हम आपको आए दिन किसी न किसी बेहतरीन प्लांस के बारे में बताते रहते हैं। हम आपको Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea के प्लांस के बारे में बताते रहते हैं। हालांकि आज हम आपको केवल Vi के ही एक रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं। असल में Vi की वेबसाइट पर एक बैनर इस समय देखा जा सकता है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
इस बैनर के अनुसार कंपनी अपने 75 रुपये की कीमत वाले प्लान में 25% एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रहा है। आइए जानते हैं कि इस प्लान में पहले क्या मिलता था, अब क्या मिलता है।
Vi के 75 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान में ग्राहकों को 7 दिन की वैलिडीटी मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में अभी तक के लिए केवल 6GB डेटा ही मिलता था। हालांकि अब इस रिचार्ज के साथ कंपनी अपने ग्राहकों को 1.5GB एक्स्ट्रा डेटा दे रही है। यानि इस प्लान में अब 6GB के स्थान पर आपको 7.5GB डेटा मिलता है।
हालांकि इस प्लान में अन्य कोई सुविधा नहीं मिलती है। हालांकि अगर आप इस प्लान का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इस रिचार्ज को केवल और केवल Vi App से ही खरीदना होगा। अगर आप किसी अन्य जरिए से इस रिचार्ज को खरीदते हैं तो आपको यह एक्स्ट्रा डेटा नहीं मिलने वाला है।
प्लान में Vi की ओर से केवल डेटा ही ऑफर किया जा रहा है, हालांकि इस प्लान में न तो कॉलिंग और न ही SMS का लाभ मिलता है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile