कौन सी कंपनी का नहीं..कौन सा Cooler गर्मियों की कर देता है बत्ती गुल? 90% लोग नहीं जानते ये रहस्य
आपके घर में कमरा बड़ा हो जाए छोटा!
आपको कौन से Cooler को अपने घर के लिए खरीदना चाहिए।
Cooler कितने प्रकार के होते हैं, इस बारे में 90% लोग कुछ जानते ही नहीं हैं।
कूलर खरीदने जाते वक्त ज्यादातर लोग सीधे शोरूम में चले जाते हैं, या अपने आसपास के किसी इलेक्ट्रॉनिक शॉप का रुख कर लेते हैं। इसके बाद कीमत देखते हैं, डिजाइन आदि को देखते हैं और अगर इतने पर पसंद आ गया तो उसे खरीद लेते हैं। हालांकि, कभी यह सोचते ही नहीं हैं कि आखिर जो कूलर वह खरीदने जा रहे हैं, या खरीद लाए हैं, वह उनके लिए घर के लिए या घर के कमरे के लिए अच्छा होगा भी या नहीं। काम करेगा भी या नहीं। असल में, अगर आप अपने घर और घर के कमरे के हिसाब से या सही कूलर खरीदकर नहीं लाए हैं तो आप कूलिंग तो भूल जाइए, उल्टा आपके पैसे ही खर्च हो जाने वाले हैं। इसी कारण ऐसा माना जाता है कि आपको अपने कमरे और घर के हिसाब से ही कूलर का चुनाव करना चाहिए। अब ऐसा करने के लिए आपको पता होना चाहिए कि आखिर कूलर कितने प्रकार के होते हैं और आपके लिए बेस्ट कौन सा होने वाला है। इस बारे में भी लगभग लगभग 90% लोग सही प्रकार से जानते नहीं हैं, लेकिन आज हम आपको सम्पूर्ण जानकारी इसी टॉपिक पर देने वाले हैं कि आखिर Cooler कितने प्रकार के होते हैं और आप अपने लिए बेस्ट का चुनाव कैसे कर सकते हैं।
SurveyCooler असल में, 4 प्रकार के होते हैं और इन्हें आप अलग अलग घरों और कमरों और उनके साइज़ के हिसाब से खरीद सकते हैं। अगर आप सही कूलर का चुनाव करते हैं तो आप अच्छे कूलर को कम कीमत में भी खरीद सकते हैं बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए।
Desert Cooler, बड़े कमरों के लिए बेस्ट
जो भी लोग ऐसे घर में रहते हैं जहां बड़ा हॉल है या बड़ा लिविंग रूम है इसके अलावा एक बड़ी दुकान है या बड़ा ऑफिस स्पेस है, उनके लिए यह कूलर बेस्ट होता है। आप Desert Cooler को सबसे बेस्ट ऑप्शन के तौर पर देख सकते हैं। इस कूलर का वाटर टैंक बेहद बड़ा होता है, इसके अलावा इसका एयर फ़्लो भी बेहद दूर तक का होता है। यह आपको बेस्ट कूलिंग दे सकता है।
Personal Cooler छोटे स्पेस के लिए परफेक्ट
अगर आपका कमरा छोटा है, जैसे Bedroom या Study Room, तो वहाँ बड़ा Desert Cooler लगाना समझदारी नहीं होती। इन जगहों पर आपको Personal Cooler खरीदना बेस्ट होने वाला है, यह कूलर कम जगह घेरता है और छोटे कमरों के लिए ही डिजाइन किया गया है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो एक लिमिटेड स्पेस में रहते हैं।
Tower Cooler, Modern Look पसंद करने वालों के लिए
यह उन लोगों के लिए ही बना है, जो डिजाइन को प्राथमिकता देते हैं, हालांकि, कूलिंग के लिए ही एक कूलर खरीदना चाहते हैं। Tower Cooler ऐसे लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसका स्लिम होने के साथ साथ मॉडर्न डिजाइन किसी को भी लुभाने के साथ साथ कम से कम जगह में फिट हो जाता है। आप इसे Flat या Apartment में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
Window Cooler, जिनके पास अच्छी वेंटिलेशन है
यह Cooler खिड़की के पास फ़िज़ किया जाता है और बाहर की ताजी हवा को सीधे कमरे में भेजता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह Floor की जगह नहीं लेता। जिन घरों में अच्छी Ventilation है और Floor Space बचाना है, उनके लिए यह एक स्मार्ट ऑप्शन है।
कमरे के साइज़ के हिसाब से खरीदें कूलर
सही कूलर चुनने में सबसे जरूरी बात यह है कि कमरे का साइज़ ध्यान में रखा जाए। बहुत छोटा कूलर लगाने पर अच्छी कूलिंग नहीं मिलने वाली है और जरूरत से ज्यादा बड़ा कूलर लगा देने पर बिजली का बिल बढ़ जाता है। इसी कारण कूलर खरीदते समय इस बात का खास ध्यान रखें।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Cooler को AC बना देता है Maharaj Ji का ये जुगाड़! भक्तों को फ्री में दिया ये सालों पुराना नुस्खा?
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
