सुपरहिट है Jio का यह रिचार्ज, मात्र 26 रुपये में दे रहा अद्भूत बेनेफिट, Airtel-Vi-BSNL के लिए बना चुनौती

Highlights

Jio का बेहद सस्ता रिचार्ज प्लान जो मात्र 26 रुपये की कीमत में आता है

Jio के इस रिचार्ज प्लान में 2GB डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है

यहाँ आपको 100 रुपये की कीमत के अंदर आने वाले कुछ रिचार्ज प्लांस के बारे में भी जान सकते हैं

सुपरहिट है Jio का यह रिचार्ज, मात्र 26 रुपये में दे रहा अद्भूत बेनेफिट, Airtel-Vi-BSNL के लिए बना चुनौती

अभी कुछ समय पहले ही सामने आया था कि Jio ने अपने अलग अलग प्लांस को अलग अलग श्रेणी में बाँट दिया है, ऐसा करने से यूजर्स के लिए अपने लिए एक सही प्लान का चुनाव करना बेहद ही आसान हो गया है। असल में कंपनी के पास हर प्राइस रेंज में और अलग अलग बेनेफिट्स के साथ सैंकड़ों रिचार्ज प्लांस हैं, अब अगर आप अपने लिए एक सही प्लान की तलाश में लग जाते हैं तो आपको इतनी बड़ी लिस्ट में शायद ही अपने लिए एक अच्छा प्लान मिले। लेकिन जियो ने इस काम को ऊपर बताए गए अपने कदम के द्वारा बेहद ही आसान बना दिया है। आज हम आपको कुछ जियो प्लांस के बारे में बताने वाले हैं जो आपको कीमत और बेनेफिट के मामले में बाग बाग कर देने वाले हैं। एक प्लान जो हमें भी बेहद पसंद है, वह मात्र 26 रुपये की कीमत मे आता है, साथ ही इसमें आपको एक महीने की वैलिडिटी के साथ 2GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आप इस प्लान को कैसे तलाश करेंगे तो आपको बता देते है कि यह प्लान JioPhone users के लिए है। आप साइट पर या ऐप पर इसे बेहद ही आसानी से खोज सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर इस प्लान में आपको क्या दिया जा रहा है। 

Jio का मात्र 26 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान 

आपको बता देते है कि यह प्लान एक JioPhone Add On रिचार्ज प्लान है, जो आपको मात्र 26 रुपये की कीमत में मिलता है। अगर आपके प्लान में आपको डेटा की कमी लग रही है तो आप इस प्लान को इस्तेमाल करके 2GB डेटा प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस रिचार्ज प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी भी मिल रही है। लेकिन आपको बता देते है कि इस प्लान में आपको SMS या कॉल की कोई सुविधा नहीं मिल रही है। 

100 रुपये की कीमत के अंदर कुछ अन्य रिचार्ज प्लान

नया साल शुरू हो चुका है, आज नए साल का दूसरा दिन है, हम जानते है कि हर साल की तरह ही आपका पार्टी और तोहफों आदि में इतना पैसा खर्च हो गया होगा कि अब आप सोच रहे होंगे कि आपको रिचार्ज (Recharge) भी करना है, लेकिन पैसे कम होने के कारण आप एक सही प्लान (Plan) तलाश करने में कुछ परेशान हो सकते हैं। हालांकि इसके अलावा, अगर आप कम कीमत के कारण अपने फोन को रिचार्ज (Recharge) नहीं कर सकते हैं, तो यहां Jio, Airtel, Vi और BSNL के कुछ एंट्री लेवल प्लान्स (Plans) की डिटेल्स हम आपको दे रहे हैं, जो आपको बेहद ही बेहतरीन लगने वाले हैं। इन प्लान्स (Plans) की कीमत करीब 100 रुपये के आसपास है। इस प्लान (Plan) के साथ आपको हाई स्पीड इंटरनेट (Internet), अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) समेत कई फायदे मिलेंगे। आइए जानते है कि आखिर 100 के अंदर और इसके आसपास की कीमत में आपको कौन से सबसे बेस्ट Recharge Plan मिल रहे हैं। 

रिलायंस (Reliance) जियो (Jio), एयरटेल (Airtel), बीएसएनएल (BSNL) और वीआई के अफोर्डेबल प्रीपेड (Prepaid) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan)

रिलायंस (Reliance) जियो (Jio) ने पिछले हफ्ते चुपचाप अपना एक 119 रुपये की कीमत में आने वाला प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) 300 मैसेज, 1.5GB हाई स्पीड डेली डेटा (Data) और अनलिमिटेड (Unlimited) वॉयस कॉलिंग (Calling) के साथ लॉन्च किया था। यह प्लान (Plan) Jio TV, Jio Cinema, Jio Security और Jio Cloud तक पहुंच प्रदान करता है। इस प्लान (Plan) की वैलिडिटी (Validity) 14 दिनों की है। 

Airtel का 99 रुपये वाला रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) 

हालांकि, एयरटेल (Airtel) के एंट्री-लेवल प्लान (Plan) की कीमत 99 रुपये है। एयरटेल (Airtel) के प्लान (Plan) के साथ, यह 200MB डेटा (Data), 99 रुपये टॉकटाइम (Talktime) मिल रहा है। यहाँ आपको बता देते है कि टैरिफ कॉल (Call) के लिए आपको इस प्लान (Plan) में 1 रुपये प्रति सेकंड देने होंगे इसके अलावा आपको लोकल SMS के लिए 1 रुपये और एसटीडी SMS के लिए 1.50 रुपये का शुल्क देना होगा। एयरटेल (Airtel) के 99 रुपये वाले प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) की वैलिडिटी (Validity) 28 दिनों की है।

Vodafone Idea का 129 रुपये की कीमत वाला Recharge Plan

Vodafone Idea के लो-टैरिफ प्लान (Plan) की कीमत 129 रुपये है। इस प्रीपेड (Prepaid) रिचार्ज (Recharge) पैक में 24 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ अनलिमिटेड (Unlimited) वॉयस कॉलिंग (Calling) के साथ 300 SMS मिलते हैं। यह पैक 2GB 3G / 4G डेटा (Data) के साथ भी आता है। डेटा (Data) खत्म होने के बाद ग्राहकों से अतिरिक्त डेटा (Data) के लिए 50 पैसे प्रति एमबी चार्ज किया जाएगा।

BSNL का 97 रुपये की कीमत वाला Recharge Plan

बीएसएनएल (BSNL) के पास अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call) और अनलिमिटेड (Unlimited) डेटा (Data) के लिए 97 रुपये का डेटा (Data) वाउचर है। यह प्लान (Plan) आपको रोजाना 2GB डेटा (Data) इस्तेमाल करने के लिए मिलता है, हालांकि डेटा (Data) लिमिट के खत्म होने के बाद आप देखेंगे कि स्पीड घटकर 80 Kbps हो सकती है।

Jio का प्लान (Plan) है सबसे धमाकेदार 

इन सभी प्लान्स (Plans) में से Jio का 119 रुपये वाला प्लान (Plan) सबसे अच्छा है। क्योंकि Jio अपने प्लान्स (Plans) के साथ SMS की सुविधा और Jio Apps सब्सक्रिप्शन दे रहा है। लेकिन अगर टर्म की बात करें तो Jio 14 दिनों की वैलिडिटी (Validity) भी आपको इस प्लान (Plan) में मिल रही है, इसे देखते हैं तो यह बाकी प्लान्स (Plans) से कम है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile