साइबर स्कैम होते ही सबसे पहले करें ये काम, मिल जाएंगे फ्रॉड में गए पैसे, ज्यादातर लोगों को नहीं है पता

साइबर स्कैम होते ही सबसे पहले करें ये काम, मिल जाएंगे फ्रॉड में गए पैसे, ज्यादातर लोगों को नहीं है पता

साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कई लोगों को इस वजह से लाखों रुपये की चपत लग चुकी है. हालांकि, साइबर क्राइम होने के बाद सही स्टेप उठाने से आप अपने पैसों को वापस भी पा सकते हैं. लेकिन, सही जानकारी के आभाव में लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं. इस वजह से आपको यहां पर साइबर फ्रॉड और दूसरे साइबर क्राइम को आसानी से रिपोर्ट करने का तरीका बता रहे हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कुछ समय पहले भारत सरकार ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल लॉन्च किया था. इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स साइबर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. आइए आपको इसके इस्तेमाल तका पूरा तरीका स्टेप बाय स्टेप बताते हैं.

आगे बढ़ने से पहले समझिए नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल क्या है? नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल भारत सरकार द्वारा स्थापित एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है. यह साइबर क्राइम और साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को अपनी समस्याएं रिपोर्ट करने में मदद करता है. इसको आप cybercrime.gov.in पर जाकर एक्सेस कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सेट-अप बॉक्स को लेकर बदल रहा नियम! TRAI का ये फैसला जान उछल पड़ेंगे आप, करोड़ों लोगों को फायदा

यह अलग-अलग साइबर-संबंधित घटनाओं की रिपोर्टिंग के लिए सेंट्रल हब की तरह काम करता है, ताकि उचित समाधान हो सके. इस पर रिपोर्ट करना भी काफी आसान है. शिकायत दर्ज करवाने दो तरीके हैं. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर (1930) पर कॉल कर सकते हैं या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

साइबर क्राइम को ऑनलाइन रिपोर्ट करने का तरीका

अब समझिए साइबर क्राइम को ऑनलाइन रिपोर्ट करने का तरीका. सबसे पहले अपने डिवाइस पर ब्राउजर को ओपन करें. फिर https://cybercrime.gov.in/ पर जाएं. इसके बाद आपको होमपेज पर ‘File a Complaint’ ऑप्शन मिलेगा. उसे सेलेक्ट करें. इसके बाद टर्म्स और कंडीशन्स को रिव्यू करें और आगे बढ़ने के लिए एग्री करें.

इसके बाद आपको साइबर क्राइम का टाइप ‘Report Other Cyber Crime’ को सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद ‘Citizen Login’ सिलेक्ट करें और अपनी पर्सनल जानकारी डालें. फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए One-Time Password (OTP) को डाल दें. इसके बाद आपको Captcha भरना होगा और ‘Submit’ पर क्लिक करना होगा.

फ्रॉड होने पर बैंक स्टेटमेंट जरूर डालें

आपको बता दें कि शिकायत फॉर्म चार सेक्शन्स में बंटा है: General Information, Victim Information, Cybercrime Information, और Preview. हर सेक्शन में घटना की डिटेल्ड जानकारी भरें. इसके साथ घटना की डिटेल्स पेज पर क्राइम से जुड़े सपोर्टिंग एविडेंस जैसे स्क्रीनशॉट्स या फाइल्स अपलोड करें. फ्रॉड होने पर बैंक स्टेटमेंट जरूर डालें. फिर आपको ‘Save and Next’ पर क्लिक करना होगा.

अगर आपके पास सस्पेक्ट की कोई जानकारी है, तो अगले पेज पर डालें. अगर नहीं है तो इस स्टेप को स्किप कर सकते हैं. दी गई सारी जानकारी को वेरिफाई करें ताकि कोई गलती न रह जाए. इसके बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें. आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा और आपकी ईमेल पर शिकायत ID के साथ डिटेल्स भेजी जाएंगी.

यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र पर लगाना चाहते हैं ब्रेक? बस मोबाइल में बंद कर दें ये सेटिंग, हो जाएंगे जवां, नई स्टडी में चौंकाने वाले खुलासे

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile