रोज 10 घंटे 1.5-Ton AC चलाने पर कितना आएगा बिजली बिल? समझ लें पूरा हिसाब-किताब, ऐसे करें जेब पर बोझ कम

1.5-Ton AC Bill: अप्रैल का महीना आते ही गर्मी अपने रंग दिखाने लगती है. जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, घरों में पंखे और कूलर तो शुरू हो ही जाते हैं, लेकिन मई, जून और जुलाई की चिलचिलाती गर्मी में Air Conditioner (AC) ही असली राहत देता है. कई लोग पहले से ही AC चला रहे हैं. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी मई-जून में AC की डिमांड और सेल्स आसमान छूने लगेगी. AC गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आपका AC एक घंटे में कितनी बिजली खाता है?

गर्मी के पीक महीनों में कूलर अक्सर कम पड़ जाते हैं और हम AC की ठंडी हवा पर निर्भर हो जाते हैं. लेकिन, AC ऑन करते ही बिजली का बिल भी रॉकेट की तरह ऊपर चढ़ने लगता है. इसीलिए कई लोग AC तो लगवाते हैं, लेकिन बिल की चिंता में इसे दिन में सिर्फ कुछ घंटे चलाते हैं. आइए जानते हैं कि अगर आप AC को रोज 8 से 10 घंटे चलाते हैं तो कितनी बिजली खर्च होती है और आपका बिल कितना आएगा?

10 घंटे AC चलाने का बिल कितना होगा?

अगर आपके पास 1.5-टन का AC है तो यह आमतौर पर एक घंटे में लगभग 2.25 यूनिट बिजली खाता है. अगर आप इसे रोज 10 घंटे चलाते हैं तो यह एक दिन में 22.5 यूनिट बिजली खपत करेगा. 30 दिनों में यह कुल 675 यूनिट बिजली खर्च करेगा.

मान लीजिए आपके इलाके में बिजली की दर ₹7 प्रति यूनिट है तो आपका महीने का बिल होगा 675 यूनिट. इसको गुणा कीजिए ₹7 से यानी लगभग ₹4,725. अगर आपके घर में फ्रिज, कूलर या वॉशिंग मशीन जैसे अन्य उपकरण भी चल रहे हैं तो कुल बिजली बिल ₹6,000 से ₹8,000 के बीच जा सकता है.

अलग-अलग घंटों के हिसाब से बिजली खपत

6 घंटे रोज: कुल 405 यूनिट खपत, यानी ₹2,835 का बिल.

8 घंटे रोज: 540 यूनिट खपत, जिसका बिल होगा ₹3,780.

12 घंटे रोज: 810 यूनिट खपत, यानी लगभग ₹5,670 का बिल.

ध्यान दें यह गणना ₹7 प्रति यूनिट की दर पर आधारित है. अगर आपके इलाके में बिजली की दर ज्यादा है तो बिल भी उसी हिसाब से बढ़ेगा. हालांकि, कुछ टिप्स को फॉलो करके आप AC के बिल को कम कर सकते हैं.

AC के बिल को कम करने के टिप्स

  • अगर आप नया AC खरीद रहे हैं, तो इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला मॉडल चुनें.
  • AC की नियमित सर्विस करवाएं और इसका फिल्टर साफ रखें, ताकि यह ज्यादा एफिशिएंटली चले.
  • तापमान को 23 से 26 डिग्री के बीच सेट करें, इससे बिजली की खपत कम होगी.
  • AC वाले कमरे में हीट जनरेट करने वाले उपकरण जैसे बल्ब या लैपटॉप, न रखें.
  • इन टिप्स को अपनाकर आप गर्मी में ठंडक का मजा ले सकते हैं बिना अपने बटुए पर ज्यादा बोझ डाले.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles