Panchayat का 'बनराकस' भी इन 5 वेब-सीरीज को देख बजाएगा ताली, पूरे परिवार को हंसने पर कर देंगी मजबूर, दूसरी वाली तो है धमाका!

Web Series Like Panchayat: पंचायत वेब-सीरीज जब पहली बार साल 2018 में Prime Video पर रिलीज हुई तो किसी ने सोचा नहीं था, इसको इतनी ज्यादा सक्सेस मिलेगी. लेकिन TVF की इस वेब-सीरीज ने कमाल कर दिया. रियल लाइफ कैरेक्टर्स और ह्यूमर ने लोगों को दिल जीत लिया. अभी तक Panchayat के तीन सीजन आ चुके हैं. तीनों ही सीजन को लोगों ने काफी प्यार दिया है.

Panchayat में बिनोद-बनराकस जैसे किरदार के डायलॉग लोगों को हमेशा के लिए याद हो गए. इस वेब-सीरीज की अच्छी बात है कि आप इसको पूरे परिवार के साथ देखकर जोर-जोर से हंस सकते हैं. अगर आप भी Panchayat जैसी वेब-सीरीज की तलाश में हैं तो आपको यहां पर उससे मिलती-जुलती टॉप 5 वेब-सीरीज के बताते हैं. इन वेब-सीरीज को आप पूरे परिवार के साथ देखकर ठहाके लगा सकते हैं.

Mannphodganj Ki Binny को आप फ्री में MX Player पर स्ट्रीम कर सकते हैं. इसमें आपको बिन्नी की कहानी दिखाई जाएगी. इसमें प्यार में पड़ने से लेकिन बीच में आते समाजिक नियमों और उनसब के बीच संघर्ष को काफी अच्छे तरीके से दिखाया गया है. इस वेब-सीरीज को देखते समय भी आपको काफी हंसी आने वाली है. अगर आपने अभी तक इस सीरीज को नहीं देखा है तो इसको देखने का प्लान बना लें.

Yeh Meri Family को आप Prime Video पर देख सकते हैं. आप पूरे परिवार के साथ आज ही इस वेब-सीरीज को देखने का प्लान बना लीजिए. इसको देखते हुए कॉमेडी के साथ पुरानी यादें भी ताजा हो जाएंगी. IMDb पर इस वेब-सीरीज को लगभग 9 रेटिंग मिली है. इससे आप अंदाजा लगा लीजिए, यह कितनी अच्छी वेब-सीरीज है.

The Aam Aadmi Family भी काफी अच्छी वेब-सीरीज है. मनोरंजन में यह कहीं से भी पंचायत से कम नहीं है. इस वेब-सीरीज को IMDb पर 8.4 रेटिंग मिली है. इस वेब-सीरीज के अभी चार सीजन आ चुके हैं. इसको पहली बार साल 2016 में रिलीज किया गया था. इस वेब-सीरीज को ZEE5 पर देख सकते हैं.

आप और आपके पूरे परिवार को हंसाने के लिए PariWar भी काफी दमदार वेब-सीरीज है. इस वेब-सीरीज को साल 2020 में रिलीज किया गया था. इसको आप JioHotstar पर स्ट्रीम कर सकते हैं. इसको IMDb पर 6.7 रेटिंग मिली है. गजराज राव, रणवीर शौरी, यशपाल शर्मा जैसे कलाकारों से सजी यह वेब-सीरीज एंटरटेनमेंट की पूरी गारंटी है.

इस लिस्ट में Gullak का नाम ना हो ऐसा हो नहीं सकता है. Gullak वेब-सीरीज को आप SonyLIV पर देख सकते हैं. इस वेब-सीरीज की क्वालिटी का अंदाजा आप इस बात से लगाइए कि इस वेब-सीरीज को IMDb पर 9 से ज्यादा रेटिंग मिली है. इसके अभी तक चार सीजन आ चुके हैं. इसमें मिडिल क्लास और उसके रोजमर्रा के संघर्ष की कहानी दिखाई गई है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles