Aashram: बाबा की इच्छा पूरी करने के लिए पम्मी तैयार! अपने आपको कर देगी समर्पित, ये वीडियो देख ठनक जाएगा दिमाग

Aashram Season 3 Part 2 Teaser: Aashram का नया सीजन OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार है. Aashram Season 3 Part 2 का ट्रेलर आ चुका है. टीजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. इस टीजर में बॉबी देओल बाबा निराला के किरदार में ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं.
Aashram के नए सीजन का इंतजार काफी समय से फैन्स कर रहे हैं. अब फाइनली इसके नए सीजन के टीजर आने के बाद लोगों को उम्मीद है कि उन्हें अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. 30 जनवरी को रिलीज हुए इस टीजर में Amazon MX Player ने इसकी रिलीज डेट को रिवील नहीं किया है.
1 मिनट 23 सेकंड्स के इस टीजर की शुरुआत बाबा निराला के किरदार निभा रहे बॉबी देओल से होती है. पम्मी उनसे बदला लेने के लिए प्लान बना रही है. प्रकाश झा ने इस वेब-सीरीज को डायरेक्ट किया है. टीजर में दिखाया गया है कि नए सीजन में पम्मी बाबा का पूरा साम्राज्य बर्बाद करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है.
पम्मी करेगी बाबा की इच्छा पूरी?
पम्मी बाबा के सामने अपने आपको पूर्ण रूप से समर्पित कर उनको मौत के घाट उतारने की प्लानिंग करती है. टीजर देख लोग इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि Amazon MX Player के सबसे हिट सीरीज में Aashram भी शामिल है. Aashram वेब-सीरीज में बाबा निराला की करतूत लोगों को लगातार अपनी बांध कर रखती है.
आपको बता दें कि पहले उम्मीद की जा रही थी कि Aashram 4 को रिलीज किया जाएगा. लेकिन, पिछली रिपोर्ट में हमनें आपको बताया था कि सीरीज मेकर्स Aashram 4 से पहले Aashram 3.5 लाने की तैयारी में है. प्रकाश झा के अनुसार, Aashram 3 में टोटल 15 एपिसोड शूट किए गए थे. लेकिन केवल 10 को ही रिलीज किया गया था.
Aashram 3 के पार्ट 2 के बाद आएगा Aashram 4
अब बाकी के और एपिसोड के साथ इसको Aashram 3 के पार्ट 2 के तौर पर रिलीज किया जाएगा. Aashram 4 को लेकर प्रकाश झा ने बताया था कि अभी अगले सीजन की शूटिंग शुरू नहीं हुई है लेकिन इसकी कहानी पर काम कर रहा है. ओटीटी प्लेटफॉर्म इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे जारी रखना चाहते हैं.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile