'सनम तेरी कसम' जैसी फिल्म खोज रहे हैं? इन 5 फिल्मों को देख लिया तो बन जाएगा दिन, तीसरी वाली आज भी बवाल

Movies Like Sanam Teri Kasam: हाल ही में Sanam Teri Kasam को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. 2016 में रिलीज हुई सनम तेरी कसम हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्टर मावरा होकेन की जोड़ी के साथ आई थी. फिल्म को लोगों ने भरपूर प्यार दिया. बॉलीवुड ने Sanam Teri Kasam जैसी कई फिल्में बनाई हैं. जिनमें प्यार और भावनाओं से भरी कहानियां दिखाई गई हैं. आपको भी अगर Sanam Teri Kasam पसंद आई है तो आपको यहां पर उससे मिलती-जुलती फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं.

ये फिल्में गहरी भावनाओं, शानदार परफॉर्मेंस और दिल को छूने वाली कहानी की वजह से फैंस की फेवरेट बन गईं. आज भी ये सिनेमा लवर्स के बीच पॉपुलर है. कई लोगों के लिए इन फिल्मों को देखते समय अपने आंसू को रोक पाना मुश्किल हो जाता है.

कहां देखें: Prime Video

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म ने तो बॉक्स-ऑफिस पर जादू चलाया ही था. अभी भी यह फिल्म लोगों की फेवरेट है. फिल्म के गाने भी लोगों अभी तक सुनते हैं. साल 2013 में आई इस फिल्म में म्यूजिकल लव स्टोरी दिखाई गई है. इसमें कहानी एक मशहूर सिंगर राहुल (आदित्य रॉय कपूर) और उभरती सिंगर आरोही (श्रद्धा कपूर) की है. दोनों की जिंदगी तब बदल जाती है, जब उनकी राहें मिलती हैं.

कहां देखें: Netflix

यह फिल्म साल 2012 में आई थी. इस फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस देखने को मिलेगा. इस फिल्म में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज लीड रोल में हैं.अनुराग बसु की बर्फी! ने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया था. शानदार कहानी, बेहतरीन एक्टिंग और मैं क्या करूं, फिर ले आया दिल जैसे गानों ने इसे फैंस की फेवरेट बना दिया.

कहां देखें: Amazon Prime Video

कई लोगों की यह फिल्म ऑल टाइम फेवरेट है. लोग आज भी इसको काफी चाव से देखते हैं. इसमें शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं. ड्रामा, फैमिली और म्यूजिकल जॉनर की फिल्म को आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं. 2004 में रिलीज हुई ये फिल्म प्यार, त्याग, बिछड़ने और हिम्मत की कहानी है.

कहां देखें: Netflix

रणबीर, ऐश्वर्या और अनुष्का की ये फिल्म करण जौहर ने डायरेक्ट की. इसमें एकतरफा प्यार, दोस्ती और दिल टूटने की कहानी है. काफी समय के बाद ऐश्वर्या राय ने इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की थी. इस फिल्म को साल 2016 में रिलीज किया गया था.

कहां देखें: JioHotstar

Ek Villain साल 2016 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख लीड रोल में हैं. इसको मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को IMDb पर 6.5 से ज्यादा रेटिंग मिली है. फिल्म के गाने जैसे गलियां, बंजारा, हमदर्द आज भी दिल को छूते हैं. इसमें प्यार, एक्शन और बदले की कहानी देखने को मिलेगी.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles