Blaupunkt ने लॉन्च किये नए QLED Smart TV, कीमत मात्र 11,499 रुपये

HIGHLIGHTS

Blaupunkt ने Google TV 5.0 के साथ QLED TVs लॉन्च किए हैं जो 11,499 रुपये से शुरू होते हैं।

ये टीवी 32, 40 और 43 इंच के साइज में आते हैं, यह सभी Flipkart पर मिलते हैं।

इनमें 48W Speaker Output, Dolby Digital Plus Audio और Bezel-less Design मिलता है।

Blaupunkt ने इंडिया के बाजार में तीन नए QLED TV लॉन्च किये हैं, लेकिन इनका प्राइस देखकर आप यही कहने वाले हैं कि मैं आपसे मज़ाक कर रहा हूँ। असल में, ये QLED TV 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत में आते हैं। जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने इतने सस्ते में टीवी लॉन्च करके मानो सेगमेंट को हिलाकर रख दिया है। इस प्राइस रेंज में आपको शायद ही Google TV 5.0 Powered QLED TV Range मिल जाए। अब यहाँ एक सवाल जरूर मन में आता है कि इतनी कम कीमत में QLED का मतलब क्या होगा, कहीं सिर्फ नाम ही तो QLED नहीं है? आइए अब इन टीवी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।

कीमत और साइज की सम्पूर्ण जानकारी

Blaupunkt की यह नई QLED Range तीन साइज में आती है। 32 इंच का मॉडल 11,499 रुपये में मिलेगा, 40 इंच का 16,499 रुपये में और 43 इंच का 17,499 रुपये में खरीदने के लिए मिल जाने वाला है। जानकारी के लिए आपको बता देते हैं कि तीनों ही टीवी साइज़ को आप इस समय Flipkart से खरीद सकते हैं। यहाँ आप इन टीवी के प्राइस को चेक कर सकते हैं।

Display कैसी होने वाली है?

अगर इन टीवी के डिस्प्ले को देखा जाए तो इसमें QLED यानि Quantum Dot Display Technology दी गई है जो Colors को ज्यादा Vibrant और Contrast को ज्यादा गहरा बनाती है। इसके अल्वा टीवी Bezel-less डिजाइन में आते हैं, इसी कारण यह प्रीमियम भी लग रहे हैं। Refresh Rate को देखा जाए तो यह 60Hz के आसपास तक का है। यह भी जानकारी मिल रही है कि 32 इंच टीवी HD Ready है जबकि 40 और 43 इंच Full HD Resolution के साथ लॉन्च किये गए हैं।

साउन्ड के मामले में कैसे हैं सभी टीवी?

Blaupunkt का नाम Audio की दुनिया में पहले से बड़ा है और इन टीवी में भी वह देखने को मिल रहा है। इनमें 48W का Speaker Output दिया गया है जो इस कीमत के किसी भी TV में नहीं मिलता। साथ में Dolby Digital Plus Audio और Box Speakers हैं।

Smart Features के तौर पर क्या मिलता है?

इनमें Google TV 5.0 Platform दिया गया है जो Android TV से एक स्टेप आगे है। इसमें Netflix, Prime Video, YouTube सब डायरेक्ट मिलता है और Google Play Store के जरिए 10,000 से ज्यादा Apps इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इनमें Google Assistant Voice Control है, Chromecast Built-in है और Dual-Band Wi-Fi यानि 2.4GHz और 5GHz दोनों Support भी मिल रहा है।

इसके अलावा Bluetooth 5.0, 3 HDMI Ports और 2 USB Ports भी दिए गए हैं। इतना ही नहीं, Miracast, Fast Boot, Hotel Mode और Optical Port Support जैसी सुविधाएं भी इन टीवी के साथ आपको दी जा रही हैं। Performance के लिए ARM Cortex A55 Quad-Core Processor, 1GB RAM और 8GB Storage भी मिलता है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: कबाड़ में पड़े पुराने Cooler से खुद बना लो नया..40 मीटर दूर तक करेगा कूलिंग

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :