रीमोट की एक सेटिंग ऑन करते ही शिमला वाली कूलिंग देगा AC.. गैस लीक चेकिंग की जरूरत नहीं

HIGHLIGHTS

क्या AC ठंडा नहीं कर रहा है?

क्या अपने रीमोट की इस सेटिंग को चेक किया है।

आपको ये तो नहीं लग रहा है कि AC की गैस लीकेज हो रही है।

रीमोट की एक सेटिंग ऑन करते ही शिमला वाली कूलिंग देगा AC.. गैस लीक चेकिंग की जरूरत नहीं

कई बात ऐसा होता है कि समस्या होती कुछ ओर है लेकिन हम उसके समाधान के लिए कुछ ओर ही कर रहे होते हैं। हमने AC के साथ भी ऐसा ही कुछ देखा है, कई बार इसमें समस्या कुछ ओर होती है लेकिन हम कुछ ओर ही तलाश करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ AC की कूलिंग के साथ भी होता है। असल में, कई बार होता है कि AC Gas Leakage हो रही होती है, आप इसे ठीक करा लेते हैं लेकिन इसके बाद AC Cooling आपको वैसी नहीं मिलती है, जैसे AC के नए होने के समय मिल रही थी, अब आप फिर से यह कोशिश करते हैं कि मकैनिक ओ बुलाकर एक बार फिर से AC Gas की जांच कारवाई जाए लेकिन आपको यहाँ कुछ रुकना चाहिए और अगर आप रुक गए तो आपको AC Remote की एक छोटी सी सेटिंग की जांच कर लेनी चाहिए। AC Gas की लीकेज की जांच से पहले आपको यह भी कर लेना चाहिए।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

रीमोट की किस सेटिंग को ऑन करें

आप चाहे जिस वाले AC को भी इस्तेमाल कर रहे हैं, इसके साथ जाहिर तौर पर रीमोट आता है। इस रीमोट में अलग अलग तरह की बहुत सी सेटिंग भी मिलती हैं। इन्हें अगर आप सही प्रकार से इस्तेमाल करते हैं तो आपका कमरा जितना पहले ठंडा कर रहा है, उससे ज्यादा कर सकता है। ऐसा देखा गया है कि बहुत से मामलों में लोग ऑटो मॉड का ही इस्तेमाल करते हैं। इसका फायदा यह होता है कि यह कमरे के अलावा बाहर के टेम्परेचर के अनुसार कूलिंग को घटाता बढ़ाता रहता है। इसके बाद इस मॉड के ऑन रहने से जैसे ही इसे लगता है कि कमरा ठंडा हो गया है तो वैसे ही यह कंप्रेसर को बंद कर देता है। ऐसा करके आप बिजली तो बचा ही सकते हैं, इसके अलावा आप कूलिंग भी अच्छी प्राप्त कर सकते हैं।

ये जरूरी बात भी जान लें

ध्यान रखें कि अगर आपके AC Gas लीकिंग की कोई समस्या नहीं है तो आपको कमरे को ठंडा रखने के लिए AC के रीमोट की इस सेटिंग चेंज कर देना चाहिए। आपको ऑटो मॉड को हटाकर कूल मॉड को ऑन कर देना चाहिए। जैसे ही आप इस मॉड को ऑन करते हैं तो अपने आप ही कंप्रेसर कूलिंग स्पीड को बढ़ा देता है। आपको यह भी ध्यान रखना है कि कुछ AC में कूल मॉड के स्थान पर टर्बो मॉड दिया जाता है, इसे ऑन करके आप अपने कमरे को ठंडा रख सकते हैं। इस एक सेटिंग को ऑन करने से आप अपने कमरे को लंबे समय तक ठंडा रख सकते हैं।

AC से ठंडी हवा लेने के लिए इन बातों का भी ध्यान रखें

अगर आप अपने AC से ज्यादा से ज्यादा कूलिंग लेना चाहते हैं तो आपको पता है कि आपको रीमोट की किस सेटिंग को ऑन करना है और इसे ऑफ करके रखना है, इसके अलावा आपको यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके AC का फ़िल्टर भी समय समय पर साफ होता रहना चाहिए। इसके अलावा जिस भी कमरे में आपने AC लगाकर रखा है आपको यह सुनिश्चित करना है कि इसे पूरी तरह से सील करके रखना है। अगर आप ऐसा करके रखते हैं तो कूलिंग अंदर ही लंबे समय के लिए बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: बिना बिजली के जितना चाहे चलाएं Air Cooler.. नोट कर लें ये वाला जुगाड़

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile