अपने इस Recharge Plan के दम पर Jio कड़ी टक्कर देता है Airtel और Vi को, 3GB डेली डेटा और अनलिमिटेड ऑफर
जियो 999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान प्रति दिन 3GB डेटा प्रदान करता है
इस जियो प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है
पूरे प्लान में यूजर को कुल 252GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स का फायदा मिलता है
Reliance Jio, Telecom Company यूजर्स को अलग-अलग वैलिडिटी वाले कई प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। इनमें से कुछ प्लान 3 महीने के लिए और कुछ 1 महीने के लिए वैलिड हैं। रिलायंस जियो टेलीकॉम के कुछ प्लान भी हैं जो कम पैसे में अच्छी मात्रा में डेटा लाभ प्रदान करते हैं। आज हम एक ऐसे प्लान की चर्चा करेंगे जिसमें जियो कंपनी 84 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करता है।
एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, जियो टेलीकॉम प्रत्येक अपने तीन महीने की वैलिडीटी वाले प्लांस के साथ 2GB डेली डेटा प्रदान करते हैं। लेकिन जियो यूजर्स के लिए 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान लेकर आया है, जिसमें प्रतिदिन 3GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा, कई अतिरिक्त ऑफर्स भी इसमें आपको मिल रहे हैं। यह प्लान 999 रुपये में उपलब्ध है। आइए एक नजर डालते हैं उन फायदों पर जो यूजर्स को जियो के इस प्लान में मिल रहे हैं।
रिलायंस जियो 999 रुपये प्रीपेड प्लान-
- इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।
- जियो के इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा मिलता है।
- पूरी वैलिडीटी में उपलब्ध कुल डेटा 252 जीबी है।
- एक बार डेली डेटा लिमिट पार हो जाने के बाद, डेटा 64 केबीपीएस की स्पीड पर पर आपको मिलेगा।
- यह 999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड कॉल प्रदान करता है।
- जियो-टू-जियो और जियो-टू-नॉन-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल बेनिफिट्स उपलब्ध हैं।
- जियो के इस प्लान में रोजाना 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं।
- साथ ही इस प्लान के साथ सभी जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस ऑफर किया जा रहा है।