Jio के 49 करोड़ यूजर्स के लिए राहत, 11 महीने तक बिंदास फ्री कॉलिंग और SMS का मज़ा, दूसरे वाले प्लान में तो फ्री डेटा और OTT भी

Highlights

Reliance Jio ने एक बार फिर बेहद किफायती और लंबी वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं।

आज हम ऐसे ही एक लॉन्ग-टर्म प्लान के बारे में बात करने जा रहे हैं।

डेटा यूजर्स के लिए खास तौर पर इस प्लान में 2.5GB डेली डेटा मिलता है।

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए बेहद किफायती और लंबी वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं। 49 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ Jio आज सबसे भरोसेमंद नेटवर्क बन चुका है, और बढ़ती रिचार्ज दरों के बीच यूजर्स की बदलती प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ऐसे प्लान्स पेश किए हैं जो लंबी वैलीडिटी के साथ बजट फ्रेंडली भी हैं। आज हम ऐसे ही एक लॉन्ग-टर्म प्लान के बारे में बात करने जा रहे हैं।

336 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग

Jio ने अब तक का सबसे किफायती लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,748 रुपए है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जो मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS का इस्तेमाल करते हैं।

इस प्लान की वैलीडिटी 336 दिनों की है जो लगभग 11 महीने होते हैं। इसमें एक बार रिचार्ज करने पर बार-बार रिचार्ज की चिंता नहीं रहती। यूजर्स को पूरे 336 दिन तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है।

इस प्लान में ग्राहकों को 3,600 फ्री SMS भी मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल लोकल और एसटीडी दोनों नेटवर्क्स पर किया जा सकता है। इसके अलावा, इस प्लान के साथ यूजर्स को JioTV का फ्री सब्सक्रिप्शन और 50GB Jio AI क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी मिलती है।

अनलिमिटेड डेटा और OTT वाला प्लान

अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं और लॉन्ग-टर्म प्लान की तलाश में हैं, तो Jio का 2025 रुपए वाला प्लान भी एक बेहतरीन विकल्प है। इस प्लान की वैलीडिटी 200 दिनों की है और इसमें भी सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है।

डेटा यूजर्स के लिए खास तौर पर इस प्लान में 2.5GB डेली डेटा मिलता है, जिससे कुल मिलाकर पूरे प्लान में 500GB डेटा उपलब्ध होता है। साथ ही, इस प्लान में 90 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिससे मनोरंजन का मज़ा भी भरपूर लिया जा सकता है।

क्यों हैं ये प्लान्स खास?

बढ़ती महंगाई के दौर में जहां बार-बार रिचार्ज कराना मुश्किल हो गया है, वहीं Jio के ये लॉन्ग-टर्म प्लान्स कम कीमत में ज्यादा वैल्यू देते हैं। ये प्लान्स उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद हैं जो एक बार रिचार्ज करके लंबे समय तक चिंता मुक्त रहना चाहते हैं।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles