Xiaomi Mi TV Pro E32S टीवी हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेक्स

Xiaomi Mi TV Pro E32S टीवी हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेक्स
HIGHLIGHTS

Rs 9,500 में लॉन्च हुआ Xiaomi Mi TV Pro E32S

ARM Cortex A-53 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है नया टीवी

Xiaomi ने आज चीन में अपना नया Smart TV लॉन्च कर दिया है जिसे Mi TV Pro E32S नाम दिया गया है। नए स्मार्ट TV 899 Yuan में आया है जिसका दाम Rs 9,500 रखा गया है। लेटेस्ट स्मार्ट टीवी 32 इंच के फुल HD डिस्प्ले के साथ आया है जिसका रेज़ोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है और यह 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आई है। स्मार्ट टीवी बेज़ेल लेज़ डिज़ाइन से लैस है। नया स्मार्ट टीवी Android TV के साथ कंपनी के कस्टम PatchWall UI पर काम करता है। स्मार्ट टीवी गूगल असिस्टेंट सपोर्ट करता है और साथ ही बिल्ट-इन क्रोमकास्ट सपोर्ट करता है।

हार्डवेयर की बात करें तो Xiaomi Mi TV Pro E32S क्वाड-कोर ARM Cortex A-53 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जिसे 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दिया गया है। टीवी इनबिल्ट XiaoAI वॉयस असिस्टेंट के साथ आया है। Smart TV में ब्लुटूथ रिमोट कंट्रोल के साथ आया है जिसमें 12 बटन हैं और यह शाओमि के अन्य स्मार्ट टीवी की तरह ही है। स्मार्ट टीवी दो 6W स्पीकर्स और DTS डेकोडर से लैस है। स्मार्ट टीवी ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

कनैक्टिविटी के लिए Smart TV में दो HDMI पॉर्ट्स, एक USB पोर्ट, एक AV इनपुट, एक SPDIF पोर्ट, एक अंटेना पोर्ट, ब्लुटूथ 4.0 और WiFi मिलते हैं। Mi TV Pro का मेजरमेंट 427.46 x 721.2 x 82.15 mm है और इसका वज़न 3.77 kg है।

कंपनी ने पहले Mi TV E43K Smart TV पेश किया था जिसमें 43 इंच की फुल HD डिस्प्ले मिलती है और इसका रेज़ोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल तथा रिफ्रेश रेट 60Hz है। टीवी 178 डिग्री व्यूविंग एंगल के साथ आया है। ऑडियो की बात करें तो टीवी में दो 8W स्पीकर दिए गए हैं जो DTS 2.0 के साथ आया है।

Mi TV E43K पैचवॉल पर कम करता है जो Android TV पर आधारित है। टीवी में ब्लुटूथ कनैक्टिविटी के साथ नहीं आया है। नया टीवी स्टैंडर्ड इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल के साथ आया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo