Gold Silver Prices Today: 24 अप्रैल को फिर टूटी सोने की कीमत, चांदी 2.5 लाख पर पहुंची, ताज़ा रेट देखें

Gold Silver Prices Today: 24 अप्रैल को फिर टूटी सोने की कीमत, चांदी 2.5 लाख पर पहुंची, ताज़ा रेट देखें

Gold Silver Prices Today: 24 अप्रैल 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिसका बड़ा कारण अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव माना जा रहा है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि 24 कैरेट सोने का रेट गिरकर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर आ गया है, जबकि इससे पहले के कारोबारी दिन इसका बंद भाव 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज का सोने का भाव

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार सुबह तक सोने का वायदा भाव 0.25% की बढ़त यानी 381 रुपये चढ़कर 1,52,142 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले दिन यह 1,51,761 रुपये पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार सोना 1,53,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह तक इसका भाव 1,51,059 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली, जहां यह 900 रुपये टूटकर करीब 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोने की कीमत हल्की गिरावट के साथ 4,738.40 डॉलर प्रति औंस रही।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,530 रुपये92,240 रुपये1,15,300 रुपये11,53,000 रुपये
22 कैरेट14,089 रुपये1,12,712 रुपये1,40,890 रुपये14,08,900 रुपये
24 कैरेट15,369 रुपये1,22,952 रुपये1,53,690 रुपये15,36,900 रुपये

ध्यान देने वाली बात है कि इसी साल 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है।

आज का चांदी का भाव

अगर चांदी की बात करें तो इसमें भी लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) हो गई है। वहीं MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.29% यानी 700 रुपये की तेजी के साथ 2,42,213 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन इसका बंद भाव 2,41,513 रुपये प्रति किलो था। गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है, जबकि IBJA के ताजा आंकड़े इसे 2,40,596 रुपये प्रति किलो बताते हैं।

ग्रामचांदी का भाव
1259.90 रुपये
82,079.20 रुपये
102,599 रुपये
10025,990 रुपये
10002,59,900 रुपये

इसी साल 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का अपना ऑल टाइम हाई स्तर छुआ था।

गुरुवार का चांदी का भाव

दिल्ली के बाजार में पिछले दिन चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, जहां यह 5,300 रुपये टूटकर 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि इससे पहले इसका बंद भाव 2,55,300 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चांदी में कमजोरी दिखी और इसकी कीमत करीब 2% गिरकर 76.37 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

यह भी पढ़ें: भारत में Real-Money Online Gaming पर पूरी तरह बैन, 1 मई से लागू होंगे नए सख्त नियम

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo