क्या है BSNL Kavach? कैसे करेगा मदद..जियो-एयरटेल के मुकाबले कैसे खास
बीएसएनएल ने अपने BSNL Kavach को पेश कर दिया है।
BSNL Kavach एक तरह की सुरक्षा का काम करने वाला है।
इसमें मोबाइल नंबर को छिपाया जा सकता है, देखें कैसे?
अभी तक आप अगर किसी भी लोकल शॉप पर रिचार्ज के लिए जाते होंगे तो जाहिर तौर पर रिचार्ज के लिए आपको अपने नंबर को बताना होता होगा। ऐसा करके आपका नंबर सबसे पहले तो इस दुकानदार के पास पहुँच जाता है इसके अलावा पास खड़े लोग भी इस नंबर को नोट कर सकते हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें महिलाओं की ओर से शिकायत की गई है कि उन्हें अनजान नंबरों से अचानक ही कॉल और मैसेज आना शुरू हो गए, उनसे पूछा गया कि यह कब से हुआ तो उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने किसी एक रिचार्ज की लोकल शॉप से रिचार्ज करवाया है। इसी कारण महिलाओं के लिए इसे एक बड़ी परेशानी के तौर पर देखा जा रहा है।
Surveyहालांकि, इसका संज्ञान अब BSNL की ओर से ले लिया गया है। BSNL ने इसी समस्या के निवारण के लिए BSNL Kavach को पेश कर दिया है। यह एक ऐसा फीचर है जो आपके असली मोबाइल नंबर को छुपाकर एक temporary virtual number देता है जिसे आप जहाँ चाहें बेझिझक शेयर कर सकते हैं। आइए इसके बारे में सम्पूर्ण डिटेल्स प्राप्त करते हैं।

BSNL Kavach है क्या?
यह सेवा आपके main BSNL number से linked एक temporary 10-digit virtual number प्रदान करती है। जब भी recharge करवाना हो या किसी अनजान दुकानदार को number देना पड़े तो असली number की जगह यह Kavach number दिया जा सकता है। Recharge वैसे ही आपके असली account में आएगा लेकिन आपका real number किसी को पता नहीं चलेगा। यह मुख्य तौर पर आपके आपके और सामने वाले के बीच एक प्राइवेसी बैरियर का काम कारण एवल है।
Your phone number is personal.
— BSNL India (@BSNLCorporate) March 10, 2026
Keep it that way.
Show your Kavach number at a BSNL store and recharge without revealing your real number.
BSNL Kavach – Recharge with Privacy.#BSNLKavach #RechargeSecurely #WomenSafetyMatters @CMDBSNL @robertravi21 pic.twitter.com/U2ZJskiGcW
कैसे Activate कर सकते हैं BSNL Kavach?
अगर आप अपने नंबर पर BSNL Kavach को Activate करना चाहते हैं तो ऐसा तीन अलग अलग तरीकों से किया जा सकता है, आइए सभी के बारे में एक एक करके जानते हैं।
- BSNL SelfCare App download कीजिए login कीजिए अपने इलाके की डिटेल्स यहाँ दर्ज करिए और Kavach number request कीजिए। Number app में ही show हो जाएगा।
- BSNL की official website पर जाकर भी online apply किया जा सकता है।
- Customer care को call कीजिए verification के बाद virtual number SMS पर मिल जाएगा।
क्यों जरूरी था यह फीचर?
छोटी छोटी रिचार्ज की दुकानों पर अपने असली नंबर को शेयर करने से unwanted calls और personal details के misuse का खतरा बना रहता है। Kavach इसी से अपको बचाने का काम करता है, खासकर महिलाओं के लिए। फिलहाल यह सेवा खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखकर लॉन्च की जा रही है, लेकिन जो भी अपनी privacy protect करना चाहता है उसके लिए यह उतना ही उपयोगी हो सकता है, जितना महिलाओं के लिए। इसके प्राइस को लेकर अभी के लिए बीएसएनएल की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: मात्र 61 रुपये में BSNL का धमाका प्लान..मिलेंगे 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, Jio-Airtel के होश उड़े
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile