Redmi Band से उठा पर्दा, देगा 14 दिन की बैटरी लाइफ

HIGHLIGHTS

14 दिन की बैटरी लाइफ ऑफर करेगा

1.08 इंच डिस्प्ले से है लैस

Redmi Band से उठा पर्दा, देगा 14 दिन की बैटरी लाइफ

Redmi ने चीन में अपना Redmi Band पेश कर दिया है। इस नए बैंड की कीमत 99 yuan (Rs 1,060 लगभग) है और इसकी सेल चीन में 9 अप्रैल को होगी। डिवाइस ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और ऑरेंज रंगों में आया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi के इस बैंड में 1.08 इंच की स्कवेर कलर डिस्प्ले दी गई है और 14 दिन की बैटरी लाइफ ऑफर करेगा। यह बिल्ट-इन चार्जिंग पोर्ट के साथ आया है जो चार्जर, लैपटॉप या PC पर USB-A पोर्ट पर प्लग होता है।  

Band में 5 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। डिवाइस में ऑप्टिकल हार्ट रेट सेन्सर मिल रहा है जो वर्कआउट के दौरान और पूरे दिन में हार्ट रेट मॉनिटर करता है। बैंड में स्लीप मॉनिटरिंग सपोर्ट भी मिल रहा है जिससे यूज़र अपना स्लीप गोल अचीव कर सकते हैं।

Redmi Band में कांटैक्टलेस पेमेंट के लिए NFC सपोर्ट नहीं मिल रहा है। Redmi का यह बैंड Realme और Honor के बैंड को टक्कर देगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile