कहीं ऑनलाइन तो नहीं हो गए आपके Private Photo? एक मिनट में चेक करें

HIGHLIGHTS

इंटरनेट पर कुछ मामले ऐसे सामने आए हैं, जिनमें डाटा लीक होने की जानकारी मिलती है।

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपका डाटा लीक हो गया हो?

क्या आपको इस डाटा लीक के बारे में कभी जानकारी मिली है?

कहीं ऑनलाइन तो नहीं हो गए आपके Private Photo? एक मिनट में चेक करें

दुनिया में एक नया ही युग शुरू हो चुका है। आजकल हम सभी AI यानि Artificial Intelligence की दुनिया में जी रहे हैं। इसी कारण से आजकल डाटा को सोने (गोल्ड/Gold) के तौर पर देखा जाने लगा है। इसके अलावा इसे बेहद ही कीमती धरोहर के तौर पर देखा जा सकता है। अगर आप इसे खो देते हैं तो आपको बड़ा नुकसान होने वाला है। क्योंकि डाटा बेहद कीमत है, इस कारण आजकल डाटा पर सेंध लगाने के बहुत से मामले सामने आ रहे हैं। इस समय डेटा लीक की समस्या बढ़ने पर है। सोशल मीडिया से लेकर बैंकिंग ऐप्स तक इसकी चपेट में आ चुके हैं ऐसे में डिजिटल स्पेस को सुरक्षित कहना भी मुश्किल हो रहा है। साइबर क्राइम बड़े पैमाने पर बढ़ते जा रहे हैं, इसी कारण यह मान लेना कि ऑनलाइन आपका डेटा सुरक्षित है आपकी भूल हो सकती है। आपको पता भी नहीं चलता है कि आपका डाटा, आपके Private Photo और अन्य सभी जानकारी ऑनलाइन लीक हो सकते हैं। हालांकि, आजकल इस बात की जांच भी की जा सकती है कि आपका डेटा ऑनलाइन लीक हुआ है या नहीं। हम आपको स्टेप बाय स्टेप गाइड से यह समझाने वाले हैं कि आप कैसे इसकी जांच कर सकते हैं कि आपका डाटा लीक हुआ है। आइए जानते हैं कि आपको करना क्या होगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

किसी भरोसेमंद वेबसाइट का इस्तेमाल करके

अगर आप आसानी से बात की जांच करना चाहते हैं कि आपका डाटा लीक हुआ है या नहीं तो आप किसी भरोसेमंद वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको आसानी से बता देने वाला है कि आपका डाटा लीक हुआ है या नहीं। बाजार में ऐसे की टूल्स ऑनलाइन मौजूद हैं जो मिनटों में आपके इस काम को कर सकते हैं। आप यह भी जांच सकते हैं कि कहीं आपका ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर तो लीक नहीं हुआ है। आप Have I Been Pwned वेबसाइट पर जाकर इस बार की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा इस तरह की वेबसाइट आपको यह बता देती हैं कि आपका डाटा कहाँ लीक हुआ है। इसके अलावा और क्या जांच की जा सकती है।

पासवर्ड की जांच करें

आपको आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले Browsers यह सुविधा देते हैं कि आप अपने पासवर्ड आदि की जांच कर सकते हैं। यह आपको इसी भी जानकारी देते हैं कि आपका द्वारा इन टूल्स पर सेव किए गए पासवर्ड के साथ कुछ दिक्कत हुई है। आपको यह सुविधा जिन जगहों पर मिलती हैं। उनकी लिस्ट नीचे है।

  • Mozilla Firefox पर यह सुविधा मिलती है।
  • Google Chrome भी आपको यह सुविधा देता है।

अगर Google Chrome की बात करें तो इसपर मैंने भी की पासवर्ड सेव किए हुए हैं, एक बार मुझे इसे लेकर नोटिफिकेशन आ चुका है कि आपके दो पासवर्ड किसी डेटा ब्रीच में लीक हुए हैं। इसके अलावा यह भी सलाह दी जाती है कि आपको अभी अपने ये पासवर्ड बदल देने चाहिए। अगर आपको भी कभी ऐसा मैसेज मिले तो उसी समय आपको अपने पासवर्ड को बदल देना चाहिए। हो सकता है कि आपके की पासवर्ड लीक हुए हों, ऐसे में आपको इन सभी को तुरंत ही बदल देना चाहिए। मैंने ऐसा दो बार किया है। मेरे कुछ पासवर्ड दो बार लीक की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन मैंने समय रहते उन्हें बदला है।

अगर आपको मैसेज नहीं मिला है तो आप मैनुअली भी इस बात का जांच कर सकते है कि आपके कितने पासवर्ड लीक की चपेट में आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि आप गूगल क्रोम पर इसे कैसे चेक कर सकते हैं।

  • Google Chrome को अपने फोन या System पर ओपन करें।
  • इसके बाद आपको टॉप राइट कॉर्नर पर नजर आ रहे सेटिंग टैब पर क्लिक करना है।
  • अब आपको Autofill और Passwords पर जाना है, यहाँ आपको Google Password Manager को चुनना है।
  • अब आखिर में आपको लेफ्ट हैंड पर नजर आहे चेकअप ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहाँ आपको पूरी लिस्ट नजर आने वाली है, अगर आपका कोई पासवर्ड लीक हुआ है तो आपको यहाँ जानकारी मिल जाएगी।

अपने ईमेल की जांच करते रहें

ऐसा कई बार होता है कि बहुत सी कंपनी आपको आपके डेटा के चोरी होने को लेकर अलर्ट देती हैं। इसी कारण से आपको अपने ईमेल पर ध्यान रखना चाहिए, अगर आपको इस तरह की कोई जानकारी मिलती है तो उस स्थिति में भी आपको तुरंत ही अपने सभी पासवर्ड बदल देने चाहिए। हालांकि, इसे यहाँ बढ़कर यह न समझें कि हर समय यह सही हो होगा। कई पासवर्ड अपने आप से बदल देना सही है लेकिन किसी अनजान के कहने से आपको काभी भी अपने किसी भी पासवर्ड आदि को नहीं बदलना चाहिए। इस बार इस तरह के अलर्ट की आड़ में आपसे आपका डेटा चुरा लिया जाता है। ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा सतर्क और ज्यादा से ज्यादा चौकन्ना रहना चाहिए।

2FA को एनेबल करके रखें

सबसे जरूरी और महत्त्वपूर्ण चीज यह है कि आपको अपने हर पासवर्ड के साथ 2FA यानि 2 Factor Authentication को ऑन करके रखना चाहिए। आपको Microsoft Authenticator के अलावा Google Authenticator का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करके आप अपने पासवर्ड आदि सुरक्षित रख सकते हैं।

अगर डाटा लीक हो जाए तो क्या करना है?

कई बार ऐसा होता है कि हमारे पासवर्ड के अलावा हमारे डाटा पर सेंध लगा ली जाती है और हमें इस बात की खबर भी नहीं होती है। इसी कारण अगर आपको किसी भी तरह से यह पता चल जाता है कि आपका डाटा लीक हुआ है तो आपको कुछ काम उसी समय कर लेने चाहिए।

  • तुरंत ही अपने सभी पासवर्ड बदल देने चाहिए।
  • अगर आप एक ही पासवर्ड को अलग अलग स्थान पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इन सभी को अपडेट करना चाहिए।
  • उसी समय 2FA को ऑन कर देना चाहिए आदि।

अगर आप किसी भी कारण से अपने डाटा या Private Photo आदि को खो भी देते हैं तो इसके बाद भी आपको आगे से ऐसा न हो उसके लिए उपाये करके रखने चाहिए। अगर आप सही उपाय करके रखते हैं तो आपको कोई दिक्कत आने वाली नहीं है। इसी कारण ऊपर बताए सभी उपायों को आप अभी से गांठ बांध लेनी चाहिए।

आर्टिकल में इस्तेमाल हुई सभी इमेज AI से निर्मित हैं।

यह भी पढ़ें: पुराना कूलर देने लगेगा नए AC वाली कूल एयर.. ये तीन जुगाड़ गर्मी कर देंगे छूमंतर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo