रोंगटे खड़े पर देंगी JioHotstar की ये महाभूतिया स्टोरी..इस वाली का क्लाइमैक्स भूले नहीं भूल पाएंगे

रोंगटे खड़े पर देंगी JioHotstar की ये महाभूतिया स्टोरी..इस वाली का क्लाइमैक्स भूले नहीं भूल पाएंगे

अगर आपको जॉम्बी जॉनर पसंद है तो आप सही जगह पर आ पहुंचे हैं। हम आज आपको इस जॉनर में रिलीज की गई कुछ सबसे दमदार फिल्म्स और वेब सीरीज आदि के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इन कहानियों में आप देखेंगे कि एक वायरस के कारण कैसे दुनिया दो अलग अलग खेमों में बंट जाती है और इंसान ही इंसान का दुश्मन बन जाता है। इन कहानियों में आप यह देखने वाले हैं कि हर कदम पर मौत इंतज़ार में बैठी है, आपने एक पलक झपकी और काम खत्म। इस लिस्ट में हमने JioHotstar OTT प्लेटफॉर्म पर जॉम्बी कंटेंट से जुड़ी बेहद ही सटीक कहानियों को शामिल किया है। लिस्ट में आपको 6 फिल्म्स और वेब सीरीज देखने को मिलने वाली हैं, इनमें से ज्यादातर को आप JioHotstar पर देख सकते हैं। आइए देखते हैं, ये कहानियाँ किस नाम से आपको मिलने वाली हैं और इन्हें आप कहाँ देख सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Train to Busan

इस फिल्म की IMDb रेटिंग 7.6 है, और आप इसे JioHotstar पर ही देख सकते हैं। यह एक साउथ कोरियन जॉम्बी जॉनर की क्लासिक फिल्म है। कहानी एक पिता और उसकी छोटी बेटी की है, जो ट्रेन से Busan जा रहे होते हैं। तभी अचानक जॉम्बी वायरस फैल जाता है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका इमोशनल एंगल है। पिता-बेटी का रिश्ता आपको अंदर छू लेता है, जबकि जॉम्बी हमले की रफ्तार आपको सीट से हिलने नहीं देती। इस कहानी को आपको जरूर देखना चाहिए।

World War Z

IMDb पर इस कहानी को भी अच्छी खासी रेटिंग मिली हुई है, यह 7.0 रेटिंग के साथ दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म में Brad Pitt नजर आते हैं। फिल्म दिखाती है कि अगर पूरी दुनिया पर एक साथ जॉम्बी हमला हो जाए तो हालात कितने भयावह हो सकते हैं। यहां जॉम्बी बेहद तेज हैं और चींटियों की तरह एक-दूसरे पर चढ़कर दीवारें पार कर लेते हैं। फिल्म का स्केल बड़ा है और सर्वाइवल की जंग ग्लोबल स्तर पर दिखाई गई है। इस कहानी को भी आप JioHotstar पर देख सकते हैं।

Zombieland

अगर आप डर के साथ कॉमेडी भी देखना चाहते हैं तो आपको यह फिल्म पसंद आ सकती है। चार अजनबी मिलकर जॉम्बी से भरी दुनिया में सर्वाइव करने की कोशिश करते हैं। फिल्म में जॉम्बी से बचने के रूल्स बड़े मजेदार अंदाज में बताए गए हैं। एक्शन और ह्यूमर का बैलेंस इसे अलग बनाता है। इस कहानी को भी IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है और इसे भी JioHotstar पर देखा जा सकता है।

The Last of Us

यह सिर्फ एक जॉम्बी सीरीज नहीं, बल्कि इंसानी रिश्तों की दास्तां हैं। इस कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक वायरस एक ही पल में पूरी दुनिया को बदलकर रख देता है। जोएल को एक बच्ची एली को सुरक्षित जगह पहुंचाना ही इस फिल्म का मकसद है, क्योंकि शायद उसके खून में इस वायरस का इलाज छिपा है। इस कहानी में आपको एक्शन, भावनाएं और शानदार सिनेमैटोग्राफी देखने को मिलने वाली है। इसी कारण इसे सबसे बेहतरीन जॉम्बी सीरीज भी माना जाता है। इस कहानी को IMDb पर 8.5 रेटिंग मिली है। कहानी को आप JioHotstar पर देख सकते हैं।

Dawn of the Dead

इस कहानी की शुरुआत ही एक अलग तरीके से होती है, शुरू में ही कुछ लोग एक बड़े शॉपिंग मॉल में छिपकर अपनी जान बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन बाहर हजारों जॉम्बी उनका इंतजार कर रहे होते हैं। फिल्म सर्वाइवल की जद्दोजहद को बेहद रोमांचक तरीके से दिखाती है। इसका क्लाइमैक्स ऐसा है कि आप चाह पर भी भूलने वाले नहीं हैं। इसकी IMDb रेटिंग 7.2 है और इसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं।

Zombie Reddy

तेलुगु सिनेमा की पहली जॉम्बी फिल्म मानी जाने वाली यह मूवी देसी मसाले से भरपूर है। कहानी एक शादी के दौरान फैले वायरस के इर्द-गिर्द घूमती है। इस कहानी में आपको एक्शन, कॉमेडी और जॉम्बी थ्रिल तीनों का मजेदार कॉम्बिनेशन मिलने वाला है। इसे आप एक दमदार एंटरटेनिंग भी कह सकते हैं। इसकि IMDb रेटिंग 7.0 है और इसे JioHotstar पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Apple iPhone 17e बनाम Google Pixel 10a: देखें कौन सा फोन खरीदना रहेगा बेस्ट..इंडिया प्राइस, कैमरा, बैटरी और परफॉरमेंस की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo