Maharaja को भी फेल कर देंगी ये 4 फिल्में! इनको देखकर खुद 'विजय सेतुपति' भी बजाएंगे ताली, तीसरी वाली तो फाड़ देगी दिमाग

Movies Like Maharaja: पिछले साल विजय सेतुपति की फिल्म आई थी Maharaja. इसके हैरान करने वाले क्लाइमैक्स से लोग काफी प्रभावित हुए. निथिलन सामिनाथन के डायरेक्शन में बनी यह इमोशनल रिवेंज ड्रामा फिल्म Netflix पर धूम मचा दी. इसकी कहानी और आखिरी ट्विस्ट दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है.
अगर आप भी ऐसी ट्विस्ट और शानदार क्लाइमैक्स वाली फिल्म देखना चाह रहे हैं तो परेशान मत होइए. हम आपको यहां पर Maharaja जैसी ही चार मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके क्लाइमैक्स भी उतने ही दमदार हैं. आपको इन मूवी को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए.
कहां देखें: YouTube
यह तमिल फिल्म अपने आप में एक मास्टरपीस है. इसमें तीन अलग-अलग कहानियां हैं जो आपस में जुड़ती हैं. फिर पूरी फिल्म एक शानदार एंडिंग की ओर बढ़ती है. विजय सेतुपति, फहाद फासिल, सामंथा रुथ प्रभु और रम्या कृष्णन जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी यह फिल्म अपने क्लाइमेक्स से आपको चकित कर देगी.
कहां देखें: JioHotstar
विष्णु विशाल और अमाला पॉल की जोड़ी इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर की कहानी लेकर आए हैं, जो स्कूलगर्ल्स को टारगेट करने वाले सीरियल किलर का पीछा करता है. इसका हिंदी रीमेक Cuttputlli आपने शायद देखी भी हो लेकिन ओरिजिनल का क्लाइमेक्स कुछ और ही लेवल का है. यह फिल्म आपको शुरू से अंत तक बांधे रखेगी.
कहां देखें: Netflix
आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे की यह फिल्म एक ऐसा मर्डर मिस्ट्री है. जो आपको रियलिटी पर सवाल उठाने को मजबूर कर देगा. कहानी में इतने ट्विस्ट्स हैं कि आप हर सीन के साथ कन्फ्यूज और उत्साहित होते जाएंगे. इसका अंत इतना अनोखा और खुला हुआ है कि लोग आज भी इसके बारे में थ्योरीज बनाते हैं. यह फिल्म हर उस शख्स के लिए है जो सस्पेंस और ड्रामा का मजा लेना चाहता है.
कहां देखें: Zee5
यह तमिल सिनेमा का एक छिपा हुआ हीरा है. विदार्थ, भरतिराजा और डेल्ना डेविस की यह फिल्म एक वफादार वर्कर और उसके शोषण करने वाले बॉस के बीच के रिश्ते को दिखाती है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, आपको एक ऐसा क्लाइमेक्स मिलता है जिसको लेकर तमिल सिनेमा में खूब चर्चा हुई.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile