स्थिर है और इसका सॉफ्टवेयर सपोर्ट अपने प्रतिस्पर्धियों से ज़्यादा लंबा है.
यह भी पढ़ें: 15,000 से कम में 5G कनेक्टिविटी और फीचर्स के ‘बादशाह’ हैं ये 5 फोन, मई 2026 में खरीदने के लिए बेस्ट
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile