बस इस एक ट्रिक से WhatsApp पर ब्लॉक कर दें Scam Calls और Messages! सभी को नहीं पता होते ये पॉइंट्स
इन दिनों WhatsApp पर या व्हाट्सएप के माध्यम से होने वाले स्कैम बढ़ते ही जा रहे हैं।
ऐसे में आखिर कैसे इन स्पैम कॉल और मैसेज से बचा जाए?
यहाँ आपको हम WhatsApp पर आने वाले स्कैम कॉल और मैसेज आदि को ब्लॉक करने वाले टिप्स की जानकारी देने वाले हैं।
इस समय का डिजिटल माहौल एक ओर हमारे लिए बहुत सी सुविधाएँ लेकर आ रहा है, हालांकि इसके दूसरी ओर यह सभी लोगों के लिए मुसीबत भी बनता जा रहा है। असल में, ऑनलाइन लेनदेन के बढ़ने के साथ ही ऑनलाइन स्कैम आदि भी बड़े पैमाने पर बढ़ रहे हैं। स्कैमर्स अलग अलग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल आपके साथ स्कैम करने के लिए कर रहे हैं। इस कड़ी में WhatsApp पर भी स्कैम आदि बड़े पैमाने पर बढ़ते जा रहे हैं। इस समय WhatsApp का इस्तेमाल करके आपको स्कैम कॉल और मैसेज आदि भेजे जा रहे हैं, जो आपको आर्थिक नुकसान पहुंचाने के साथ आपके निजी डेटा को भी चुरा रहे हैं। आइए जानते है कि आखिर आप अपने WhatsApp पर होने वाला स्कैम कॉल और मैसेज को कैसे बंद कर सकते हैं। हम आपको एक ट्रिक बताने वाले हैं, जो बहुत से लोगों को पता नहीं होती है।
WhatsApp पर कैसे साइलेंस कर दें अननॉन कॉलर
आपको जानकारी हो सकती है और नहीं भी हो सकती है। आप WhatsApp पर Silence Unknown Caller का इस्तेमाल करके किसी भी अनजान कॉल को साइलेन्ट मोड पर ले सकते हैं। अब जो भी नंबर आपके फोन में सेव है, उसके अलावा अगर आपको व्हाट्सएप पर कोई भी कॉल करता है तो वह इस फीचर की मदद से खुद ही साइलेन्स हो जाने वाला है।
ऐसा करके यानि इस फीचर की सहायता लेकर आप अपने फोन पर आने वाले किसी भी अनजान कॉल को खुद से ही बंद कर सकते हैं। इसके बाद आपको अनजान नंबर से चाहे कितने भी कॉल कर लिए जाएँ, आपको इसका कोई नोटिफिकेशन नहीं आने वाला है। सामने वाले को यह जानकारी मिल जाने वाली है कि आपको व्हाट्सएप पर कॉल नहीं किया जा सकता है, जब तक उसका नंबर आपके फोन में सेव न हो।
कैसे शुरू करें व्हाट्सएप का यह फीचर?
- अगर आप इस फीचर के बारे में जानकारी अपने फोन में इसे शुरू करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर आपको इसके लिए क्या करना होगा।
- इस फीचर के लिए आपको अपने एंड्रॉयड और iOS Phone में व्हाट्सएप सेटिंग में जाना है। अब आपको तीन डॉटस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Privacy में जाकर एक नए टैब पर क्लिक करना होगा।
- यहाँ आपको Calls टैब मिलने वाला है। इस टैब पर आपकी क्लिक करना है।
- अब यहाँ इस टैब के अंदर आपको Silence Unknown Caller फीचर मिलने वाला है। इसका टॉगल ऑन करके आप इस फीचर को शुरू कर सकते हैं।
अनजान मैसेज का क्या कर सकते हैं?
हालांकि, आपको जानकारी के लिए बता देते है कि WhatsApp में अभी तक ऐसा कोई फीचर नहीं है जो सभी मैसेज आदि को जो अनजान नंबरों से आ रहे हैं, ब्लॉक कर सके। लेकिन इसके बाद भी एक तरीका है जिसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इस समय एंड्रॉयड और iOS में एक नया फीचर आ चुका है। इसकी मदद से आप जो एक्शन ले सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।
- आपको जब भी कोई मैसेज आता है, अगर आपको ऐसा लग रहा है कि यह स्कैमर्स की ओर से किया गया है।
- आप इस मैसेज को ब्लॉक और रिपोर्ट कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए कॉन्टेक्ट पर टैप करें, अब स्क्रॉल डाउन करके नीचे आयें।
- यहाँ आपको ब्लॉक और रिपोर्ट का ऑप्शन मिलने वाला है। इनमें से आपको जिसका चुनाव करना है। आप कर सकते हैं। आप मैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं और इसकी रिपोर्ट भी कर सकते हैं।
- जब आप मैसेज को ब्लॉक कर देते हैं तो इस नंबर से आपको फिर से कोई मैसेज नहीं मिलने वाला है।
- हालांकि, अगर आप इसकी रिपोर्ट कर देते हैं तो सरकार की ओर से इस मैसेज पर कड़ा एक्शन लिया जाने वाला है।
- इसके अलावा आप अपनी privacy setting में भी बदलाव कर सकते हैं।
- आप व्हाट्सएप पर जाकर अपने लास्ट सीन को बंद कर सकते हैं, ऐसा करके किसी को पता ही नहीं चलने वाला है, आपके कॉन्टेक्ट को छोड़कर कि आप ऑनलाइन कब हैं और कब नहीं।
अगर आप इन टिप्स और ट्रिक आदि का इस्तेमाल करते हैं तो आप व्हाट्सएप पर स्कैम आदि से सुरक्षित रह सकते हैं। आप कॉल आदि को ब्लॉक करने के साथ साथ मैसेज आदि को भी कंट्रोल कर सकते हैं, एक सेटिंग को बदलकर आप ऑनलाइन सुरक्षित रह सकते हैं।