115 इंच की जम्बो स्क्रीन, AI सपोर्ट से लैस Vu स्मार्ट टीवी हुए लॉन्च.. घर बनेगा सिनेमाघर लेकिन कीमत देखकर चकरा जाएगा सिर

Highlights

Vu ने भारत में नई Masterpiece AEye TV सीरीज लॉन्च की है।

इस स्मार्ट टीवी सीरीज में 55 इंच से लेकर 115 इंच तक के 6 टीवी लॉन्च हुए हैं।

Vu के स्मार्ट टीवी 75,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए हैं।

घर में बड़ी स्क्रीन वाला टीवी लगवाने की प्लानिंग है, तो Vu की ओर से इंडिया के बाजार में एक नई स्मार्ट टीवी सीरीज यानि Vu Masterpiece AEye TV सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार सिर्फ स्क्रीन साइज बढ़ाने पर ही ध्यान नहीं दिया है, इसके अलावा बहुत सी नई तकनीकों को भी इस टीवी सीरीज में शामिल किया गया है। कुल मिलाकर ऐसा कहा जा सकता है कि इस टीवी सीरीज के साथ आप अपने घर को सिनेमाघर में बदल सकते हैं। नए टीवी 55 इंच की स्क्रीन से लेकर 115 इंच तक की स्क्रीन के साथ आते हैं। इनमें RGB MiniLED डिस्प्ले, AI आधारित पिक्चर प्रोसेसिंग और 360-डिग्री सराउंड साउंड जैसे फीचर्स मिलते हैं। कीमत की बात करें तो सबसे सस्ता मॉडल 75,000 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है, जब सबसे प्रीमियम मॉडल को कंपनी की ओर से 13 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। आइए अब सभी टीवी की प्राइस और उनके फीचर आदि पर एक नजर डालते हैं।

कमरे की रोशनी के हिसाब से खुद चेंज होगी पिक्चर

Vu Masterpiece AEye सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका Intelligent Brightness Control फीचर है। इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर और AI पिक्चर इंजन आदि भी मिल जाता है, जो कमरे की रोशनी और स्क्रीन पर दिखाई देने वाले सीन का पहले विश्लेषण करता है और इसके आधार पर आपको पिक्चर दी जाती हैं। हालांकि, टीवी ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट, कलर टेम्परेचर और HDR सेटिंग्स को आपको पिक्चर देने से पहले ही एडजस्ट करता है। उदाहरण के लिए, अगर आप रात में कम रोशनी वाले कमरे में फिल्म देख रहे हैं, तो टीवी जरूरत के हिसाब से ब्राइटनेस को अपने आप ही कम करने में सक्षम है।

कंपनी का दावा है कि इससे लंबे समय तक टीवी देखने के दौरान आंखों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा और दर्शक पूरा मनोरंजन कर सकेंगे। हालांकि, इसे आंखों की थकान से पूरी सुरक्षा का प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए।

RGB MiniLED डिस्प्ले और 3000 निट्स तक ब्राइटनेस

नई सीरीज में RGB MiniLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मौजूद है, जिसके साथ 100 प्रतिशत BT.2020 कलर कवरेज का दावा किया गया है। 55 से 98 इंच वाले मॉडल्स में 2500 निट्स तक XDR ब्राइटनेस के साथ आते हैं। वहीं, 115 इंच मॉडल में यह आंकड़ा 3000 निट्स तक जाता है।

टीवी में AI आधारित Full Array Local Dimming का सपोर्ट भी मिल जाता है। हालांकि, छोटे मॉडल्स में 2000 तक डिमिंग जोन मिलते हैं, जबकि 115 इंच वाले मॉडल में 2696 डिमिंग जोन मौजूद हैं। इसके अलावा Hyper-Motion AI Engine के साथ 288Hz Fluid Motion टेक्नोलॉजी भी स्मार्ट टीवी में मिल जाती है।

240W तक साउंड, क्या अलग स्पीकर की जरूरत होगी?

Vu ने ऑडियो पर भी खास ध्यान दिया है। 55 से 98 इंच वाले मॉडल्स में 110W VuFx साउंड सिस्टम मिलता है। इसमें चार स्पीकर और दो रियर वूफर दिए गए हैं। वहीं, सबसे बड़े 115 इंच मॉडल में 10-ड्राइवर वाला 240W साउंड सिस्टम है। इसमें आठ स्पीकर और दो रियर सबवूफर मिलते हैं।

सभी मॉडल Dolby Atmos और AI Crystal-Clear Voice टेक्नोलॉजी सपोर्ट करते हैं। Dolby AC-4 Dialogue Enhancer की मदद से फिल्मों में बातचीत को बैकग्राउंड म्यूजिक से ज्यादा स्पष्ट सुनने का अनुभव देने का दावा किया गया है।

Google TV के साथ मिलेगा Gemini AI

इन स्मार्ट टीवी में Google TV और Gemini AI का सपोर्ट मिलता है। इससे कंटेंट खोजने और टीवी नेविगेशन जैसे कामों में मदद मिल सकती है। कंपनी ने 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी है। साथ में दो Bluetooth वॉयस रिमोट भी मिलेंगे, जिनमें OTT ऐप्स के शॉर्टकट बटन मौजूद हैं। डिजाइन के लिए एल्युमिनियम अलॉय बॉडी और Armani Gold फिनिश का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा Personalised Frame Mode के माध्यम से टीवी पर तस्वीरें और आर्टवर्क भी दिखाए जा सकते हैं।

Vu Masterpiece AEye TV की भारत में कीमत

कंपनी ने छह स्क्रीन साइज के लिए अलग-अलग कीमतें रखी हैं, आइए जानते हैं कि कितने इंच की स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी आपको किस प्राइस में मिलने वाला है। कंपनी ने 55 इंच वाले मॉडल को 75,000 रुपये की कीमत में पेश किया है। इसके अलावा 65 इंच वाले मॉडल की कीमत 95,000 रुपये, 75 इंच वाला मॉडल देश में 1,30,000 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुआ है। इसके साथ ही 85 इंच वाले मॉडल की कीमत 1,75,000 रुपये है।

वहीं, 98 इंच वाले मॉडल को लंपनी 2,95,000 रुपये के प्राइस में लेकर आई है और कंपनी का सबसे बड़ी स्क्रीन यानि 115 इंच की स्क्रीन वाला टीवी 13,00,000 रुपये के प्राइस में इंडिया के बाजार में लॉन्च हुआ है। इन स्मार्ट टीवी की सेल इंडिया के बाजार में कुछ जाने माने रिटेल स्टोर्स पर 12 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile