क्या डॉक्टर को रिप्लेस करेगा ChatGPT Health? देखें कैसे देगा हेल्थकेयर सपोर्ट
OpenAI की ओर नए ChatGPT Health को लॉन्च कर दिया है।
क्या यह नया फीचर डॉक्टर को रिप्लेस कर पाएगा।
किस तरह से यूजर्स को मिलने वाली है हेल्थकेयर सपोर्ट?
क्या आपको भी अस्पताल की रिपोर्ट से लेकर उसमें लिखे Medical Terms, Lab Values और Prescription आदि समझ में नहीं आते हैं? देश की आधी से ज्यादा जनसंख्या को यह समस्या है, पहले तो डॉक्टर की राइटिंग को समझना मील का पत्थर जैसा है, उसके बाद जिस लिए लिखा गया है, उसे समझना हो तो दूसरे जन्म लेने जैसी बात लगती है। अभी के लिए ज्यादातर लोग इस तरह की समस्या में फँसने के बाद Google पर Search करते हैं, और वहाँ दर्जनों वेबसाईट आदि ओपन हो जाती हैं, लेकिन सभी जा जवाब अलग अलग होता है, ऐसा होने से कन्फ्यूजन खत्म होने की बजाए बढ़ता ही चला जाता है।
Surveyहालांकि, अब लग रहा है कि आपको यह सब बड़ी ही आसानी से समझ में आने वाला है, असल में, OpenAI ने इसी समस्या का हल निकालते हुए एक नए फीचर को पेश कर दिया है, जिसे ChatGPT Health का नाम दिया जा रहा है। इस फीचर की मदद से Users की Personal Health Information को समझने और उसे मैनेज करने वाली प्रक्रिया बेहद ही ज्यादा आसान हो जाने वाली है। आइए जानते है कि ये नया फीचर कैसे काम करता है और सबसे बड़ी बात क्या है डॉक्टर की जगह लेने वाला है?
क्या डॉक्टर की जगह लेगा ChatGPT का ये नया फीचर?
हालांकि, यह सवाल सभी के मन में आ रहा होगा कि ये फीचर अब डॉक्टर का स्थान लेने वाला है। अभी के लिए ऐसा नही हो लेकिन हो सकता है कि आने वाले समय में ऐसा हो जाए? हालांकि कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि यह किसी भी तरह से Doctors या Medical Professionals की जगह नहीं ले सकता, बल्कि इसका मकसद Health Information को समझने में यूजर्स की मदद करना है, इसी के लिए इसे निर्मित भी किया गया है।

क्यों पेश किया गया ये फीचर?
Healthcare Sector वो जगह है जहाँ बहुत सारी जानकारी यूजर्स समझ ही नहीं पाते हैं। ऐसा भी कह सकते है कि इस व्यवस्था को इस तरह से चलाया जा रहा है कि यूजर्स को इसके बारे में जानकारी प्राप्त ही न हो? सभी जानते हैं कि Medical Reports में जो Complex Terminology, Lab Values, Prescriptions और Discharge Summaries होती है, उसे आम आदमी समझ ही नहीं सकता है, यह बेहद ही मुश्किल काम है, मेरे जैसे लोगों के लिए तो यह एवरेस्ट पर चढ़ने जैसी बात है। हालांकि, नए फीचर की मदद से यह सब आसान बना दिया गया है।
OpenAI के अनुसार दुनियाभर में हर हफ्ते करीब 30 करोड़ लोग Health और Wellness से जुड़े सवाल प्लेटफॉर्म से करते हैं। इस फीचर की शुरुआती टेस्टिंग में यह सामने आया है कि 70 प्रतिशत Health-Related Questions सामान्य चैट के दौरान ही अपने आप आ जाते हैं। इसे मेन चैट विंडो में ही जोड़ने से अलग App या Tab खोलने की जरूरत खत्म हो जाती है। इसका मतलब है कि अब आप क चैटजीपीटी को अपने हेल्थ से जुड़े सवालों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसा आप अभी तक भी कर सकते थे लेकिन अब आप सब कुछ बारीकी से समझ भी सकते हैं।
Google पर Search करने से यह कितना अलग है
बहुत से लोग Medical सवाल आने पर Google पर Search करते हैं, लेकिन वहाँ दर्जनों Websites मिलती हैं जो एक साफ जवाब देने की बजाय उलझा देती हैं। ChatGPT इसके उलट, User के सवाल के हिसाब से एक Conversational जवाब देता है, वो भी उसके अपने Connected Health Data के आधार पर।
फीचर अभी के लिए अमेरिका में ही उपलब्ध
ChatGPT Health का Medical Records और Third-Party Apps के साथ Integration फिलहाल सिर्फ America तक ही सीमित है, और इसकी वजह दुनियाभर के Healthcare Systems में मौजूद Structural, Technical और Regulatory फर्क है।
यह भी पढ़ें: Reliance Jio का Freedom Plan Launch.. कीमत देखकर सिट्टी बिट्टी हो जाएगी गुल
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile