OTT This Week: इस वीकेंड होगा एंटरटेनमेंट का ओवरडोज, कॉमेडी से हॉरर तक ओटीटी पर आईं 6 नई फिल्में-सीरीज

OTT This Week: इस वीकेंड होगा एंटरटेनमेंट का ओवरडोज, कॉमेडी से हॉरर तक ओटीटी पर आईं 6 नई फिल्में-सीरीज

OTT This Week: इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए हर तरह का कंटेंट देखने को मिलने वाला है। कहीं कोर्टरूम में कानूनी जंग छिड़ी है तो कहीं पारिवारिक शादियों के बीच रिश्तों की कहानी दिखाई गई है। इसके अलावा सुपरहीरो मिस्ट्री, क्राइम थ्रिलर और एक टेनिस दिग्गज की जिंदगी से जुड़ी कहानी भी इस हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। Netflix, JioHotstar, Prime Video और ZEE5 आदि पर इस सप्ताह कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं, जो ड्रामा, एक्शन, सस्पेंस और इमोशन का भरपूर मिश्रण पेश करती हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Kara (Netflix, 28 मई)

तमिल फिल्म Kara की कहानी साल 1991 में रामनाथपुरम की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में करासामी नाम का एक व्यक्ति अपने अतीत के उन हिस्सों का सामना करने पर मजबूर हो जाता है, जिन्हें वह लंबे समय से पीछे छोड़ चुका था। 16 दिनों के भीतर उसकी जिंदगी अप्रत्याशित मोड़ लेने लगती है, जबकि वह अपने करीबियों को सुरक्षित रखने की कोशिश करता है। इमोशनल ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन विग्नेश राजा ने किया है। फिल्म में धनुष, ममिता बैजू और सूरज वेंजरमूडू मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Cousins & Kalyanams (JioHotstar, 29 मई)

हल्के-फुल्के पारिवारिक मनोरंजन की तलाश कर रहे दर्शकों के लिए Cousins & Kalyanams एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह मलयालम रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा छह कजिन्स की कहानी दिखाता है, जो केरल के एक बड़े परिवार में साथ बड़े होते हैं। करीब दो दशकों में फैली कहानी सात शादियों के जरिए आगे बढ़ती है, जहां रिश्तों की मिठास, पारिवारिक तनाव, रोमांस और कई भावुक पल देखने को मिलते हैं। सीरीज परिवारों के बदलते रिश्तों को हास्य और नॉस्टेल्जिया के साथ पेश करती है।

Leader (Prime Video, 29 मई)

Leader एक्शन और क्राइम से भरपूर कहानी लेकर आया है। फिल्म में अंडरवर्ल्ड और पुलिस के बीच संघर्ष को दिखाया गया है, जिसके बीच एक आम आदमी अचानक फंस जाता है। हालात ऐसे बनते हैं कि उसे खुद और अपने परिवार को बचाने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ता है। आरएस दुरई सेंथिलकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लीजेंड सरवनन और शाम मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Jolly LLB 3 (JioHotstar, 29 मई)

लोकप्रिय कोर्टरूम कॉमेडी फ्रेंचाइजी Jolly LLB अपनी तीसरी किस्त के साथ वापस आ गई है। इस बार फिल्म में दोनों ‘जॉली’ आमने-सामने दिखाई देंगे। अरशद वारसी के जगदीश त्यागी और अक्षय कुमार के जगदीश्वर मिश्रा कोर्टरूम में एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ते नजर आएंगे। कहानी 2011 के भट्टा-पारसौल भूमि आंदोलन से प्रेरित है, जहां एक महिला अपनी जमीन धोखाधड़ी से छीने जाने के बाद न्याय की मांग करती है। फिल्म में हास्य, तीखी बहस और नैतिक संघर्ष का मिश्रण देखने को मिलेगा।

Jetlee (JioHotstar, 25 मई)

तेलुगु फिल्म Jetlee में एक्शन और रहस्य का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। कहानी एक यात्री विमान के भीतर घटती है, जहां अचानक हालात बेकाबू हो जाते हैं। विमान में मौजूद एक भगोड़ा करोड़पति, गुप्त एजेंट और खतरनाक भाड़े के लोग एक असफल मिशन का हिस्सा बन जाते हैं। इसी बीच एक रहस्यमयी व्यक्ति बिना याददाश्त के विमान में जागता है, लेकिन उसके पास एक ऐसा राज होता है जो पूरी कहानी बदल सकता है। फिल्म का निर्देशन रितेश राणा ने किया है और इसमें सत्य और रिया सिंह अहम किरदार निभा रहे हैं।

Sukhamano Sukhamann (Prime Video, 29 मई)

मलयालम फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म Sukhamano Sukhamannn का निर्देशन अरुणलाल रामचंद्रन ने किया है। फिल्म में मैथ्यू थॉमस, देविका संजय और जगदीश मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। इसकी कहानी थियो नाम के एक अकेले एम्बुलेंस ड्राइवर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जिंदगी के खालीपन को भरने के लिए उन मृत लोगों की आत्माओं को अपना काल्पनिक परिवार मानने लगता है, जिनके शव वह अस्पताल से ले जाता है।

यह भी पढ़ें: डबल डोर रेफ्रिजरेटर्स पर बंपर छूट, इस जगह से हज़ारों रुपये सस्ते में खरीदें ये दमदार मॉडल्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile