छोटे कमरों के लिए बेस्ट रहेंगे ये पोर्टेबल एयर कूलर, गर्मी में देते हैं सर्दी का एहसास
मई का महीना शुरू होने को है और इसी के साथ गर्मी भी लगातार बढ़ती जा रही है. रोज़ाना इतनी तेज़ धूप पड़ रही है कि घर से निकलना मुश्किल हो जाता है, यहां तक कि सीधी धूप पड़ने वाले घरों के तो अंदर भी राहत नहीं मिलती। दिन भर तपिश का माहौल रहता है, ऐसे में घर के अंदर कूलर या एसी होना एक बेसिक ज़रूरत बन जाता है. अगर आप अपने लिए एक ऐसा कूलर ढूंढ रहे हैं जिसे आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सके और आप कहीं भी कभी भी इंस्टेंट कूलिंग पा सकें, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं.
Surveyयहां हम आपको कुछ ऐसे पोर्टेबल एयर कूलर ऑप्शंस बताने वाले हैं जो 5 से 10 हज़ार रुपये के आसपास आपको मिल जाएंगे। इस लिस्ट में हमने Orient, Crompton, Bajaj जैसे बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स को शामिल किया है जिन्हें अच्छी यूज़र रेटिंग भी मिली हुई है. इससे आप खुद ही अंदाज़ा लगा सकते हैं ये सभी बेस्ट प्रोडक्ट्स में से आते हैं.
Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler
- यह पोर्टेबल एयर कूलर 40 लीटर क्षमता वाले टैंक के साथ आता है.
- इसमें हनीकॉम्ब पैड्स लगे हुए आते हैं.
- इसमें पूरी तरह घूमने खुलने और बंद होने वाले लॉवर्स मिलते हैं.
- इसे इन्वेर्टर के साथ भी चलाया जा सकताहै।
- कंपनी 1 साल की वॉरंटी देती है.
Livpure GoodAir Window 52L Air Cooler
- लिवप्योर का यह कूलर 188 स्क्वायर फ़ीट तक की जगह के लिए बढ़िया है.
- इसमें 190W की मोटर मिलती है जो ओवरलोड प्रोटेक्शन के साथ आती है.
- यह इन्वर्टर के साथ भी चल सकता है.
- इसमें वुडकूल कूलिंग पैड्स लगे हुए हैं.
- इसके साथ 2 साल की वॉरंटी मिलती है।
Symphony Jumbo 75XL+ Desert Air Cooler
- यह 75 लीटर वॉटर टैंक क्षमता वाला डेज़र्ट एयरकूलर है.
- इसके तीन तरफ हनीकॉम्ब पैड्स लगाए गए हैं.
- इसमें लगा हुआ पंखा काफी दमदार है.
- इसके लोवर औटोमैटिक तौर पर घूमते हैं.
- इसके साथ 1 साल की वॉरंटी मिल जाती है.
Bajaj PX 97 Torque New 36L Personal Air Cooler
- बजाज का यह कूलर सिर्फ 36 लीटर का है जिससे यह पर्सनल यूज़ के लिए अच्छा है.
- इसमें भी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स मिलते हैं.
- यह कूलर 30 फीट तक की दूरी पर भी दमदार हवा फेंकता है.
- इस कूलर में 3-स्पीड कंट्रोल मिलते हैं.
- इसके साथ 3 साल की कॉम्प्रिहेंसिव प्रोडक्ट वॉरंटी मिलती है.
Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler
- लिस्ट का आखिरी मॉडल क्रॉम्प्टन का है जो 75 लीटर का वॉटर टैंक देता है.
- इसमें एक बड़ा और आसानी से साफ़ हो जाने वाला आइस चैंबर भी दिया है.
- इसमें 4-वे एयर डिफ्लेक्शन मिलता है.
- इसमें हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स दिए गए हैं.
- कंपनी इस कूलर में इसमें ऑटो-फिल तकनीक भी देती है.
| मॉडल का नाम | यूज़र रेटिंग | कीमत |
| Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler | 3.5 | 5,899 रुपये |
| Livpure GoodAir Window 52L Air Cooler | 3.8 | 5,399 रुपये |
| Symphony Jumbo 75XL+ Desert Air Cooler | 3.7 | 8,991 रुपये |
| Bajaj PX 97 Torque New 36L Personal Air Cooler | 3.7 | 5,799 रुपये |
| Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler | 3.9 | 9,499 रुपये |
कहां से खरीदें?
इन एयर कूलर्स को खरीदने के लिए आपको कहीं भी बाहर जाने की ज़रूरत नहीं है. ये सभी मॉडल्स आपको ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर आसानी से मिल जाएंगे। इन मॉडल्स पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर के जरिए 2500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी दे रहा है, जिसके बाद इनमें से कुछ कूलर आपको डील प्राइस से भी आधी कीमत में मिल सकते हैं. कम दाम में बेहतरीन कूलिंग पाने का यह एक अच्छा मौका है.
यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today: 24 अप्रैल को फिर टूटी सोने की कीमत, चांदी 2.5 लाख पर पहुंची, ताज़ा रेट देखें
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile