कौन सा AC देगा बेस्ट कूलिंग और बचाएगा बिजली बिल..इन दोनों AC में आप किसे चुनेंगे
AC खरीदते समय किन बातों का पता होना चाहिए?
क्या आप Dual Inverter AC खरीदने जा रहे हैं?
क्या आप बाजार में सस्ते में एक नॉर्मल AC खरीदने जा रहे हैं?
जब भी कोई AC खरीदने के लिए दुकान पर जाता है तो उसे खासतौर पर एक नए ही सवाल का सामना करना होता है। ऑनलाइन बाजार में तो ऐसा नहीं होता है लेकिन जब भी आप ऑफलाइन बाजार में जा रहे हैं तो salesman का पहला ही सवाल सुनकर ही सभी उलझन में पड़ जाते हैं। ‘आपको Normal AC चाहिए या Dual Inverter AC’, इस सवाल के सामने आते ही आपका दिमाग ही घूम जाता है। कुछ लोग salesman की बात मानकर कोई भी AC उठा लेते हैं और कुछ बिना खरीदे ही वापस लौट आते हैं। हालांकि, अब ऐसा नहीं होने वाला है, असल में हम आपको 3 पॉइंट्स में समझाने वाले हैं कि आखिर आपको किस वाले AC का चुनाव करना चाहिए। आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सा AC बेस्ट हो सकता है।
Surveyदोनों AC कैसे काम करते हैं?
आइए सबसे पहले यह जानते हैं कि दोनों ही AC यानि डुअल इंवर्टर और नॉर्मल AC काम कैसे करते हैं।

Normal AC घर के एक सामान्य स्विच की तरह हो होता है, और काम भी ऐसे ही करता है। जब तक बंद नहीं करते पूरी ताकत से चलता रहता है। कमरा ठंडा हो जाए तो भी खुद से बंद नहीं होता। आपको ही बंद करना पड़ता है और फिर गर्म होने पर दोबारा चालू करना पड़ता है। यह बार बार on-off होना ही इसकी सबसे बड़ी कमजोरी है।



इसके अलावा दूसरी ओर, Dual Inverter AC बिल्कुल अलग तरीके से काम करता है। यह कमरे की जरूरत के हिसाब से अपनी कूलिंग और स्पीड को अपने आप ही से बदलता रहता है। ज्यादा ठंडक चाहिए तो तेज चलेगा और जब कमरा ठंडा हो जाए तो धीमा हो जाएगा। इसे बार बार बंद करने की जरूरत नहीं और कमरे का तापमान हर वक्त एक जैसा बना रहता है।
बिजली का बिल किसमें कम आएगा?

Normal AC हर बार स्टार्ट होने पर एक बड़ा पावर सर्ज लेता है और यह दिन में कई बार होता है। इसीलिए इसके साथ बिजली की खपत काफी ज्यादा होती है। दूसरी ओर, Dual Inverter AC में यह प्रॉब्लम नहीं है क्योंकि यह बंद ही नहीं होता बस अपनी स्पीड कम कर लेता है। अगर 5 Star Dual Inverter AC लेते हैं तो बिजली के बिल की परेशानी काफी हद तक दूर हो जाती है। रोज 5 घंटे से ज्यादा AC चलाते हैं तो यह बचत हर महीने बिल में साफ नजर आने लगती है।
ज्यादा बेहतर अनुभव कौन से AC से मिलता है

Normal AC जब चलता है तो कमरा कभी बहुत ज्यादा ठंडा होता है और कभी थोड़ा गर्म हो जाता है। यह उठता गिरता तापमान आपको comfortable नहीं रहने देता। इसके outdoor unit से काफी शोर और vibration भी आती है। हालांकि, अगर Dual Inverter AC की बात करें तो इसमें दो rotors होते हैं जो एक दूसरे को balance करते हैं। इसीलिए यह बहुत कम आवाज करता है vibration नहीं के बराबर होती है कमरा जल्दी ठंडा होता है और cooling लंबे समय तक एक जैसी बनी रहती है।
कौन सा AC खरीदना रहेगा फायदेमंद

Normal AC खरीदते वक्त सस्ता लगता है लेकिन हर महीने बिजली का बिल देखकर पछतावा होता है। Dual Inverter AC थोड़ा महंगा जरूर है लेकिन एक बार के खर्च के बाद हर महीने बचत होती है और घर में एक जैसी cooling का आनंद मिलता है। बजट बहुत tight है तो Normal AC से काम चला सकते हैं। लेकिन थोड़ा ज्यादा खर्च कर सकते हैं तो Dual Inverter AC ही लीजिए।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज आदि का इस्तेमाल हुआ है।
यह भी पढ़ें: रीमोट की एक सेटिंग ऑन करते ही शिमला वाली कूलिंग देगा AC.. गैस लीक चेकिंग की जरूरत नहीं
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile