अप्रैल 2026 में 30000 रुपये से कम में आने वाले 5 शानदार इन्वर्टर AC, 50 डिग्री में भी कमरा रहेगा ‘चिल्ड’!

अप्रैल 2026 में 30000 रुपये से कम में आने वाले 5 शानदार इन्वर्टर AC, 50 डिग्री में भी कमरा रहेगा ‘चिल्ड’!

भारत में हर साल गर्मी का असर पहले से ज्यादा तेज महसूस किया जा रहा है। मौसम का यह बदलाव अब लोगों के लिए और मुश्किल होता जा रहा है। अप्रैल, मई और जून के दौरान कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है। ऐसे में पंखे अक्सर राहत देने में नाकाम रहते हैं, खासकर दोपहर और रात के समय। यही वजह है कि अब ज्यादातर लोग अपने घरों में एयर कंडीशनर लगवा रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अब एयर कंडीशनर सिर्फ एक लग्ज़री नहीं रह गया है, बल्कि आरामदायक जीवन के लिए एक जरूरी डिवाइस बनता जा रहा है। अच्छी बात यह है कि एक भरोसेमंद एसी खरीदने के लिए बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। लगभग 30,000 रुपये के बजट में भी बाजार में ऐसे कई विकल्प उपलब्ध हैं जो दमदार कूलिंग और उपयोगी फीचर्स देते हैं। इस रेंज में मिलने वाले कई मॉडल इन्वर्टर कंप्रेसर, कन्वर्टिबल कूलिंग मोड और कॉपर कंडेंसर जैसी मॉडर्न तकनीकों से लैस होते हैं। यहां हम ऐसे 5 बेहतरीन एयर कंडीशनर के बारे में बता रहे हैं, जो 30,000 रुपये के अंदर दमदार कूलिंग देते हैं।

Cruise 1-Ton 3-Star Inverter Split AC

Cruise का यह 1 टन एसी छोटे बेडरूम और स्टडी रूम के लिए परफेक्ट माना जाता है। इसका मेन फोकस स्टेबल कूलिंग और बिजली की बचत पर है। इसमें 4-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड दिया गया है, जिससे कंप्रेसर जरूरत के अनुसार अलग-अलग क्षमता पर काम करता है। जैसे-जैसे कमरा ठंडा होता है, कंप्रेसर की स्पीड कम हो जाती है और यह लगातार स्मूद तरीके से चलता रहता है। इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो बेहतर हीट ट्रांसफर में मदद करती है। इसके अलावा, मल्टी-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम हवा में मौजूद धूल के कणों को कम करता है। इसका इन्वर्टर कंप्रेसर कम आवाज करता है, जिससे रात में नींद खराब नहीं होती।

Lloyd 0.8 Ton 3-Star Inverter Split AC

Lloyd का यह 0.8 टन एसी छोटे कमरों, ऑफिस केबिन और गेस्ट रूम के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसमें 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग फीचर दिया गया है, जिससे यूजर मौसम और जरूरत के हिसाब से कूलिंग लेवल बदल सकता है। इसमें एंटी-वायरल एयर फिल्टर भी मौजूद है, जो हवा को साफ रखने में मदद करता है। कॉपर कंडेंसर कॉइल इसकी मजबूती और बेहतर कूलिंग सुनिश्चित करती है। इन्वर्टर कंप्रेसर अपने आप स्पीड एडजस्ट करके कमरे का तापमान संतुलित रखता है। साथ ही, यह एसी शांत तरीके से काम करता है, जिससे काम या आराम में कोई परेशानी नहीं होती।

Voltas 1-Ton 3-Star Inverter Split AC

Voltas का यह मॉडल किफायती एसी सेगमेंट में काफी पॉपुलर है। इस कंपनी का कूलिंग सेक्टर में लंबा अनुभव इसे भरोसेमंद बनाता है। इसमें 4-इन-1 एडजस्टेबल कूलिंग मोड दिया गया है, जिससे अलग-अलग कंडीशंस में कंप्रेसर अपनी क्षमता बदल सकता है। इसमें एंटी-डस्ट फिल्टर लगाया गया है, जो कमरे की हवा को साफ रखने में मदद करता है। इसकी हाई एम्बिएंट कूलिंग तकनीक 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान में भी अच्छी कूलिंग देने में सक्षम है। साथ ही, कॉपर कंडेंसर कॉइल इसे टिकाऊ बनाए रखती है।

LG 1-Ton 3-Star Dual Inverter Split AC

LG का यह डुअल इन्वर्टर एसी स्मूद और एनर्जी एफिशिएंट कूलिंग के लिए जाना जाता है। इसमें डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर लगा है, जो अलग-अलग स्पीड पर काम करके कमरे का तापमान स्थिर बनाए रखता है और बिजली की खपत कम करता है। इसमें कन्वर्टिबल कूलिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे जरूरत के अनुसार कूलिंग एडजस्ट की जा सकती है। LG ने इसमें Ocean Black प्रोटेक्टिव कोटिंग दी है, जो कंडेंसर को जंग से बचाती है और इसकी उम्र बढ़ाती है। यह एसी भी कम आवाज में काम करता है, जिससे यह बेडरूम के लिए अच्छा है।

Midea 1-Ton 3-Star Inverter Split AC

Midea का यह 1 टन एसी किफायती कीमत में संतुलित परफॉर्मेंस देता है। इसमें कन्वर्टिबल कूलिंग मोड दिए गए हैं, जो तापमान के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट करते हैं और बिजली की खपत को नियंत्रित रखते हैं। इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो बेहतर हीट ट्रांसफर और लंबी उम्र देती है। साथ ही, PM 2.5 एयर फिल्टर हवा में मौजूद महीन धूल के कणों को कम करता है, जिससे इनडोर एयर क्वालिटी बेहतर होती है। इन्वर्टर कंप्रेसर लगातार स्थिर कूलिंग देता है, जो छोटे कमरों और बेडरूम के लिए सही है।

यह भी पढ़ें: अप्रैल 2026 में 35,000 से कम में आने वाले 5 बेहतरीन गेमिंग स्मार्टफोन्स, iQOO Neo 10 भी लिस्ट में

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo