Redmi Smart Band Pro, Redmi Watch 2 Lite हुए पेश दमदार हैं इनके स्पेक्स और फीचर

Redmi Smart Band Pro, Redmi Watch 2 Lite हुए पेश दमदार हैं इनके स्पेक्स और फीचर
HIGHLIGHTS

Redmi ने चीन के अपने घरेलू बाजार में दो नई वेयरेबल डिवाइसेज लॉन्च कर दी हैं।

Redmi Smart Band Pro में एक 1.47-इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Redmi Watch 2 Lite में एक 1.55-इंच की डिस्प्ले मिल रही है।

Redmi ने चीन के अपने घरेलू बाजार में दो नई वेयरेबल डिवाइसेज लॉन्च कर दी हैं। इन दो डिवाइसेज में Redmi Smart Band Pro और Redmi Watch 2 Lite के तौर पर लॉन्च हुई हैं। हालांकि अभी इस बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है कि आखिर इंडिया के मार्किट में इन दोनों ही डिवाइस को कब लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि यह बात भी नोट करने वाली है कि इन दोनों ही डिवाइस की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है। यह भी पढ़ें: Redmi Note 11 इंडिया में भी होगा लॉन्च, लेकिन नाम होगा कुछ और! किस नाम से इंडिया में आएगा Redmi का ये लेटेस्ट फोन

Redmi Smart Band Pro: स्पेसिफिकेशन्स 

Redmi Smart Band Pro में एक 1.47-इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो 50 nits brightness के साथ आती है। इसके अलावा आपको इस डिवाइस में एक 200mAh की बैटरी मिल रही है। जो कंपनी के अनुसार लगभग 14 घंटे चलती है। इसके अलावा सेन्सर आदि की अगर बात करें तो इस वॉच में आपको 6-Axis Sensor मिल रहे हैं, इसके अलावा इसमें आपको हार्ट रेट सेन्सर, और ambient लाइट सेन्सर इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसे वाटर-रेसिस्टेंट 5ATM की क्षमता दी गई है। यह भी पढ़ें: iPhone 12 मिल रहा दंग कर देने वाले दाम में, दिवाली पर मिल रहा अभी तक के सबसे कम दाम में, जल्दी करें 

हालांकि इसके अलावा Redmi Smart Band Pro में आपको लगभग 110 से भी ज्यादा ऐक्टिविटी मिल रही हैं। इसमें आउटडूर रनिंग, ट्रेडमिल, cycling, जंपिंग रोप, और अन्य शामिल हैं। Redmi Smart Band Pro में आपको ऑटोमैटिक क्षमता भी है जिसके माध्यम से यह 3 फिटनेस मॉडस तक डिटेक्ट कर सकता है। इसके अलावा इसके अन्य फीचर में स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट monitoring, और SpO2 ट्रैकिंग मिल रही है। यह भी पढ़ें: JioPhone Next पर मिल रहे ऑफर से भी धाकड़ है Airtel का Cashback Offer, कौड़ियों के दाम में मिल रहे हैं ये टॉप स्मार्टफोन

Redmi Watch 2 Lite: स्पेसिफिकेशन्स 

Redmi Watch 2 Lite में एक 1.55-इंच की डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा इस वॉच में एक 262mAh की बैटरी मौजूद है। इसके लिए कंपनी का कहना है कि यह 10 दिनों तक चल सकती है। हालांकि यह भी बिल्ड इन ट्रैकिंग के साथ आती है साथ ही इसमें आपको GPS Glonass, Galileo, BDS आदि का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा Redmi Smart Band Pro की तरह ही इसमें भी आपको 5ATM का सपोर्ट मिल रहा है। यह भी पढ़ें: Diwali पर किसी भी बैंकिंग फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो जरूर सुन लें कि आखिर क्या कहा है SBI ने

इसके अलावा फिटनेस ट्रैकिंग की अगर बात करें तो आपको बात देते है कि इसमे आपको लगभग 100 वर्क आउट मॉडस मिल रहे हैं, जिनमें रनिंग, ट्रेडमिल, वॉकिंग, और आने काफी कुछ मिल रहा है। हालांकि आने फीचर में स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट monitoring और SpO2 ट्रॅकिंग मिल रही है। यह भी पढ़ें: Vi ने अपने इन प्लांस के साथ खेला है बड़ा दांव, देखें कैसे दे रहा है एयरटेल-जियो को खड़े खड़े मात

Redmi Smart Band Pro और Redmi Watch 2 Lite: उपलब्धता

हालांकि अभी तक इनके प्राइस के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, न ही अभी तक इनकी लॉन्च डेट से पर्दा उठाया गया है। हालांकि Redmi अपने इन दो डिवाइस जल्द ही ग्लोबल बाजार में ला सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आने वाले कुछ ही हफ्तों में इन्हें लॉन्च कर दिया जाए। यह भी पढ़ें: JioPhone Next Unboxing विडियो हो रहा है वायरल: कंपनी ने बताया इसे फेक

नोट: अंदर दिखाई गई दोनों इमेज काल्पनिक हैं!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo