Vivo V70 FE के इंडिया लॉन्च को लेकर आई बड़ी जानकारी ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा..मिलेगा 200MP का कैमरा

Vivo V70 FE के इंडिया लॉन्च को लेकर आई बड़ी जानकारी ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा..मिलेगा 200MP का कैमरा

आजकल ऐसा समय चल रहा है, जब लोग फोन खरीदते समय दो बातों को जरूर पूछते हैं! पहला इस फोन का कैमरा कैसा है और दूसरा इस फोन में बैटरी कितनी होने वाली है। इसी कारण आजकल आने वाले फोन्स में इन दो चीजों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाने लगा है। अब ऐसा लग रहा है कि Vivo का नया फोन भी इसी तर्ज पर पेश किया जाने वाला है। कंपनी ने इस फोन को लॉन्च करने से पहले ही इन दो चीजों पर सबसे ज्यादा गौर किया है। कंपनी जल्द ही भारत में Vivo V70 FE लॉन्च करने वाली है, जो Vivo V70 सीरीज का तीसरा फोन होने वाला है। अभी इस फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, हालांकि, इतना जरूर है कि कंपनी 26 मार्च, दोपहर 12PM पर इस फोन को लेकर कुछ और जानकारी रिवील कर सकती है। आइए जानते है कि 200MP कैमरा के अलावा इस फोन में क्या मिल सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

200MP कैमरा पर लॉन्च होगा फोन?

वीवो फोन के कैमरा को लेकर इंटरनेट पर अभी से चर्चाओं का बाजार गर्म है। फोन में एक 200MP का कैमरा होने की चर्चा हर तरफ फैली हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस कैमरा को कंपनी OIS सपोर्ट से लैस करके फोन में रखने वाली है। इसका यह मतलब है कि कैमरा के मामले में यह फोन एक दमदार फोन के तौर पर उभर सकता है। हालांकि, 200MP कैमरा वाले कुछ फोन्स पहले से ही बाजार में हैं, लेकिन वीवो अपने इस फोन के साथ क्या नया करता है, और किस प्राइस में इसे लॉन्च करता है, यह तो आने वाले कुछ दिनों में पता चल ही जाने वाला है। कैमरा को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि फोन में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रो लेवल की होने वाली है।

कितनी बैटरी से लैस होगा वीवो फोन?

कैमरा के बारे में जानकारी के मिलने के बाद आपका जरूर ऐसा मन कर रहा होगा कि फोन की बैटरी की डिटेल्स भी आपको जल्दी से मिल जाए। इसका मतलब है कि आप भी मेरी ही तरह इस फोन को लेकर काफी उत्साहित हैं। आइए चलिए ज्यादा देर न करते हुए इस फोन की बैटरी को लेकर आपको जानकारी देते हैं। इस फोन में आपको एक 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। साथ में 90W की फास्ट चार्जिंग क्षमता इस फोन को एक बैटरी के मामले में पावरफुल फोन के तौर पर लॉन्च कर सकती है। इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि बैटरी को लेकर आपको इस फोन से कोई शिकायत नहीं होने वाली है। फोन की बैटरी हेवी यूज के बाद भी आराम से आपका एक दिन निकाल देने वाली है।

वीवो वी70 एफई के अन्य स्पेक्स और फीचर

वीवो के इस आगामी फोन को के अन्य स्पेक्स और फीचर भी ऐसे ही नहीं हैं। इस फोन में एक दमदार और बड़ी डिस्प्ले मिलने वाली है। फोन में एक 6.83 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगी। जिस कैमरा को लेकर हम इतनी चर्चा कर चुके हैं, उसकी अन्य डिटेल्स को देखा जाए तो फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, यानि 200MP के कैमरा के अलावा एक अन्य कैमरा भी फोन में होने वाला है। फोन को कंपनी कई कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है। इसे ग्रीन और पिंक कलर में खरीदा जा सकेगा।

इतना ही नहीं, ऐसा माना जा रहा है कि फोन में एक MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर मिल सकता है, जो 4nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसका मतलब है कि फोन की परफॉरमेंस के मामले में भी यह अच्छा होने वाला है। इसके अलावा स्टॉरिज को सपोर्ट करने के लिए इसमें आपको 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं। अभी के लिए कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन बैंक ऑफर के साथ लगभग लगभग 30 हजार रुपये से 35 हजार रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसकी जानकारी अभी के लिए आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। इस फोन को लेकर एक अन्य जानकारी यह भी सामने आ रही है कि यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 15A की लॉन्च डेट से उठा पर्दा, इस दिन लॉन्च होगा फोन, आगामी बजट फोन में क्या मिलेगा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo