मिर्जापुर वाले ‘मुन्ना भैया’ और खाकी के बिहार चैप्टर वाले ‘चंदन महतो’..इस फिल्म में दोनों ने साथ में काटा गदर, आपको क्योंकि देखनी चाहिए
अगर आप Mirzapur के ‘मुन्ना भैया’ और Khakee: The Bihar Chapter के ‘चंदन महतो’ को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का इंतज़ार कर रहे थे, तो Madgaon Express आपके लिए इस वीकेंड एक सरप्राइज पैकेज हो सकता है। इस फिल्म में आपको एक साथ दिव्येंदु और प्रतीक गांधी कॉमेडी के ऐसे रोलर-कोस्टर पर सवार नजर आने वाले हैं, जो शुरुआत से एंड तक आपको और आपके परिवार को केवल और केवल हँसाता ही रहता है।
Surveyक्या है Madgaon Express की कहानी
फिल्म तीन बचपन के दोस्तों- डोडो (दिव्येंदु), पिंकू (प्रतीक गांधी) और आयुष (अविनाश तिवारी) की कहानी पर निर्मित है। इन तीनों का बचपन का सपना गोवा में जाकर मौज करना होता है, लेकिन जिंदगी उन्हें अलग-अलग रास्तों पर ले जाती है। जब सालों बाद गोवा ट्रिप का प्लान बनता है, तो किस्मत एक ऐसा खेल खेलती है कि तीनों ही दोस्त सीधे ड्रग माफिया और गैंगस्टर की दुनिया में फंस जाते हैं। फिर आगे क्या होता है, यह फिल्म आको भली भांति बताएगी और कॉमेडी के ऐसे समंदर में डूबकी लगाने ले जाएगी, जहां से आपका वापिस आने का मन ही नहीं करने वाला है। इस फिल्म को IMDb पर 7 रेटिंग मिली है, जो बताती है कि दर्शकों को यह बेहद पसंद आई है।
Madgaon Express में ट्विस्ट कब आता है!
कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब रेलवे स्टेशन पर बैग की अदला बदली हो जाती है, और उनके हाथ पिस्तौल और कैश से भरा बैग लग जाता है, जबकि उनका असली बैग किसी और के पास चला जाता है। इसके बाद शुरू होती है भागमभाग का खेल, एक तरफ डॉन मेंडोजा और उसकी गैंग, दूसरी तरफ पुलिस। इस फिल्म में आपको गोवा की रंगिनियाँ तो देखने को मिलने ही वाली हैं, हालांकि इसके साथ साथ आपको अफरा-तफरी स्लैपस्टिक कॉमेडी और डार्क ह्यूमर भी बेहतरीन तरीके से फिल्म में परोसा गया है।
मिर्जापुर के जैसे ही इस फिल्म में छाए गए हैं मुन्ना भैया! देखें पूरी कास्ट
एक्टिंग की बात करें तो दिव्येंदु पूरी फिल्म में छाए रहते हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशन दर्शकों को बार-बार हंसाते हैं। प्रतीक गांधी का रोल कॉमेडी में नई लेयर जोड़ देता है। इसके अलावा अविनाश तिवारी का किरदार दोनों के बीच अच्छा खासा बैलेंस बनाकर रखता है। गैंगस्टर के रूप में उपेंद्र लिमये और छाया कदम भी फिल्म को अलग फ्लेवर देते हैं।
एंटरटेनमेंट की राइड है ये फिल्म
अगर आप दोस्ती वाली फिल्मों जैसे दिल चाहता है या जिंदगी मिलेगी न दोबारा की हल्की यादों के साथ कॉमेडी और क्राइम का तड़का देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके वीकेंड प्लान के लिए बेस्ट है। यह फिल्म आपको खुलकर हँसाने वाली एंटरटेनमेंट राइड है।
क्यों देखनी चाहिए फिल्म?
दिव्येंदु शर्मा और प्रतीक गांधी की दमदार कॉमिक केमिस्ट्री के कारण आपको इस फिल्म को देखना चाहिए, दोनों ने अलग अलग फिल्मों में धमाका अभिनय किया है, लेकिन कॉमेडी के तौर पर दोनों इस फिल्म में पहली बार काम कर रहे हैं और गर्दा उड़ा रहे हैं। वीकेंड पर यह आपके लिए इसलिए बेस्ट हो सकती है, क्योंकि फिल्म को आप अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। यह आपको कतई बोर नहीं होने देने वाली है।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile