OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर कटेगा बवाल! Hotstar, Netflix, Prime Video पर रिलीज हो रही कई वेब-सीरीज

OTT To Watch This Week: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते कई दमदार वेब-सीरीज और मूवी रिलीज होने वाली हैं. इन वेब-सीरीज और फिल्मों के साथ आप अपने वीकेंड को और भी खास बना सकते हैं. अगर आप भी इस हफ्ते नई वेब-सीरीज को देखना चाहते हैं तो यह मौका आपको छोड़ना नहीं चाहिए.

OTT पर इस हफ्ते आप Pushpa 2 भी देख सकते हैं. थिएटर में भौकाल काटने के बाद इसको ओटीटी पर भी रिलीज किया जा रहा है. आप इन वेब-सीरीज को Disney+ Hotstar, Netflix, and Amazon Prime Video और दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. बिना किसी देरी के आपको इस हफ्ते OTT पर आने वाली वेब-सीरीज और मूवी के बारे में बताते हैं.

Pushpa 2: The Rule

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यह ब्लॉकबस्टर फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. आप इस फिल्म को Netflix पर 31 जनवरी से दख सकते हैं. इस फिल्म का रनटाइम ओटीटी पर 3 घंटे और 44 मिनट का है. इसके साथ पुष्पा-2 सबसे ज्यादा लंबी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम करेगी जो ओटीटी पर रिलीज हो रही है.

Identity

Identity फिल्म को IMDb पर तगड़ी रेटिंग मिली है. इस फिल्म को ZEE5 पर रिलीज किया जा रहा है. यह एक मलायलम एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म ने अपनी कहानी से बॉक्स ऑफिस पर भी सुर्खियां बटोरी थी. इस मूवी के ट्विस्ट और प्लॉट लगातार आपको सीट पर बैठे रहने के लिए मजबूर कर देंगे.

The Storyteller

इस हफ्ते ओटीटी पर परेश रावल की The Storyteller भी रिलीज हो चुकी है. Disney+ Hotstar पर मौजूद द स्टोरीटेलर को 28 जनवरी को रिलीज किया गया था. इस फिल्म को में स्टोरी टेलर की भूमिका में परेश रावल ने गजब की एक्टिंग की है. उनको एक पेशेंट को कहानी सुनाने के लिए हायर किया जाता है. जो बिना कहानी को सुने सो नहीं पाता है.

You’re Cordially Invited

You’re Cordially Invited को 30 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज किया गया है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. कहानी दो दुल्हन के आसपास घूमती है जिसके वेडिंग वेन्यू को दो बार बुक कर दिया जाता है. इस सिचुएशन में कॉमेडी भी है. यह फिल्म आपको काफी हंसाने वाली है.

The Secret of the Shiledars

खजाने की खोज को लेकर बनी The Secret of the Shiledars को 31 जनवरी को रिलीज किया जाएगा. इस वेब-सीरीज को Disney+ Hotstar पर देखा जा सकता है. इसकी कहानी एक किताब से इंस्पायर्ड है. खजाने की खोज के दौरान कई दिलचस्प ट्विस्ट भी हैं जिन्हें आपको मिस नहीं करना चाहिए.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles