घर बैठे कैसे बनेगा लोकल पास? RajmargYatra App पर चुटकियों में हो जाएगा काम, देखें ये ऑनलाइन प्रोसेस

HIGHLIGHTS

NHAI की ओर से RajmargYatra App में डिजिटल लोकल पास की सुविधा को जोड़ दिया गया है।

अब टोल प्लाज़ा के आसपास रहने वाले लोग वहाँ जाए बिना ऑनलाइन ही लोकल पास के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MargMitra में आपको FASTag सेवाओं की सुविधा के अलावा अन्य बहुत कुछ मिलता है।

घर बैठे कैसे बनेगा लोकल पास? RajmargYatra App पर चुटकियों में हो जाएगा काम, देखें ये ऑनलाइन प्रोसेस

अगर आपके घर के आसपास एक टोल प्लाज़ा है, और आपको रोजाना इससे होकर ही गुजरना पड़ता है तो अब आपको इसके लिए बार बार लाइन आदि में लगने के अलावा इंतज़ार करने और बार बार परेशानी उठाने से मुक्ति मिलने वाली है। असल में, जो भी लोग टोल के आसपास रहते हैं, उन्हें रोजाना एक ही रूटीन को फॉलो करना होता है, ऐसे में कुछ लोगों के लिए यह बेहद ही उबाऊ हो जाता है, क्योंकि आसपास रहने के बाद भी उन्हें लंबी लाइनों में लग्न होता है और लंबे समय के लिए इंतज़ार भी करना होगा। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि इस समस्या का समाधान आ चुका है और टोल के आसपास रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी भी आ चुकी है। NHAI यानि National Highways Authority of India ने इसी समस्या को दूर करने की ठान ली है ऐसे में RajmargYatra App में अब दो नए फीचर आ चुके हैं। पहला Digital Local Pass और दूसरा MargMitra Help Centre है। इनका मकसद है Toll Plaza पर लगने वाली लाइन आदि को काम करना है और Highway Services तक पहुँच को ज्यादा से ज्यादा आसान भी बनाना है। आइए जानते हैं कि आखिर यह लोकल पास क्या बला है?

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Digital Local Pass क्या है?

अगर आप किसी Toll Plaza से 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं तो अब आप बिना Toll Plaza जाए सीधे RajmargYatra App से एक Monthly Local Pass बनवाया जा सकता है। इस Pass के मिलने के बाद उस Toll Plaza से पूरे महीने Unlimited Travel भी किया जा सकता है, इसका मतलब है कि अब आपको बार बार लाइन में लगने और बार बार पैसे देने की समस्या से निजात मिल जाने वाली है।

फिलहाल यह सेवा केवल और केवल Delhi के Urban Extension Road-II यानि UER-II पर स्थित Mundka Bakkarwala Toll Plaza पर उपलब्ध हुई है। हालांकि, Ministry of Road Transport and Highways के अनुसार, आने वाले समय में देश के सभी टोल प्लाज़ा आदि पर शुरू किया जाने वाला है।

क्या आप बनवा सकते हैं ये डिजिटल लोकल पास?

पुराने सिस्टम में Toll Plaza जाकर डॉक्युमेंट्स आदि जमा करने होते थे, हालांकि, अब इस काम को एप के माध्यम से ही किया जा सकता है। यानि आपको हर महीने अब टोल प्लाज़ा पर जाकर ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है। App पहले यूजर्स की ओर से कंसेंट लेने वाला है और इसके बाद Government Platforms के जरिए उसकी डिटेल्स को वेरीफाई भी किया जाने वाला है। Address Verify करने के लिए DigiLocker का इस्तेमाल होता है, जबकि Vehicle Registration की Details VAHAN Database से Match की जाती हैं।

इसके अलावा आपका FASTag भी एक GIS-Based System से Verify होता है, अगर सब कंफर्म हो जाता है और आप टॉल प्लाज़ा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं तो आपको यह डिजिटल पास मिल जाने वाला है, इसके बाद आप इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।

MargMitra, हाईवे यूजर्स के लिए शिकायत हेल्प सेंटर

Digital Local Pass के साथ-साथ NHAI ने MargMitra Help Centre को भी शुरू कर दिया है, यह RajmargYatra App के अंदर ही उपलब्ध एक फीचर है। यह Highway से जुड़ी हर तरह की मदद के लिए एक One-Stop Solution के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, सबसे खास बात यह है कि यह 22 भारतीय भाषाओं को समझ सकता है। यानी अपनी भाषा में Type करके या बोलकर सवाल पूछा जा सकता है। App सवाल के हिसाब से जानकारी देता है या फिर आपको एक सही सेवा की ओर ले जाता है।

इस सेवा से और क्या हो सकता है?

इस सेवा के माध्यम से आप FASTag Recharge की दिक्कत को दूर कर सकते हैं, रिफन्ड आदि के स्टेटस का अपडेट भी ले सकते हैं, सालाना पास सेवा से जुड़े सवाल और उनके जवाब प्राप्त कर सकते हैं। इन सभी चीजों में आपकी मदद के लिए MargMitra है, जो आपको किसी भी स्थिति में मदद करने वाला है।

शिकायत आदि भी कर सकेंगे ट्रेक?

MargMitra के जरिए यूजर्स अपनी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं, इसके बाद यह अपने आप ही संबंधित डिपार्टमेंट तक चली जाने वाली है। इसके अलावा आप एप पर ही यह भी जांच कर सकते हैं कि जो आपने शिकायत की है, उसका निदान कब तक होने वाला है और इसकी स्थिति इस समय क्या है। अगर यूजर को मिलने वाला जवाब उसे संतुष्ट नहीं कर पा रहा है तो आप अपील भी कर सकते हैं।

इसके अलावा MargMitra से FASTag Blacklisting Status को भी चेक किया जा सकता है, Pending e-Notices आदि को भी देख सकते हैं, Highway पर किसी रुकी हुई गाड़ी या Encroachment जैसी Road Safety Issues की Report भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 vs Vivo V70 Elite: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile