Vi का 35 रुपये वाला धाकड़ रिचार्ज प्लान! 28 दिन तक लगातार मिलेंगे ये तगड़े बेनेफिट
Vodafone Idea ने नया 35 रुपये वाला प्लान पेश किया है।
इस प्लान में 1GB डेटा मिलता है, इसकी वैलिडीटी 7 दिन की है।
प्लान में 28 दिनों के लिए OTT एक्सेस मिलता है।
मोबाइल पर फिल्में और वेब सीरीज देखने वालों के लिए खुशखबरी की बात है। असल में, कंपनी एक नए प्लान को लेकर आई है। इस प्लान के साथ आपको महंगे महंगे OTT Subscription लेने की जरूरत नहीं है। इस प्लान में ही आपको यह सेवा मिल जाने वाली है। Vodafone Idea यानी Vi ने सिर्फ 35 रुपये की कीमत में एक नए डेटा वाउचर को लॉन्च किया है, यह ग्राहकों को इंटरनेट डेटा के साथ दो OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी देता है। इसकी खासियत यह है कि डेटा सात दिन में खत्म हो जाएगा, लेकिन OTT सब्सक्रिप्शन पूरे 28 दिनों तक चलता रहने वाला है। हालांकि, यह एक नॉर्मल प्रीपेड रिचार्ज नहीं है और इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर पहले से एक एक्टिव प्लान होना जरूरी है।
Vi के 35 रुपये वाले वाउचर में क्या मिलेगा?
Vi का नया 35 रुपये वाला डेटा वाउचर 1GB इंटरनेट डेटा के साथ आता है। इस डेटा की वैलिडिटी सात दिन रखी गई है। यानी अगर आपने सात दिनों में पूरा डेटा इस्तेमाल नहीं किया, तो बचा हुआ डेटा एक्सपायर हो जाएगा। इसके साथ ग्राहकों को 28 दिनों तक दो OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिल रहा है। इन दोनों सेवाओं को ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।
यहां ध्यान देने वाली बात है कि OTT की वैलिडिटी 28 दिन और डेटा की वैलिडिटी सिर्फ सात दिन की है। इसलिए डेटा खत्म होने के बाद स्ट्रीमिंग के लिए मौजूदा प्लान का इंटरनेट या Wi-Fi इस्तेमाल करना होगा।
कौन-कौन से OTT प्लेटफॉर्म मिलेंगे?
Vi ने इस वाउचर को खासतौर पर क्षेत्रीय भाषाओं में मनोरंजन देखने वाले ग्राहकों के लिए तैयार किया है। इसमें SonyLIV South के जरिए तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ कंटेंट देखा जा सकता है। वहीं, Chaupal पर पंजाबी, हरियाणवी और भोजपुरी फिल्में तथा शोज उपलब्ध हैं।
ManoramaMAX मलयालम मनोरंजन के लिए है, जबकि KLiKK और AddaTimes पर बंगाली कंटेंट मिलता है। इसके अलावा Aao NXT ओडिया भाषा के दर्शकों के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इन छह प्लेटफॉर्म में से कोई भी दो चुन सकते हैं। हालांकि, Vi Movies & TV ऐप में मौजूद JioHotstar, ZEE5 या SonyLIV के दूसरे सब्सक्रिप्शन इस 35 रुपये वाले वाउचर में अपने आप शामिल नहीं हो जाते।
क्या बिना एक्टिव रिचार्ज के चलेगा यह प्लान?
Vi का यह नया ऑफर एक डेटा ऐड-ऑन वाउचर है, इसलिए इसे एक नॉर्मल प्लान मान लेना गलती होगी। इस प्लान में कॉलिंग, SMS या अलग से सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपके Vi नंबर पर पहले से एक्टिव सर्विस-वैलिडिटी रिचार्ज होना चाहिए। वाउचर के साथ मिलने वाला OTT एक्सेस भी केवल मोबाइल तक सीमित है। यानी इसे टीवी पर स्ट्रीमिंग के लिए मिलने वाले सामान्य प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के बराबर नहीं समझना चाहिए।