दिवाली के बाद जहरीली हुई हवा.. कौन सा Air Purifier बचाएगा जान? प्रदूषण से बचाव के लिए कहाँ और कैसे करें इस्तेमाल
दिवाली के बाद दिल्ली का AQI 376-439 के आसपास पहुँच चुका है।
दिवाली के बाद के प्रदूषण से बचने के लिए Xiaomi, Philips, Qubo और Dyson के एयर प्यूरिफायर आपके काम आएंगे।
एयर प्यूरीफायर को सही जगह लगातार चलाना, फिल्टर समय पर बदलने आदि पर भी ध्यान रखना चाहिए।
दिवाली की रात भले ही बीत गई है, लेकिन दिल्ली-NCR की हवा से प्रदूषण इतनी जल्दी गायब नहीं होने वाला है। 8 नवंबर को दिल्ली का औसत AQI 376 दर्ज किया गया था, जबकि कई इलाकों में यह 400 के पार पहुंच चुका था, अब दिवाली के बाद यह 400-500 के आसपास हो चुका है? सड़कों पर धुंध और हवा में मौजूद बारीक कण लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग घर के अंदर रहना बेहतर समझते तो रहे हैं, लेकिन प्रदूषण से सही मायने में कैसे बचा जाए, इसे लेकर सभी के पास जानकारी नहीं होती है। असल में, कमरे को बंद रखने मात्र से आप प्रदूषण से नहीं बचने वाले हैं। इसके लिए आपको एक अच्छे एयर प्यूरिफायर की जरूरत होने वाली है। जानकारी के लिए बता देते हैं कि PM2.5 जैसे बारीक प्रदूषक दरवाजों और खिड़कियों की छोटी दरारों से भी घर में पहुंच सकते हैं, इसी से दूर रखने के लिए आपको प्यूरिफायर चाहिए होता है। अगर आप भी दिवाली के बाद अब प्रदूषण की चपेट में आने से बचना चाहते हैं तो आपको एक अच्छे प्यूरिफायर को खरीद लेना चाहिए, लेकिन आपको इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी पता होना चाहिए। आइए इसी पर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।
Air Purifier खरीदते समय सिर्फ HEPA फिल्टर न देखें
एयर प्यूरीफायर खरीदते समय अक्सर लोग HEPA फिल्टर और कंपनी के बताए कवरेज पर ही ज्यादा ध्यान देते हैं। हालांकि, इसके साथ CADR यानी Clean Air Delivery Rate को भी समझना बेहद ही ज्यादा जरूरी है। आपको इसी से पता चलता है कि मशीन एक घंटे में कितनी साफ हवा दे सकती है। आंकड़ों पर जाएँ तो 350 वर्ग फुट के कमरे में नौ फुट ऊंची छत हो, तो हर घंटे करीब पांच बार कमरे के बराबर हवा फिल्टर करने के लिए लगभग 445m³/h CADR चाहिए।
इसके अलावा HEPA फिल्टर बारीक कणों को पकड़ने में मदद करता है, जबकि एक्टिवेटेड कार्बन कुछ गंध और गैसीय प्रदूषकों को कम कर सकता है। ऐसे में अगर आप एक नॉर्मल एयर प्यूरीफायर से यह सब करने की उम्मीद रख रहे हैं, तो शायद आप गलत हैं। हर एक प्यूरिफायर ऐसा नहीं कर सकता है।
दिल्ली-NCR के लिए ये 5 Air Purifier हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन
Xiaomi Smart Air Purifier 4 Lite: इसमें 360m³/h Particle CADR मिलता है। कंपनी इसे लगभग 269 से 463 स्क्वेर फुट के कमरों के लिए अच्छा ऑप्शन बता रही है। इसमें हाई-एफिशिएंसी फिल्टर, एक्टिवेटेड कार्बन और ऐप कंट्रोल के अलावा अन्य काफी कुछ मिलता है। इसे आप एक मीडियम साइज़ के बेडरूम में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Qubo Q400 Smart Air Purifier: इसमें 330m³/h CADR, True HEPA H13 फिल्टर और फाइव लेवल फिल्ट्रेशन मौजूद है। कंपनी 400 स्क्वेर फुट तक कवरेज का दावा करती है। इसमें ऑटो मोड और एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएँ भी मिलती हैं।
Philips 1000i Series AC1715: इसका CADR 300m³/h है। इसमें HEPA और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्ट्रेशन के साथ PM2.5 डिस्प्ले और स्लीप मोड आदि भी मिलता है। यह छोटे और मीडियम साइज़ के कमरों के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जा सकता है।
Philips 3000i Series AC3055: बड़े लिविंग रूम के लिए यह मॉडल बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें 520m³/h CADR और HEPA फिल्ट्रेशन मिलता है। कंपनी इसे 62 स्क्वेर मीटर तक के कमरे के लिए उपयुक्त बताती है।
Dyson HushJet Purifier Compact: प्रीमियम सेगमेंट का यह मॉडल इलेक्ट्रोस्टैटिक पार्टिकल फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन के साथ आता है। कंपनी 1,076 स्क्वेर फुट तक कवरेज बताती है, लेकिन यह एक Air Change Per Hour पर आधारित है। इसलिए इसे दूसरे मॉडल्स के कवरेज दावों से सीधे नहीं जोड़ना चाहिए।
घर में बनाएं Clean Air Zone
उदाहरण के लिए अगर आपके घर में तीन कमरे हैं, लेकिन एयर प्यूरीफायर सिर्फ एक है। ऐसे में उसे घर के बीच में रखने के बजाय उस कमरे में इस्तेमाल करना बेहतर सही रहता है, जहां परिवार सबसे ज्यादा समय बिताता है। इस कमरे को Clean Air Zone बनाया जा सकता है। रात में बेडरूम को प्राथमिकता दें। मशीन के इनलेट और आउटलेट के सामने पर्याप्त जगह खाली रखें। उसे पर्दे के पीछे या सोफे से सटाकर न रखें।
जब बाहर प्रदूषण ज्यादा हो, तो खिड़कियों आदि को खोलकर ना रखें। हालांकि, गैस वाले उपकरणों के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए जरूरी वेंटिलेशन बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है।
Air Purifier कितनी देर चलाना चाहिए?
दिल्ली-NCR में गंभीर प्रदूषण के दौरान एयर प्यूरीफायर को सिर्फ आधे घंटे चलाकर बंद करना पर्याप्त नहीं हो सकता। प्रदूषित हवा लगातार अंदर आ सकती है, इसलिए जरूरत पड़ने पर इसे लगातार चलाना ज्यादा उपयोगी है। कमरे में प्रदूषण अधिक हो तो शुरुआत में तेज फैन स्पीड रख सकते हैं। बाद में जरूरत के अनुसार ऑटो या स्लो मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रखें कि स्लीप मोड में हवा साफ करने की रफ्तार भी कम हो सकती है।
फिल्टर को समय पर बदलना जरूरी है। HEPA फिल्टर को पानी से न धोएं, जब तक कंपनी इसकी अनुमति न दे।
दिवाली के बाद दिल्ली-NCR का प्रदूषण सिर्फ पटाखों तक सीमित नहीं रहता। वाहनों का धुआं, निर्माण कार्यों की धूल और मौसम की परिस्थितियां भी हवा खराब कर सकती हैं। इसलिए एयर प्यूरीफायर को केवल त्योहार के दिनों का गैजेट समझना सही नहीं होगा।
घर की हवा बेहतर रखने का सही तरीका अच्छी मशीन, सही इस्तेमाल और प्रदूषण के स्रोत कम करने का मेल है। एयर प्यूरीफायर जोखिम घटाने में मदद कर सकता है, लेकिन प्रदूषण से पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं देता।