पसंद आई थी संचिता बसु की Thukra Ke Mera Pyaar? उससे भी जबरदस्त हैं ये मूवी-वेब-सीरीज, प्यार-बदला की कहानी देख हिल जाएंगे!

Thukra Ke Mera Pyaar Like Movies and Web-Series: पिछले साल आखिरी में आई ठुकरा के मेरे प्यार वेब-सीरीज को लोगों ने काफी प्यार दिया. इस सीरीज के साथ रील स्टार संचिता बसु और धवल ठाकुर ने डेब्यू किया. समाजिक कारण से प्यार टूटने और बदला लेने की यह कहानी को लोगों को फिर पसंद आई. Disney+ Hotstar ने बताया कि यह वेब-सीरीज सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई.

अगर आपने अभी तक Thukra Ke Mera Pyaar नहीं देखी है तो आप तुरंत इसे देख डालिए. अगर आपने इस सीरीज को देख लिया है और इसकी जैसी दूसरी वेब-सीरीज की तलाश कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. नीचे आपको Thukra Ke Mera Pyaar से मिलती-जुलती वेब-सीरीज के बारे में बता रहे हैं.

साल 2017 में आई इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था. राजकुमार राव की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था. इस मूवी को आप ZEE5 या Prime Video पर देख सकते हैं. इसमें दिखाया गया है कि किस तरह दिल टूटने के बाद लड़का आईएएस बनकर अपनी प्रेमिका से बदला लेता है. कहानी आपको लगातार बांध कर रखती है. रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को IMDb 7.5 रेटिंग मिली है.

अगर आपको भी प्यार, दिल टूटना और फिर बदला जैसी कहानी पसंद आती है तो इंदौरी इश्क आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है. आप इस वेब-सीरीज को Mx Player पर फ्री में देख सकते हैं. कॉलेज के प्यार के छूटने के बाद लड़का शराब और स्मोकिंग में डूब जाता है. यह वेब-सीरीज आपको लगातार बांधकर रखती है.

It's Not That Simple

पहली बार इस सीरीज को 2016 में रिलीज किया गया था. अभी तक इसके दो सीजन आ चुके हैं. इसमें एक शहरी हाउसवाइफ (स्वरा भास्कर) की कहानी दिखाई है जो अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं है. लेकिन, उसके जीवन में ट्विस्ट तब आता है जब उसे स्कूल री-यूनियन के लिए बुलाया जाता है. जहां पर वह अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से मिलती है. इस सीरीज को आप JioCinema पर देख सकते हैं.

जाह्नवी कपूर और इशान खट्टर की इस मूवी को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इस फिल्म को साल 2018 में रिलीज किया गया था. फिल्म की कहानी राजस्थान में सेट है. जहां पर ओनर किलिंग और जातिवाद को दिखाया गया है. खासतौर पर जब दोनों इश्क में होते हैं तो उसका अंजाम कैसा होता है आप इस फिल्म में देख पाएंगे. इसको आप Prime Video पर देख सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles