आज के आधुनिक दौर में WhatsApp दुनिया का सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप बन चुका है. इसके ज़रिए हम आसानी से टेक्स्ट मैसेज के अलावा फाइल, इमेज, वीडियो आदि भी शेयर कर सकते हैं. दुनियाभर में इसके 3 बिलियन से भी ज्यादा यूज़र्स हैं. कई बार हमारे जीवन में ऐसी स्थिति आती है जब हमें अपना मोबाइल नंबर बदलना पड़ता है. ऐसे में सबसे बड़ी चिंता होती है कि कहीं हमारी चैट हिस्ट्री, कॉन्टैक्ट्स या व्हाट्सऐप अकाउंट डिलीट न हो जाए.
अगर आप भी इसी सिचुएशन में फंसे हुए हैं तो आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं, क्योंकि हम आपके लिए इसका बहुत अच्छा उपाय लेकर आए हैं. WhatsApp में एक बिल्ट-इन फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से आप आसानी से अपना नंबर बदल सकते हैं और आपकी चैट, ग्रुप और सेटिंग्स बिल्कुल सुरक्षित रहेंगी. आइए जानते हैं इसका पूरा तरीका और ज़रूरी बातें.
यह भी पढ़ें: IMDb पर 8 की रेटिंग वाली ये सीरीज है कॉमेडी का खजाना, हंसा-हंसा कर पूरे परिवार को कर देगी लहालोट!
नंबर बदलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान:
नंबर बदलने के लिए आपको अपना व्हाट्सऐप अकाउंट डिलीट करने की ज़रूरत नहीं है. इस प्रोसेस के दौरान आपकी चैट हिस्ट्री, ग्रुप और सेटिंग्स सुरक्षित रहेंगे. अगर आप चाहें तो व्हाट्सऐप अपने आप आपके कॉन्टैक्ट्स को आपके नए नंबर की जानकारी भेज देगा. इसके अलावा, नंबर बदलने के समय आपका नया नंबर एक्टिव होना चाहिए और उस पर SMS या कॉल रिसीव हो सके.
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के अपना व्हाट्सऐप नंबर बदल सकते हैं और साथ ही अपनी ज़रूरी चैट्स और डेटा को भी सुरक्षित रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Honor X7c 5G भारत में जल्द 5200mAh के साथ होगा लॉन्च, 2% की चार्जिंग में 75 मिनट तक कर सकेंगे कॉलिंग