शिमला वाली कूलिंग देते देते AC में जम जाती है बर्फ..क्या है कारण और समाधान

HIGHLIGHTS

शिमला वाली कूलिंग देते देते AC में बर्फ जाम जाती है।

99% लोग इसका कारण ही नहीं जानते हैं कि एसी में बर्फ क्यों जमती है।

यहाँ आपको एसी में बर्फ जमने का कारण और समाधान जानने वाले हैं।

शिमला वाली कूलिंग देते देते AC में जम जाती है बर्फ..क्या है कारण और समाधान

गर्मियाँ बढ़ जाने पर किसी भी अन्य बात प ध्यान देने से ज्यादा हमारा ध्यान केवल और केवल इस बात पर होता है कि AC हमें कूलिंग दे रहा है या नहीं। सभी को AC से केवल और केवल ठंडी हवा ही चाहिए। इसी कारण कई बार यह देखने के बाद भी हम नजरअंदाज कर देते हैं कि हमारा AC कूलिंग के साथ साथ बर्फ भी जामाने लगता है। इसी को देखते हुए कुछ लोग यह सोचते हैं कि शिमला में भी कूलिंग के साथ साथ बर्फ पड़ती ही है, तो हमारा एसी भी हमें कूलिंग के साथ साथ बर्फ भी दे रहा है। लगभग लगभग 99% लोग इस बारे में जानते ही नहीं है कि एसी में बर्फ जमने का क्या कारण होता है। इसका क्या समाधान हो सकता है, वह तो काफी बाद की बात है। असल में, आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि AC में बर्फ जमना इस बात का संकेत है कि एसी में कुछ न कुछ गड़बड़ चल रहा है, इसी कारण इसे शिमला वाला मूड ही न समझ लिया जाए, इसकी जांच बेहद जरूरी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

शुरुआत में यह छोटी समस्या लग सकती है लेकिन अगर इसपर ध्यान नहीं दिया जाए तो यह बड़े होकर आपके एसी को पूरी तरह से बर्बाद भी कर सकती है। समय के साथ साथ इस समस्या के कारण कूलिंग भी कम होने लगती है। धीरे धीरे एसी बेकार ही हो जाता है। अब ऐसे में ना तो आपको शिमला वाली कूलिंग मिलने वाली और न ही दोबारा आपके एसी में बर्फ जमने वाली है। इसी कारण हम आपको आज बताने वाले हैं कि इस समस्या का कारण क्या हो सकता है और इसके लिए समाधान क्या हो सकता है।

क्या हो सकता हैं AC में बर्फ जमने के संभावित कारण

आइए सबसे पहले उन कारणों को देखते हैं जो आपके एसी को बर्फ जामाने के लिए मजबूर कर सकते हैं। इसके बहुत से कारण हो सकते हैं। हम कुछ कारणों को आपको नीचे एक एक करके बताने वाले हैं। आइए जानते है कि आखिर किस कारण से ऐसा होता है कि आपका एसी बर्फ जमाना शुरू कर देता है।

Air filter का गंदा या जाम होना मुख्य कारण

एसी में बर्फ जमने का सबसे बड़ा कारण यह हो सकता है कि आपके एसी में लगा एयर फ़िल्टर किसी भी तरह से साफ नहीं है और यह लगभग लगभग ब्लॉक वाली स्थिति में है। जब Air Filter गंदा होता है तो हवा सही तरीके से अंदर बाहर नहीं हो पाती है, इसी कारण से Evaporator coil जरूरत से ज्यादा ठंडी हो जाती है और इसके बाद एसी में बर्फ जमना शुरू हो जाता है।

यह भी पढ़ें: टॉप 5 Air Cooler: गर्मी छूमंतर और बिजली बिल आधा? देखें मुख्य फीचर

  • क्या हो सकता है इसका समाधान:

आपको इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, आपको केवल एक छोटा सा काम करना है। आपको करना यह है कि आपको हर 1-2 हफ्ते में या 15 दिन के अंदर ही AC के एयर फ़िल्टर को साफ करते रहना है। ऐसा करने से यह समस्या एकदम दूर हो जाने वाली है, क्योंकि हवा आसानी से अंदर बाहर होने वाली है।

AC में Cooling Gas का रिसना/कम हो जाना

Refrigerant यानी Gas का level कम होना भी इस समस्या हो सकती है। इसे एक बड़ी वजह के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, ऐसा देखा गया है कि जब जब गैस का लेवल कम होने लगता है तो एसी के अंदर प्रेशर भी बढ़ने लगता है। इसी प्रेशर के कारण यूनिट में फ्रीजिंग शुरू हो जाती है और आपको बर्फ नजर आने लगती है।

  • क्या हो सकता है समाधान:

अगर इस तरह की समस्या आपको नजर आ रही और आप देख रहे हैं कि फ़िल्टर साफ है तो आपको इस काम को खुद से न करके किसी टेक्नीशियन को गैस की रिफिलिंग के लिए बुलाना चाहिए, क्योंकि वह लीकेज को भी सही करने वाला है, तभी गैस रिसना बंद होगी।

Thermostat का खराब हो जाना भी समस्या

अगर Thermostat सही से काम नहीं कर रहा तो वह कंप्रेसर को जरूरत से ज्यादा लंबे समय तक चलाता रहता है। ऐसे में, जब Compressor बिना रुके चलता रहता है तो AC की coils पर धीरे धीरे बर्फ जमने लगती है।

  • क्या है इसका समाधान:

आप इस समस्या का समाधान खुद नहीं कर सकते हैं, इसके लिए आपको एक Professional से अपने AC को चेक करवाना चाहिए।

बाहर का तापमान बेहद ही ज्यादा कम हो

असल में, यह वजह बेहद ही कम लोगों को पता होती है। अगर आप उस वक्त AC चला रहे हैं जब बाहर का तापमान पहले से ही कम है तो जाहिर तौर पर AC के कुछ पार्ट्स जम सकते हैं और ठीक से काम करना बंद कर सकते हैं। ऐसे मौसम में AC को थोड़ा आराम देना ही सही रहता है।

बर्फ जमने से रोकने के लिए क्या करना चाहिए?

आपको ऊपर बताई गई बातों को ध्यान से फॉलो करना चाहिए, मतलब आपको अपने एसी के एयर फ़िल्टर को समय समय पर साफ करते रहना चाहिए। एसी को लगातार चलाने से परहेज करना चाहिए। एसी को थोड़ा आराम देना भी सही रहता है। इसके अलावा आपको समय समय पर या कोई भी समस्या नजर आते ही किसी Professional से refrigerant level coils और बाकी सब चीजों की जांच जरूर करा लेनी चाहिए। अगर आप इन चोटी चोटी चीजों को समय रहते जांच लेते हैं और खुद ही इन्हें सही करने का प्रयास करते हैं तो आपको यह दिक्कत आने वाली ही नहीं है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: तपती गर्मी में कंबल निकलवा देगा पुराना कूलर..AC हो जाएगा लमलेट, अभी ट्राई करो ये स्मार्ट ट्रिक

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo