OTT पर एंटरटेनमेंट का डबल डोज! इस हफ्ते दस्तक देंगे Drishyam 3, Hanuman Ansh समेत ये 5 फिल्में-शोज़

नवंबर का आखिरी हफ्ता OTT फैंस के लिए ढेर सारा नया कंटेंट लेकर आ रहा है। Netflix पर इस बार अलग-अलग जॉनर की फिल्मों और शोज का मजा मिलने वाला है। क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए खास ऑप्शंस रिलीज़ के लिए तैयार हैं, तो वहीं एक्शन, कॉमेडी और भक्ति से जुड़ा कंटेंट भी देखने को मिलेगा। इस हफ्ते Spider-Man का एक्शन, Drishyam 3 की रहस्यमयी कहानी और Hanuman Ansh जैसी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इसके अलावा Roadies और The Kapil Sharma Show के नए एपिसोड भी स्ट्रीम किए जाएंगे। आइए जानते हैं इस हफ्ते Netflix पर कौन-कौन सी फिल्में और शोज रिलीज होने वाले हैं और इन्हें कब देख सकेंगे।

Spyder Man: Brand New Day

सुपरहीरो फिल्मों के शौकीनों के लिए Spider-Man: Brand New Day इस हफ्ते की खास रिलीज़ हो सकती है। स्पाइडर-मैन का नया अंदाज और उसके जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को खूब रोमांचित करने वाले हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सुपरहीरो का यह एडवेंचर अलग-अलग उम्र के दर्शकों को पसंद आ सकता है। यह फिल्म 26 नवंबर, शुक्रवार को Netflix पर देखने के लिए उपलब्ध होगी।

Drishyam 3

सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए Drishyam 3 खास रहने वाली है। दृश्यम फ्रेंचाइजी अपनी रहस्यमयी कहानी और अप्रत्याशित ट्विस्ट के लिए जानी जाती है। फिल्म में एक बार फिर सस्पेंस और रोमांच का तड़का देखने को मिलेगा। अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, तो अब घर बैठे OTT पर देख सकते हैं। 'दृश्यम 3' को आप 27 नवंबर से Netflix पर स्ट्रीम कर सकेंगे।

Hanuman Ansh

भक्ति और पौराणिक कहानियों में दिलचस्पी रखने वाले दर्शकों के लिए Hanuman Ansh भी इस हफ्ते Netflix पर आने वाली है। फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींचा था और अब इसे OTT पर रिलीज किया जा रहा है। जिन लोगों ने बड़े पर्दे पर यह फिल्म नहीं देखी है, वे अब घर बैठे इसका आनंद ले सकते हैं। Hanuman Ansh की स्ट्रीमिंग 27 नवंबर से शुरू होगी।

Rodies Rebirth

रियलिटी शो के फैंस के लिए Roadies Rebirth भी Netflix पर एंटरटेनमेंट जारी रखेगा। युवाओं के बीच काफी पॉपुलर रहने वाले इस शो का नया वर्जन हर हफ्ते दर्शकों के लिए नए एपिसोड लेकर आता है। इसमें रणविजय सिंह, अभिषेक मल्हान, निखिल चिनप्पा, नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, बानी और बसीर जैसे जाने-पहचाने चेहरे जज के तौर पर नजर आ रहे हैं। शो के नए एपिसोड हर शुक्रवार और शनिवार शाम 7 बजे से Netflix पर देखे जा सकते हैं।

The Kapil Sharma Show

कॉमेडी और सेलिब्रिटी गॉसिप पसंद करने वालों के लिए The Kapil Sharma Show का नया एपिसोड भी आने वाला है। शो में कपिल शर्मा अपने मेहमानों के साथ हंसी-मजाक और दिलचस्प बातचीत करते नजर आते हैं। पिछले एपिसोड में फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या अपनी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। वहीं, इस बार मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा जैसे कलाकार मेहमान बनकर शो की रौनक बढ़ाएंगे। इसका नया एपिसोड 28 नवंबर को रात 8 बजे Netflix पर स्ट्रीम होगा।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile