आजकल मोबाइल रिचार्ज प्लान पहले की तुलना में काफी महंगे हो गए हैं। ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां मंथली प्लान के नाम पर 30 दिनों की बजाय 28 दिनों की वैलिडिटी देती हैं, और एक बेसिक प्लान की कीमत भी लगभग 300 रुपये तक पहुंच चुकी है, जो पहले 150 रुपये से कम हुआ करती थी। ऐसे में जिन लोगों के पास एक से ज्यादा सिम हैं, उनके लिए सभी नंबर एक्टिव रखना खर्चीला हो जाता है।
Surveyलेकिन एक आसान तरीका है, जिसकी मदद से आप बहुत कम खर्च में अपने सिम को चालू रख सकते हैं। इस तरीके के तहत आपको महंगे मंथली प्लान लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप लगभग 20 रुपये में अपने नंबर को पूरे महीने एक्टिव रख सकते हैं।
दरअसल, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नियमों के अनुसार कंपनियों को यूजर्स को सिम एक्टिव रखने की सुविधा देनी होती है, भले ही उन्होंने कोई महंगा डेटा या कॉलिंग प्लान न लिया हो। इसका मतलब है कि बिना नियमित रिचार्ज के भी सिम को पूरी तरह बंद होने से बचाया जा सकता है।
नियम के मुताबिक, अगर कोई यूजर 90 दिनों तक अपने सिम का इस्तेमाल नहीं करता है, यानि न कॉल करता है, न मैसेज भेजता है और न ही डेटा का इस्तेमाल करता है, तो सिम अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो सकता है। हालांकि, अगर इस समय के बाद भी आपके अकाउंट में कम से कम 20 रुपये का बैलेंस मौजूद है, तो कंपनी अपने आप 20 रुपये काटकर आपके सिम की वैलिडिटी अगले 30 दिनों के लिए बढ़ा देती है।
यह प्रक्रिया तब तक जारी रहती है, जब तक आपके खाते में 20 रुपये या उससे अधिक बैलेंस बना रहता है। लेकिन जैसे ही बैलेंस 20 रुपये से नीचे चला जाता है, सिम बंद होने का खतरा बढ़ जाता है।
अगर किसी वजह से आपका सिम बंद हो जाता है, तो आप 15 दिनों के अंदर कम से कम 20 रुपये का रिचार्ज करके उसे दोबारा चालू कर सकते हैं। इस तरह, हर महीने सिर्फ 20 रुपये बनाए रखकर आप पूरे साल अपने नंबर को एक्टिव रख सकते हैं।
यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस बैलेंस से कॉल, SMS और डेटा की सुविधा मुफ्त में नहीं मिलेगी। इन सभी सेवाओं के लिए अलग से बैलेंस से ही शुल्क काटा जाएगा। यह नियम एयरटेल, जियो, वीआई और बीएसएनएल जैसे प्रमुख टेलीकॉम नेटवर्क पर लागू होता है।
यह भी पढ़ें: Vivo V70 FE के इंडिया लॉन्च को लेकर आई बड़ी जानकारी ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा..मिलेगा 200MP का कैमरा
Faiza
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile