बिना किसी लिंक पर क्लिक किए हैक हो रहा WhatsApp, कंपनी भी इसके आगे लाचार! जानिए क्या है ये नई बला 'जीरो-क्लिक अटैक'

WhatsApp का इस्तेमाल दुनियाभर में इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर सबसे ज्यादा किया जाता है. WhatsApp यूजर्स को कई तरह की प्राइवेसी और सिक्योरिटी देता है. कंपनी चैट को सेफ रखने के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन उपलब्ध करवाती है. इससे आपके चैट्स को कोई और नहीं पढ़ सकता है, यहां तक कि खुद WhatsApp भी नहीं.

लेकिन, इन सब के बावजूद WhatsApp सिक्योर नहीं है. इसको भी हैक किया जा सकता है. हाल में आई रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स के बिना किसी लिंक पर क्लिक किए बिना भी उसके WhatsApp अकाउंट का एक्सेस हैकर्स हासिल कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp यूजर्स को 'जीरो-क्लिक हैक' के जरिए टारगेट किया जा रहा है.

इजरायली फर्म ने किया है तैयार

कंपनी ने हाल ही में घोषणा कि थी दो दर्जन से ज्यादा देशों में उसके 90 से ज्यादा यूजर्स को 'जीरो-क्लिक हैक' के जरिए टारगेट किया गया था. इसका इस्तेमाल इजरायली फर्म Paragon Solutions कर रही है. Paragon Solutions का एडवांस्ड स्पाईवेयर से हैकर्स बिना विक्टिम के किसी इंटरैक्शन के भी उसके डिवाइस तक पहुंच सकते हैं.

इस जासूसी टूल इस्तेमाल पत्रकारों, राजनेताओं और सिविल सोसाइटी के सदस्यों के खिलाफ किया जा रहा है. लेकिन, इस तरह के हैकिंग से आम आदमी भी सेफ नहीं है. कंपनी ने जीरो-क्लिक अटैक को बंद करने के लिए कंपनी को पत्र लिखा है. वॉट्सऐप ने कहा है कि वे लोगों की प्राइवेट तरीके के बातचीत की क्षमता को सेफ रखने के लिए लगातार काम करते रहेंगे.

क्यों नाम पड़ा जीरो क्लिक अटैक?

इसका नाम जीरो-क्लिक अटैक इसलिए पड़ा क्योंकि इसके लिए किसी भी तरह के इंटरैक्शन की जरूरत नहीं होती है. इससे हैकर्स विक्टिम के फोन में इलेक्ट्रॉनिक डॉक्यूमेंट्स भेजकर उसे एक्जीक्यूट कर देते हैं जो बिना किसी यूजर इंटरैक्शन के डिवाइस के साथ कंप्राइज्ड कर लेते हैं.

इसकी मदद से हैकर्स यूजर्स के डिवाइस के मैसेज, कॉल, फोटो और यहां तक कैमरा-माइक्रोफोन का भी एक्सेस हासिल कर लेते हैं. इन अटैक के बारे में यूजर्स को जानकारी ही नहीं मिलती है. इस वजह से इसको काफी खतरनाक अटैक माना जाता है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles