5G launch in India: 5G तकनीकी, 5G SIM, 5G प्राप्त करने वाले शहर, Plans की कीमत और 5G को लेकर सबकुछ जानें
जल्द ही देश में 5G को लॉन्च किया जाने वाला है।
Jio, Airtel और Vi देश में जल्द ही 5G लॉन्च करने को तैयार हैं।
आइए देखते हैं 5G को लेकर आपके एक एक छोटे से छोटे सवाल का जवाब।
भारत में 5जी लॉन्च अब बेहद करीब है क्योंकि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी हाल ही में संपन्न हो चुकी है। एयरटेल, रिलायंस जियो और वीआई (वोडाफोन इंडिया) जैसे दूरसंचार ऑपरेटर भारत में 5जी कनेक्टिविटी लॉन्च करने के लिए कमर कस रहे हैं और जल्द ही 5जी रोलआउट से पहले टैरिफ प्लांस की डिटेल्स भी साझा करने वाले हैं। Ookla की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 89% स्मार्टफोन उपयोगकर्ता 5G में अपग्रेड करना चाहते हैं और मोबाइल फोन ब्रांड पिछले 3-4 वर्षों से उपभोक्ताओं के हाथों में 5G-रेडी फोन देकर 5G की शुरुआत की तैयारी कर रहे हैं। यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो यह सोच रहे हैं कि 5G के लॉन्च के बाद आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा और सामान्य रूप से विभिन्न 5G बैंड के बारे में जानने को लेकर उत्सुक हैं या सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि क्या आपको 5G सेवाओं तक पहुंचने के लिए नए 5G सिम की आवश्यकता होगी, तो हमें इसके उत्तर मिल गए हैं, यहाँ आप अपने सभी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
5G VS 4G
4G नेटवर्क को स्मार्टफोन के अधिकतम उपयोग के मामलों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया था जबकि 5G बढ़ी हुई बैंडविड्थ और हाई स्पीड डेटा की पेशकश करके इसे अगले स्तर पर ले जाता है। इसका मतलब यह है कि 5G नेटवर्क 4G की तुलना में अधिक फास्ट इंटरनेट आपको देने वाला है। चलते-फिरते हाई क्वालिटी वाले वीडियो स्ट्रीमिंग और 5जी के साथ तेज डाउनलोड स्पीड के अलावा, इस बात पर भी जोर दिया जा रहा है कि यह क्लाउड गेमिंग और एक्सआर (एक्सटेंडेड रियलिटी) अनुभवों के साथ गेमिंग उद्योग को कैसे बदलेगा।
भारत में 5G बैंडस
भारत में हाल ही में संपन्न हुई 5G स्पेक्ट्रम नीलामी ने दूरसंचार ऑपरेटरों को उपभोक्ताओं के लिए 5G कनेक्टिविटी का मार्ग प्रशस्त करने की अनुमति दी। Reliance Jio ने भारत में 22 टेलीकॉम सर्किलों में निम्न, मध्य और उच्च-आवृत्ति बैंड में कई 5G बैंड प्राप्त करने में सबसे अधिक खर्च किया, इसके बाद एयरटेल और वीआई आते हैं, इन दोनों ने भी अच्छा खास पैसा खर्च किया है।
Reliance Jio ने 700MHz, 800MHz, 3300MHz और 26GHz बैंड में स्पेक्ट्रम हासिल किया है, जबकि Airtel ने 900MHz, 1800MHz, 2100MHz, 3300MHz और 26GHz बैंड में स्पेक्ट्रम खरीदा है। इस बीच, वीआई ने 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज, 2500 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज़ बैंड में 5 जी स्पेक्ट्रम हासिल किया है।
5G in India कब लॉन्च हो रहा है?
5G in India लॉन्च की तारीख तय नहीं है क्योंकि प्रत्येक टेलीकॉम ऑपरेटर के पास भारत की 5G यात्रा को किकस्टार्ट करने की अपनी अनूठी रणनीति होगी। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, 5G स्पेक्ट्रम असाइनमेंट पत्र जारी किए गए हैं, जिसका अर्थ है कि हम अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में 5G in India सेवाओं को लाइव होते देखेंगे।
5G in India: क्या आपको नई 5G सिम की आवश्यकता होगी?
नहीं, आपको कम से कम शुरुआत में 5G सेवाओं तक पहुँचने के लिए Jio, Airtel या Vi से नए 5G सिम कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी। चूंकि भारत में लॉन्च की जा रही 5जी सेवाओं के एनएसए मानकों पर आधारित होने की उम्मीद है, इसलिए यह मौजूदा 4जी एलटीई नेटवर्क का उपयोग हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए करेगी।
5G in India: किन शहरों में मिलेगा 5G?
भारत में 5G सेवाएं जल्द से जल्द लॉन्च हो रही हैं, इसका मतलब है कि देश में 5G नेटवर्क का आनंद आपको भी मिलने वाला है, हालांकि इतनी जल्दी इसकी उम्मीद नहीं की जा रही थी, लेकिन अब ऐसा सच होने जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो दो प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स रिलायंस जियो और एयरटेल इस महीने के अंत तक भारत में अपनी 5G सर्विस लॉन्च कर सकते हैं। कुछ लेटेस्ट रिपोर्टों में से एक से पता चलता है कि भारत सरकार 29 सितंबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के उद्घाटन के अवसर पर आधिकारिक तौर पर 5G लॉन्च करेगी। हाल ही में, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5G भारत में जितनी जल्दी हो सके लॉन्च होने वाली हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 5G की स्पीड 4G के मुकाबले 10 गुना फास्ट होने वाली है।
रिपोर्टों से पता चलता है कि 5G सेवाएं देश में कुछ कुछ स्टेप्स यानि चरणों में पेश की जाने वाली है। पहले चरण के दौरान केवल चुनिंदा शहरों को ही फास्ट-स्पीड इंटरनेट सेवा का लाभ मिलने वाला है। खास बात यह है कि पहले चरण में सिर्फ 13 शहरों में ही 5G सेवाएं शुरू की जाएंगी। आइए इन शहरों की लिस्ट को एक बार चेक कर लेते हैं।
किन 13 शहरों में सबसे पहले मिलेगा 5G?
हम आपको पहले भी बता चुके है कि देश में चरण दर चरण तरीके से 5G को पेश किया जाने वाला है, हालांकि पहले चरण में कुछ लगभग 13 शहरों में सबसे पहले 5G सेवा को पेश किया जाने वाला है, इन शहरों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, और मुंबई के अलावा पुणे आदि शामिल हैं।
अब, क्या इसका मतलब यह है कि इन शहरों में रहने वाले सभी लोगों को पहली बार रोलआउट होने पर 5G सेवाओं तक पहुंच प्राप्त होगी? नहीं, ऐसा नहीं हो सकता। यह संभव है कि दूरसंचार कंपनियां इन शहरों के चुनिंदा क्षेत्रों में 5G तक पहुंच प्रदान कर सकती हैं, जो अभी तक सामने नहीं आए हैं। सरल शब्दों में, इन शहरों में 5G को सभी तक पहुंचने में अभी भी बहुत समय है।